
Parliament Winter Session Live: आज संसद की कार्यवाही शुरू हो गई है. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ओम बिड़ला ने संसद को पवित्र स्थल बताया. साथ ही विपक्ष के हंगामे और संसद परिसर में प्रदर्शन को लेकर अफसोस जताया. राज्यसभा में कार्यवाही शुरू.
न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, कांग्रेस इस मुद्दे पर अगुवाई कर रही है जबकि तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के अलावा कई अन्य विपक्षी पार्टियां इस कदम का समर्थन कर रही हैं. विपक्ष के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, सभापति का व्यवहार अस्वीकार्य है. वह बीजेपी के किसी प्रवक्ता से ज्यादा वफादार दिखने का प्रयास कर रहे हैं.
वहीं लोकसभा में सत्ता पक्ष ने जॉर्ज सोरोस का मुद्दा उठाकर कांग्रेस को घेरने की कोशिश की. सोमवार को सोरोस मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर जमकर हंगामा हुआ. माना जा रहा है कि आज भी लोकसभा में इसी मुद्दे पर हंगामा होने वाला है.

