India
oi-Kumari Sunidhi Raj
PM-KISAN Samman Nidhi Yojna: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत देश के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्र सरकार इस योजना की 19वीं किस्त जल्द ही जारी करने जा रही है।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 19वीं किस्त फरवरी के अंत तक जारी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे कृषि से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और उसी दिन पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त का वितरण भी करेंगे।

ई-केवाईसी जल्द कराएं पूरी
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य है। यदि किसी किसान ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, तो वे जल्द ही इसे पूरा कर लें, ताकि उन्हें इस योजना का लाभ मिलता रहे। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अक्टूबर, 2024 को 18वीं किस्त जारी की थी।
ये भी पढ़ें: Pm Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर आई यह बड़ी अपडेट, तारीख को लेकर नहीं रहेगा कोई भ्रम
क्या है PM-KISAN Nidhi योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक लाभकारी योजना है, जिसका पूरा वित्तपोषण भारत सरकार करती है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि हर चार महीने में 2000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
ई-केवाईसी क्यों जरूरी है?
ई-केवाईसी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ वास्तविक किसानों तक पहुंचे और इसमें किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी न हो। सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि किसानों को बिना किसी बिचौलिए के सीधा लाभ मिले।
ई-केवाईसी के तरीके
किसान निम्नलिखित तीन तरीकों से ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं:
ओटीपी आधारित ई-केवाईसी – इसे पीएम-किसान पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा सकता है।
बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी – यह कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) और राज्य सेवा केंद्र (SSK) पर उपलब्ध है।
फेस ऑथेंटिकेशन आधारित ई-केवाईसी – इसे पीएम किसान मोबाइल ऐप से किया जा सकता है, जिसे लाखों किसान उपयोग कर रहे हैं।
कैसे करें PM-KISAN योजना में रजिस्ट्रेशन?
अगर आप पीएम किसान योजना के पात्र लाभार्थी हैं और इसमें अपना नाम दर्ज कराना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी:
- आधार कार्ड
- नागरिकता प्रमाण पत्र
- भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट की जानकारी
रजिस्ट्रेशन के लिए आप निम्नलिखित विकल्पों में से किसी का भी चयन कर सकते हैं:
- पीएम किसान पोर्टल पर जाकर ‘रजिस्टर ऑनलाइन’ पर क्लिक करें।
- अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं।
- राज्य सरकार के नोडल अधिकारियों से संपर्क करें।
- स्थानीय पटवारी या राजस्व अधिकारी से संपर्क करें।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana MP News: किसानों का यह इंतजार जल्द होगा खत्म, खाते में आएंगे इस तारीख को 2 हजार रुपये

