Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Sunday, April 19
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Parliament Special Session LIVE | Women’s Reservation Bill | ‘इन्‍हें शर्म आनी चाहिए’, रवि किशन का विपक्ष पर तीखा हमला; डिंपल यादव का BJP पर हमला
Hindi News

Parliament Special Session LIVE | Women’s Reservation Bill | ‘इन्‍हें शर्म आनी चाहिए’, रवि किशन का विपक्ष पर तीखा हमला; डिंपल यादव का BJP पर हमला

HawkNewsBy HawkNewsApril 18, 2026No Comments9 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
होमताजा खबरदेश

महिलाओं का मसीहा बनना आसान नहीं, वे बेवकूफ नहीं – प्रियंका गांधी

Last Updated:April 18, 2026, 12:17 IST

Parliament Special Session LIVE: सरकार की ओर से महिला आरक्षण कानून में संशोधन को लेकर संविधान के अनुच्‍छेद 368 के तहत लोकसभा में विधेयक लाई थी. इसके लिए दो तिहाई सदस्‍यों के समर्थन की जरूरत थी. नंबर न होने की व…और पढ़ें

महिलाओं का मसीहा बनना आसान नहीं, वे बेवकूफ नहीं - प्रियंका गांधीZoom

प्रियंका गांधी ने महिला आरक्षण पर बड़ी बात कही है.

Parliament Special Session LIVE: केंद्र सरकार को संसद में एक महत्वपूर्ण झटका लगा, जब महिलाओं के लिए विधानसभाओं और लोकसभा में एक तिहाई आरक्षण लागू करने से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लोकसभा में आवश्यक बहुमत नहीं मिल सका. यह विधेयक न केवल महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान करता था, बल्कि इसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों में भी बड़े पैमाने पर वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया था. शुक्रवार को हुए मतदान में विधेयक के पक्ष में 298 सांसदों ने वोट दिया, जबकि 230 सांसद इसके विरोध में रहे. हालांकि, संविधान संशोधन के लिए दो-तिहाई बहुमत यानी कम से कम 352 वोट जरूरी थे, जो सरकार हासिल नहीं कर सकी. विधेयक के तहत लोकसभा की सीटों को मौजूदा 543 से बढ़ाकर अधिकतम 850 तक करने का प्रस्ताव था. इसके साथ ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में भी सीटों की संख्या बढ़ाई जानी थी, ताकि महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जा सके. सरकार का तर्क था कि यह बदलाव 1971 की जनगणना के बाद पहली बार हो रहे परिसीमन के जरिए जनसंख्या में आए बदलावों को प्रतिबिंबित करेगा.

हालांकि, विपक्ष ने इस विधेयक का विरोध किया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने महिलाओं के नाम पर असंवैधानिक चाल चली है और परिसीमन की प्रक्रिया को आरक्षण से जोड़कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की है. विपक्ष का कहना था कि वे महिलाओं के आरक्षण के पक्ष में हैं, लेकिन इसे परिसीमन और जनगणना से जोड़ना उचित नहीं है. सरकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में प्रयास जारी रखेगी. गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में कहा कि देश की महिलाएं इस मुद्दे पर विपक्ष को माफ नहीं करेंगी. विधेयक के खारिज होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर महिलाओं के अधिकारों को बाधित करने का आरोप लगाया. केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि यह देश की करोड़ों महिलाओं का अपमान है, जो राजनीतिक भागीदारी की उम्मीद लगाए बैठी थीं.

