International
oi-Divyansh Rastogi
Donald Trump Deports Indians: डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के दोबारा राष्ट्रपति बनते ही अनधिकृत अप्रवासियों (Unauthorized Immigrants) का मुद्दा गरमाने लगा है। मैक्सिको और अल साल्वाडोर के बाद अब भारतीय प्रवासियों को डिपोर्ट का दंश झेलना पड़ रहा है। ट्रंप की नई इमिग्रेशन नीति के चलते अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 104 भारतीयों को डिपोर्ट कर दिया गया है। इन्हें लेकर 5 फरवरी को अमेरिकी सैन्य विमान (C-17) अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा।
यह पहली बार है, जब अमेरिका ने भारतीय अप्रवासियों को सैन्य विमान से वापस भेजा है। अमेरिका ने कुल 205 भारतीयों को डिपोर्ट करने के लिए चिह्नित किया था, लेकिन पहली बार में 104 यात्रियों को डिपोट किया है। अभी तक बाकी बचे लोगों का कोई अपडेट सामने नहीं आई है। खास बात यह है कि 13 फरवरी को पीएम मोदी अमेरिका की यात्रा करने वाले हैं। ऐसे में अटकलें हैं कि दोनों देश के प्रमुख नेता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के पीएम मोदी इस अप्रवासिय मसले पर चर्चा कर सकते हैं। आइए जानते हैं अमृतसर ही क्यो कराई लैंडिग?

