नई दिल्ली (Part Time Jobs). आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग एक ही समस्या से जूझ रहे हैं- महीने का अंत आते-आते खर्चे बढ़ जाते हैं और जेब खाली होने लगती है. बढ़ती महंगाई, बच्चों की पढ़ाई, घर का किराया, मेडिकल खर्च और रोजमर्रा की जरूरतों ने लोगों का बजट हिला दिया है. नौकरी करने के बावजूद हर दिन पैसों को लेकर चिंता और किचकिच बनी रहती है. यही वजह है कि अब बहुत लोग सिर्फ नौकरी पर निर्भर न रहकर एक्सट्रा इनकम के तरीके तलाश रहे हैं.
Work From Home Jobs: पार्ट टाइम वर्क फ्रॉम होम ऑप्शन
फुल टाइम जॉब के बाद कुछ वक्त फ्री बचता हो और आप उस दौरान हल्की-फुल्की कमाई करने के मूड में हों तो नीचे बताए गए 5 पार्ट टाइम जॉब ऑप्शंस परफेक्ट हैं. इनके लिए ऑफिस जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. आप अपने घर में रहकर ये जॉब्स कर सकते हैं.
1. फ्रीलांसिंग
अगर आपके पास कंटेंट राइटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, प्रोग्रामिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट जैसी कोई भी स्किल है तो आप फ्रीलांस काम के रूप में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. Upwork, Fiverr, Freelancer जैसे प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर करके प्रोजेक्ट्स लेकर अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं.
2. ऑनलाइन ट्यूशन
अगर आपको पढ़ाने का शौक है तो यह आपके लिए बेहतरीन विकल्प है. आप Byju’s, Vedantu, Unacademy जैसे प्लेटफॉर्म्स पर शिक्षक के तौर पर जुड़ सकते हैं. स्कूल या कॉलेज के बच्चों को पढ़ाकर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं.
3. एफिलिएट मार्केटिंग (Affiliate Marketing)
Amazon, Flipkart जैसी ई-कॉमर्स साइट्स के एफिलिएट प्रोग्राम से जुड़कर आप हर बिक्री पर कमीशन कमा सकते हैं, बस आपको अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स या ब्लॉग पर प्रोडक्ट लिंक शेयर करने होंगे. जितनी ज्यादा सेल्स होंगी, उतनी कमाई होगी.
4. यूट्यूब या ब्लॉगिंग
अगर आप वीडियो बनाना पसंद करते हैं या लिखने का शौक रखते हैं तो YouTube चैनल या ब्लॉग शुरू कर सकते हैं. शुरू में धैर्य रखना होगा, लेकिन एक बार ट्रैफिक और व्यूज आने लगे तो स्पॉन्सरशिप, विज्ञापन और ब्रांड डील्स से अच्छी कमाई हो सकती है.
5. क्राफ्ट और हैंडमेड प्रोडक्ट्स बेचना
अगर आपके पास क्राफ्ट, पेंटिंग, होम डेकोर या किसी भी तरह के हैंडमेड प्रोडक्ट बनाने का हुनर है तो इसे ऑनलाइन बेच सकते हैं. Instagram, Facebook Marketplace और Etsy जैसे प्लेटफॉर्म्स इस काम के लिए बेहतरीन जगह हैं.