विपक्ष पर हमला

केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने इसे एक ऐतिहासिक अवसर बताया, जिसे विपक्ष ने रोक दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की नीयत महिलाओं के प्रति नकारात्मक है. वहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भी कहा कि विपक्षी गठबंधन की मंशा ही इस विधेयक को पास नहीं होने देने की थी. भाजपा सांसद कंगना रनौत ने इस घटनाक्रम को शर्मनाक और दुखद बताते हुए कहा कि इससे देश की महिलाओं का मनोबल टूटता है. उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार भविष्य में इस विधेयक को फिर से लाएगी. गौरतलब है कि भारत की संसद में वर्तमान में महिलाओं के लिए कोई आरक्षित सीट नहीं है. लोकसभा में केवल लगभग 14 प्रतिशत और राज्यसभा में करीब 17 प्रतिशत सदस्य महिलाएं हैं, जबकि राज्य विधानसभाओं में यह आंकड़ा करीब 10 प्रतिशत के आसपास है. इस घटनाक्रम ने एक बार फिर महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मुद्दे को केंद्र में ला दिया है, और आने वाले समय में इस पर राजनीतिक बहस और तेज होने की संभावना है.

Women’s Reservation Bill Live: महिलाओं का मसीहा ऐसे ही नहीं बना जाता है – प्रियंका गांधी

महिला आरक्षण विधेयक लाइव: महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (PG) ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार महिलाओं का मसीहा बनने का दावा कर रही है, लेकिन असल काम से ही बदलाव आता है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के मुद्दों पर कांग्रेस का स्पष्ट इतिहास रहा है और पार्टी हमेशा उनके अधिकारों के पक्ष में खड़ी रही है. प्रियंका ने आरोप लगाया कि असल विवाद महिला आरक्षण नहीं, बल्कि परिसीमन को लेकर था. उन्होंने कहा कि विपक्ष का सरकार का साथ देना संभव नहीं था, लेकिन एकजुटता से सरकार को घेरा जा सकता है. उन्होंने सरकार से महिलाओं को उनका हक देने की मांग की.

Women’s Reservation Bill Live: हमने परिसीमन की साजिश को हराया है – प्रियंका गांधी

महिला आरक्षण विधेयक लाइव: प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने इनकी (सरकार) परिसीमन की जो साजिश थी उसे हराया है. पूरा विपक्ष कह रहा है आप पुराने कानून को लागू कीजिए. कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि 3 साल पहले जो पास हुआ उसका नोटिफिकेशन अब जारी किया. हम कह रहे हमें कोई आपत्ति नहीं है. पूरा विपक्ष आपके साथ है. अब आप उसे लागू कीजिए. हम महिलाओं के साथ डट कर खड़े हैं. हम इनकी साजिश देश की लोकतंत्र को अखंडता को कमजोर करने का उसके साथ हम कभी खड़े नहीं हो सकते हैं.

Women’s Reservation Bill Live: भाजपा दलित विरोधी है – डिंपल यादव

महिला आरक्षण विधेयक लाइव: सपा सांसद डिंपल यादव ने बीजेपी पर करारा हमला बोला है. उन्‍होंने कहा कि बीजेपी वाले दलित और पिछड़ा वर्ग विरोधी हैं. समाजवादी पार्टी की मांग थी कि OBC महिलाओं को आरक्षण दीजिए. ये लोग आधी आबादी में भी दरार पैदा करने वाले लोग हैं. इन्‍होंने हमेशा समाज में दरार पैदा किया डर पैदा किया है और इसी हथियार से ये सत्ता में बने हुए है. सामाजिक न्याय की लड़ाई जो पूरे देश में चल रही है वो इसे तवज्जो नहीं देना चाहते हैं.

Women’s Reservation Bill Live: विपक्षी दलों ने महिला अधिकार को रोका है – संजय जायसवाल

महिला आरक्षण विधेयक लाइव: भाजपा नेता संजय जायसवाल ने कहा कि हम सड़कों पर जाएंगे और महिलाओं को समझाएंगे कि किस तरह से विरोधी दलों ने उनके अधिकार को लोकसभा में रोका है. हमें पूरा विश्वास है कि देश की महिलाएं विपक्ष के सांसदों को इतना मजबूर कर देंगी कि अगले 3 महीने में यह बिल निश्चित तौर पर पास कराना उनकी मजबूरी हो जाएगी.