किन राज्यों के लोग डिपोर्ट हुए?
अमेरिका से लौटे 104 भारतीयों में सबसे ज्यादा लोग हरियाणा, गुजरात और पंजाब से हैं।
- हरियाणा – 33
- गुजरात – 33
- पंजाब – 30
- महाराष्ट्र – 3
- उत्तर प्रदेश – 3
- चंडीगढ़ – 2
इनमें कुछ परिवार और छोटे बच्चे भी शामिल हैं।
अमेरिका की सख्त डिपोर्टेशन नीति
डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद अवैध प्रवासियों पर कड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है।
- ट्रंप प्रशासन ने 18,000 भारतीयों को डिपोर्ट करने की लिस्ट बनाई है।
- सैन्य विमान से भेजने का मकसद अवैध प्रवासियों को कड़ा संदेश देना है।
- अमेरिका पहले ग्वाटेमाला, होंडुरास, इक्वाडोर और पेरू के प्रवासियों को डिपोर्ट कर चुका है।
- अब भारत पांचवां देश बन गया है, जहां से अवैध प्रवासियों को निकाला गया है।
कैसे हुई भारतीयों की पहचान और वेरिफिकेशन?
- भारत सरकार ने अमेरिका से आने वाले हर व्यक्ति के डॉक्युमेंट्स चेक किए।
- विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से बात कर डिपोर्टेशन पर सहमति बनाई।
- भारतीय दूतावास ने इन लोगों को विशेष सर्टिफिकेट जारी किया, क्योंकि इनके पास पासपोर्ट नहीं था।
- अमृतसर पहुंचने के बाद इनकी वेरिफिकेशन की जा रही है।
- भारतीय कानून के तहत, इन लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, क्योंकि उन्होंने भारत में कोई अपराध नहीं किया।
ट्रंप प्रशासन का दावा – अवैध घुसपैठ 94% घटी
- ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद, अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर से घुसपैठ की घटनाएं 94% तक घटी हैं।
- 1700 भारतीय पहले ही अमेरिकी हिरासत में हैं और डिपोर्ट होने का इंतजार कर रहे हैं।
- ट्रंप की इमिग्रेशन टीम (ICE) ने 12 अमेरिकी राज्यों में छापेमारी की, जहां से कई अवैध प्रवासी पकड़े गए।
अमेरिका में कितने भारतीय अवैध प्रवासी हैं?
ICE (Immigration and Customs Enforcement) के डेटा के मुताबिक अमेरिका में 17,940 भारतीय अवैध रूप से रह रहे हैं। इनमें से कई लोग वीजा खत्म होने के बाद भी अमेरिका में रुके रहे। H-1B वीजा पर अमेरिका में रहने वाले 3,86,000 में से तीन-चौथाई भारतीय नागरिक हैं।
क्या है भारत सरकार का रुख?
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साफ कहा है कि जो भारतीय अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं, उनकी वतन वापसी के लिए भारत पूरी तरह तैयार है। भारतीय नागरिकों की पहचान और वेरिफिकेशन के बाद ही डिपोर्टेशन हो रहा है। भारत सरकार की नीति स्पष्ट है – अवैध प्रवासी अगर भारतीय नागरिक हैं, तो उन्हें भारत में जगह मिलेगी।
डिपोर्ट भारतीयों का क्या होगा?
- पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लोगों को बस से उनके घर भेजा जाएगा।
- गुजरात, महाराष्ट्र और यूपी के लोगों को फ्लाइट से आगे भेजा जा सकता है।
- पंजाब सरकार ने डिटेंशन सेंटर नहीं बनाया, इसलिए इन्हें तुरंत घर जाने दिया जाएगा।
क्या ट्रंप की यह नीति भारत को प्रभावित करेगी?
अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के लिए यह चिंता का विषय है, क्योंकि ट्रंप सरकार 18,000 से ज्यादा भारतीयों को डिपोर्ट करने की योजना बना रही है। अगर अमेरिका H-1B वीजा पर और सख्ती करता है, तो भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स को बड़ा नुकसान हो सकता है। ट्रंप के फैसले से कई भारतीय प्रवासियों का भविष्य अनिश्चित हो गया है।
ट्रंप की सख्ती के आगे भारतीय प्रवासी?
अमेरिका ने पहली बार भारतीय अवैध प्रवासियों को सैन्य विमान से डिपोर्ट किया है। इससे साफ है कि अमेरिकी प्रशासन अब किसी भी सूरत में अवैध प्रवासियों को बर्दाश्त नहीं करेगा। ट्रंप की नीति बेहद सख्त है और आगे और भारतीयों को डिपोर्ट किया जा सकता है। भारत सरकार भी इस प्रक्रिया को सहयोग कर रही है, जिससे अवैध प्रवासियों की पहचान में आसानी हो रही है। अमेरिका में रह रहे भारतीयों के लिए यह एक बड़ा झटका हो सकता है। अब यह देखना होगा कि क्या ट्रंप सरकार अपनी डिपोर्टेशन नीति को और आक्रामक बनाती है या नहीं।
अमेरिका से लौटे भारतीयों में सबसे ज्यादा पंजाब और हरियाणा
कुल 104 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया, जिनमें पंजाब के 31 और हरियाणा के 52 लोग शामिल हैं। इनमें ज्यादातर लोग अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर से घुसपैठ करते पकड़े गए थे। अमेरिकी सरकार ने 18,000 भारतीयों को डिपोर्ट करने की लिस्ट बनाई है। ट्रंप प्रशासन की सख्त नीति के कारण आगे और भी भारतीयों की वापसी हो सकती है। आइए जानते हैं लौटने वाले लोगों की लिस्ट…
| पंजाब के डिपोर्ट हुए लोग – (Total: 31) |
|---|
| अजयदीप, अमृतसर कैंट |
| दलेर, सलामपुर |
| सुखजीत, अमृतसर |
| आकाशदीप, राजाताल |
| अर्शदीप, मन कायनाराब |
| जसपाल, हरदोरावल |
| मनदीप, चोहला साहिब |
| पालवीर, जालंधर कैंट |
| सुखदीप, ललियां जालंधर |
| दविन्दरजीत, लांडरा |
| जसकरण, सलारपुर |
| विक्रमजीत, डोगरांवाला |
| गुरप्रीत, तरफ बहबल बहादुर |
| अमन, बरियार |
| हरप्रीत, बरियार |
| प्रभजोत, भोलाथ |
| लवप्रीत, भोलाथ |
| हरविन्दर, टाहली |
| सुखपाल, दारापुर |
| रकीन्दर, ठकरवाल |
| मुस्कान, जगराओं |
| मनप्रीत, सिम्बल मजारा |
| सवेन, लारोया |
| रमनदीप, राजपुरा |
| राज, चमारू |
| अमृत, अहरू संत |
| नवजोत, पटियाला |
| इंद्रजीत, आईआरबीए |
| पारदीप, जरौट |
| जसविन्दर, अहनपुरा |
| साहिल वर्मा (23) – पिहोवा |
| गगनदीप (21) – शाहाबाद मारकंडा |
| आर्यन (18) – हिसार |
| अक्षय (20) – खरड़ |
| रवि (26) – जींद |
| अरुण पाल (24) – घरौंडा |
| संदीप (26) – रोहतक |
| आकाश (20) – कालरों |
| गुरजंट सिंह (23) – सना सईदा |
| विक्रांत (24) – हिंदुस्तानी |
| सिमरनदीप सिंह (22) – अंबाला |
| मनीष (25) – पानीपत |
| जतिन कैनवाल (14) – नीलोखेड़ी |
| ओमी देवी (45) – खेड़ी साकरा |
| काजल कैनवाल (15) – नीलोखेड़ी |
| परमजीत सिंह (46) – हैबतपुर |
| साहिब सिंह (41) – पिहोवा |
| मनिंदर कौर (37) – कुरुक्षेत्र |
| गुरप्रीत सिंह (33) – अरनोली |
| सुमित सिंह (22) – असंध |
| मनोज (33) – करनाल |
| अंकित (22) – कासन |
| हरियाणा के डिपोर्ट हुए लोग – (Total: 52) |
|---|
| निशांत (19) – खानपुर खुर्द |
| आदित्य कुमार (20) – भैणी कलां |
| अभिषेक कुमार (21) – पियोदा, कैथल |
| साहिल कुमार (19) – ढुंदरहेरी |
| विकास कुमार (33) – कुरुक्षेत्र |
| जितेश वालिया (31) – कैथल |
| खुशप्रीत सिंह (18) – इस्माईलाबाद |
| मनदीप सिंह (19) – सांडिल |
| रॉबिन हांडा (27) – इस्माईलाबाद |
| जगतार सिंह (38) – बठेरी |
| रोहित शर्मा (23) – खरक भूरा |
| पेरिस (20) – शाहाबाद |
| गगनप्रीत सिंह (24) – डिगोह |
| जगतार सिंह (40) – धानी रामपुरा |
| शिवम सिंह (18) – अधोया मुसलमाना बरारा |
| तमन्ना (25) – सेवाह |
| शुभम सैनी (30) – देहर |
| अनुज (22) – रिशपुर |
| योगेश आर्या (21) – खेड़ी रामनगर |
| अमन कुमार (36) – अटेला |
| अजय (21) – चुहारपुर |
| अंकित (25) – सोनीपत |
| प्रिंस (18) – काकोट |
| रमेश कुमार (35) – कैथल |
| सतबीर सिंह (38) – जानी |
| विपिन (25) – पनौरी |
| गुरनाम सिंह (34) – भूना |
| मनदीप सिंह (29) – सियोन माजरा |
| सुशील (18) – मटोर |
| यशप्रीत सिंह (23) – अंबाला सिटी |
| साहिल वर्मा (23) – पिहोवा |
| गगनदीप (21) – शाहाबाद मारकंडा |
| आर्यन (18) – हिसार |
| अक्षय (20) – खरड़ |
| रवि (26) – जींद |
| अरुण पाल (24) – घरौंडा |
| संदीप (26) – रोहतक |
| आकाश (20) – कालरों |
| गुरजंट सिंह (23) – सना सईदा |
| विक्रांत (24) – हिंदुस्तानी |
| सिमरनदीप सिंह (22) – अंबाला |
| मनीष (25) – पानीपत |
| जतिन कैनवाल (14) – नीलोखेड़ी |
| ओमी देवी (45) – खेड़ी साकरा |
| काजल कैनवाल (15) – नीलोखेड़ी |
| परमजीत सिंह (46) – हैबतपुर |
| साहिब सिंह (41) – पिहोवा |
| मनिंदर कौर (37) – कुरुक्षेत्र |
| गुरप्रीत सिंह (33) – अरनोली |
| सुमित सिंह (22) – असंध |
| मनोज (33) – करनाल |
| अंकित (22) – कासन |
-

