Last Updated:
Anti-drug activist Parvinder Singh Jhota Murder Case: परविंदर झोटा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. मामले के मुख्य आरोपी को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार कर लिया गया है. मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी ने न्यूज18 को फोन पर बताया कि आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद हुआ है. पुलिस ने मानवीय और तकनीकी खुफिया जानकारी की मदद से आरोपी को पकड़ा. उसे फरार होने में मदद करने वाले एक साथी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. फिलहाल, पुलिस और परिवार के बीच बातचीत चल रही है और परमिंदर सिंह का शव मोर्चरी में रखा हुआ है.
पंजाब में एंटी ड्रग एक्टविस्ट परमिंदर सिंह झोट्टा की गोली मारकर हत्या.
मानसा एसएसपी वैभव चौधरी ने बताया कि कि आरोपी के पास से इस्तेमाल किया गया वेपन भी रिकवर कर लिया गया है. आरोपी राजस्थान के सालासर में एक जगह पर छुपा हुआ था. पुलिस ने ह्यूमन और टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद से इसको काबू किया है. एसएसपी के मुताबिक पुलिस और परिवार के बीच बातचीत चल रही है. परमिंदर सिंह का शव फिलहाल मोर्चरी में है.
एसएसपी ने क्या कहा?
दरअसल, इस मामले में पुलिस ने आरोपी को फरार होने में मदद करने वाले उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है. एसएसपी के अनुसार, आरोपी के इस साथी को मंगलवार को ही पुलिस ने पकड़ लिया था. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर सकती है कि मुख्य आरोपी वारदात के बाद किन रास्तों से फरार हुआ और उसे छिपने में किस-किसने मदद की. मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा सकती है.
एसएसपी वैभव चौधरी ने बताया कि पुलिस और परिवार के बीच बातचीत चल रही है. परमिंदर सिंह का शव फिलहाल मोर्चरी में रखा हुआ है. ऐसे में परिवार और पुलिस के बीच चल रही बातचीत इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिहाज से अहम है. परविंदर झोटा हत्याकांड में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. हालांकि, मामले में वारदात की पूरी परिस्थितियों, आरोपी की भूमिका और अन्य पहलुओं को लेकर पुलिस की जांच के बाद ही विस्तृत जानकारी सामने आएगी.
मंगलवार को हुई थी हत्या
दरअसल, परविंदर झोटा मंगलवार सुबह पंजाब के मानसा में एक मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं की कथित बिक्री को लेकर दुकानदार से सवाल कर रहे थे. वह फेसबुक लाइव भी कर रहे थे. इसी दौरान दोनों के बीच बहस बढ़ गई. आरोप है कि दुकानदार ने पिस्तौल निकालकर उन पर कई गोलियां चलाईं. झोटा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. बताया यह भी गया कि झोटा की वजह से ही मेडिकल स्टोर मालिक को तीन साल पहले जूतों की माला पहनाई गई थी. उसी का उसने बदला लिया.
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…