Women’s Reservation Bill Live: महिला आरक्षण का विरोध नहीं, परिसीमन पर आपत्ति – इमरान मसूद

महिला आरक्षण विधेयक लाइव: इमरान मसूद ने महिला आरक्षण बिल को लेकर सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का महिला आरक्षण पर कोई विरोध नहीं है, बल्कि परिसीमन को लेकर आपत्ति है. मसूद के अनुसार, सरकार की प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया उत्तर और दक्षिण भारत के बीच टकराव पैदा कर सकती थी. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं को वास्तविक आरक्षण नहीं देना चाहती और इस बिल को केवल इवेंट मैनेजमेंट के तौर पर पेश किया गया, जबकि यह मुद्दा पहले से ही पारित हो चुका था.

Women’s Reservation Bill Live: विपक्ष पुराना महिला आरक्षण बिल लागू करने की मांग को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखेगा: सूत्र

महिला आरक्षण विधेयक लाइव: इंडिया गठबंधन में शामिल दल देशभर में प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर बतायेंगे कि हम महिला आरक्षण के पक्ष में हैं, लेकिन सरकार इसकी आड़ में देश का राजनीतिक नक़्शा बदलना चाह रही थी. सूत्रों के अनुसार, इसी कड़ी में प्रियंका गांधी आज 12 बजे प्रेस कॉन्फ़्रेंस करेंगी. उसके बाद कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के अन्य दल भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. बैठक में सभी नेताओं ने महिला आरक्षण के नेपथ्य में कथित रूप से परिसीमन बिल को एकजुट होकर न पास होने देने पर एक-दूसरे को बधाई दी. सोनिया गांधी ने सभी सहयोगियों का आभार जताया है.

Special Parliament Session LIVE: लोकसभा का विशेष सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्‍थगित

संसद विशेष सत्र लाइव: शनिवार 18 अप्रैल 2026 को लोकसभा की कार्यवाही के शुरू होते ही स्‍पीकर ओम बिरला ने विधेयकों के बारे में पूरा ब्‍योरा सदन के पटल पर रखा. इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्‍थगित कर दिया गया. इस तरह से बजट सत्र का औपचारिक समापन भी हो गया.

Women’s Reservation Bill Live: संसद के विशेष सत्र का आज का आखिरी दिन, पीएम मोदी भी मौजूद

महिला आरक्षण विधेयक लाइव: संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र का आज यानी 18 अप्रैल 2026 को आखिरी दिन है. शुक्रवार 17 अप्रैल को महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर वोटिंग हुई थी. आखिरी दिन पीएम मोदी भी लोकसभा में मौजूद रहे.

Women’s Reservation Bill Live: तेलंगाना में भाजपा नेता हाउस अरेस्‍ट

महिला आरक्षण विधेयक लाइव: तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष N. Ramchander Rao को शनिवार को हैदराबाद में पुलिस ने नजरबंद कर दिया. भाजपा ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के आवास के बाहर महिला आरक्षण विधेयक पर कांग्रेस के रुख के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया था. सूत्रों के अनुसार, यह विरोध संसद में कांग्रेस के कथित समर्थन की कमी के खिलाफ था. राव ने नजरबंदी की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने की कोशिश बताया. इससे पहले भाजपा युवा मोर्चा ने भी प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंका. यह घटनाक्रम उस समय आया है जब भाजपा और उसके सहयोगी National Democratic Alliance ने देशभर में विरोध अभियान शुरू किया है. लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक आवश्यक बहुमत न मिलने से पारित नहीं हो सका, जिसके बाद यह राजनीतिक टकराव और तेज हो गया है.