‘अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान को मिटा देंगे’, ट्रंप ने दी बड़ी चेतावनी, जानें क्यों जताई हत्या की आशंका!
-

Tariff: आखिर क्यों Trump ने कनाडा-मैक्सिको के टैरिफ पर लगाया ब्रेक? क्या हुई कोई डील? 30 दिन में होगा U-Turn?
-

Tariff War: ‘बंद करो इसे, यह पागलपन’, Trump के कनाडा पर टैरिफ लगाने के फैसले पर फूटा क्रिस्टिया का गुस्सा
-

US Deportation: अमेरिका में अवैध प्रवास पर नकेल, 205 भारतीयों की वापसी, कितनों के खिलाफ एक्शन ले रहे ट्रंप?
-

US China Trade War: ट्रंप के 10% वार पर चीन का 15% वाला पलटवार! जानें कोयला-तेल पर अब कितना लगेगा टैरिफ?
-

US-China Tariff Impact: US-चीन व्यापार युद्ध में पिसेगी जनता? नए टैरिफ से क्या पड़ेगा असर?किसे कितना नुकसान?
-

USAID Shutdown: क्या ट्रंप प्रशासन USAID को बंद करने जा रहा है? एलन मस्क के दावे से मची हलचल!
-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जायेंगे अमेरिका,13 फरवरी को हो सकती है डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात
-

IND vs ENG: कब और कहाँ होगा भारत-इंग्लैंड के बीच पहला ODI मुकाबला? 5 साल बाद इस स्टेडियम में मैच
-

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में वोटिंग से पहले सामने आया हार-जीत का नया अनुमान, AAP-BJP को कितनी सीटें?
-

Yashasvi Jaiswal ने सानिया मिर्जा के सामने बयां किया हाल-ए-दिल, कहा- कोई कुछ भी कहे, लेकिन मैं तो…
-

Arvind Kejriwal: दिल्ली में वोटिंग से पहले Phalodi Satta Bazar का दावा, केजरीवाल हार सकते चुनाव, जीत कौन रहा?