Women’s Reservation Bill Live: वोटिंग में 11 सांसद नहीं हुए शामिल, किस पार्टी के कितने नेता

महिला आरक्षण विधेयक लाइव: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 पर संसद में हुए मतदान के दौरान विपक्ष की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बन गई. कुल 11 सांसद वोटिंग में शामिल नहीं हुए, जिनमें सात तृणमूल कांग्रेस, दो कांग्रेस और दो निर्दलीय सदस्य शामिल थे. दूसरी ओर, सत्तारूढ़ एनडीए के सभी सांसद मतदान के समय मौजूद रहे, जिससे उनकी एकजुटता स्पष्ट हुई. विपक्ष की गैरमौजूदगी ने विधेयक के परिणाम को प्रभावित किया और राजनीतिक हलकों में सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह रणनीतिक चूक थी या अंदरूनी असहमति का संकेत.

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

April 18, 2026, 10:51 IST

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleDhondo Keshav Karve: भारत की पहली महिला यूनिवर्सिटी के जनक | Unsung Hero
Next Article ‘दम है तो महिला आरक्षण अभी लागू करो, परिसीमन के हम खिलाफ’, प्रियंका गांधी का BJP पर सीधा प्रहार | priyanka gandhi attack on central govt old bill demand women reservation bill
HawkNews
  • Website

Related Posts

US-Iran Talks: किन बड़े मुद्दों पर अटका US-ईरान समझौता, बनेगी बात या बढ़ेगा टकराव? | US-Iran Talks Round 2 in Islamabad: Uranium Dispute, Enrichment Limits and Strait of Hormuz Tensions Stall Breakthrough

April 19, 2026

ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा: पश्चिम एशिया के बवाल में भारत का मास्टरस्ट्रोक, मोदी सरकार की कूटनीति से दुनिया हैरान

April 19, 2026

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने अपराजिता विधेयक के लिए प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन मांगने हेतु भाजपा उम्मीदवार से मुलाकात की। | टीएमसी के अभिषेक ने भाजपा के उम्मीदवार से अपराजिता विधेयक पर प्रधानमंत्री से अपील करने का आग्रह किया।

April 19, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (9,280)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

US-Iran Talks: किन बड़े मुद्दों पर अटका US-ईरान समझौता, बनेगी बात या बढ़ेगा टकराव? | US-Iran Talks Round 2 in Islamabad: Uranium Dispute, Enrichment Limits and Strait of Hormuz Tensions Stall Breakthrough

April 19, 2026

ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा: पश्चिम एशिया के बवाल में भारत का मास्टरस्ट्रोक, मोदी सरकार की कूटनीति से दुनिया हैरान

April 19, 2026

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने अपराजिता विधेयक के लिए प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन मांगने हेतु भाजपा उम्मीदवार से मुलाकात की। | टीएमसी के अभिषेक ने भाजपा के उम्मीदवार से अपराजिता विधेयक पर प्रधानमंत्री से अपील करने का आग्रह किया।

April 19, 2026

उपराष्ट्रपति ने कोलंबो में की पूजा-अर्चना, भारत-श्रीलंका संबंधों की नई मजबूती के ल‍िए 8 अहम समझौतों पर मुहर

April 19, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

US-Iran Talks: किन बड़े मुद्दों पर अटका US-ईरान समझौता, बनेगी बात या बढ़ेगा टकराव? | US-Iran Talks Round 2 in Islamabad: Uranium Dispute, Enrichment Limits and Strait of Hormuz Tensions Stall Breakthrough

April 19, 2026

ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा: पश्चिम एशिया के बवाल में भारत का मास्टरस्ट्रोक, मोदी सरकार की कूटनीति से दुनिया हैरान

April 19, 2026

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने अपराजिता विधेयक के लिए प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन मांगने हेतु भाजपा उम्मीदवार से मुलाकात की। | टीएमसी के अभिषेक ने भाजपा के उम्मीदवार से अपराजिता विधेयक पर प्रधानमंत्री से अपील करने का आग्रह किया।

April 19, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.