India
oi-Sumit Jha
Om Birla No Confidence Motion: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करते हुए एक बड़ा निर्णय लिया है। सूत्रों के अनुसार, जब तक उनके खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा पूरी नहीं हो जाती और स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक वे सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं होंगे। यह कदम संसदीय मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।
बिरला का मानना है कि जब अध्यक्ष के पद पर ही सवाल उठाया गया हो, तो निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उनका पीठासीन होना उचित नहीं है। उनकी अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष या तालिका के सभापति सदन का संचालन करेंगे।

118 सांसदों ने दिया नोटिस
विपक्षी गठबंधन के 118 सांसदों ने एकजुट होकर लोकसभा सचिवालय को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सौंपा है। कांग्रेस के डिप्टी लीडर गौरव गोगोई ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह निर्णय “असाधारण परिस्थितियों” में लिया गया है। संविधान के अनुच्छेद 94(सी) के अनुसार, अध्यक्ष को पद से हटाने के लिए कम से कम 14 दिन पहले नोटिस देना अनिवार्य है। इस प्रक्रिया के शुरू होने के बाद, अध्यक्ष तब तक सदन की अध्यक्षता नहीं कर सकते जब तक कि प्रस्ताव पर अंतिम फैसला न हो जाए।
राहुल गांधी को बोलने से रोकना बना मुख्य आधार
अविश्वास प्रस्ताव लाने का सबसे बड़ा कारण विपक्ष के नेता राहुल गांधी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान बोलने की अनुमति न देना बताया गया है। विपक्ष का आरोप है कि अध्यक्ष ने सत्तापक्ष को अनावश्यक छूट दी, जबकि विपक्षी नेताओं की आवाज को दबाया गया।
ये भी पढ़ें: Akhilesh Yadav Parliament: ‘अमेरिका से डील नहीं ढील हुई है’, India-US Trade Deal पर संसद में भड़के अखिलेश यादव
8 विपक्षी सांसदों का निलंबन से तनाव
विपक्ष द्वारा लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के पीछे हाल ही में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन भी एक प्रमुख कारण बना है। सदन में हंगामे और ‘अमर्यादित आचरण’ का हवाला देते हुए इन सांसदों को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था। विपक्ष ने इस कार्रवाई को एकतरफा और दमनकारी करार दिया है। उनका तर्क है कि सत्तापक्ष के शोर-शराबे पर चुप्पी साधी गई, जबकि जनता के मुद्दे उठाने वाले विपक्षी सांसदों की आवाज को दबाने के लिए निलंबन का सहारा लिया गया।
ये भी पढे़ं: PMO का आदेश- PM Cares, PM रिलीफ और डिफेंस फंड से खर्च पर संसद में नहीं पूछ सकते सवाल, क्या बताया कारण?
-

Lok Sabha Speaker Removal Process: लोकसभा स्पीकर को कैसे हटाया जा सकता है? समझिए अविश्वास प्रस्ताव के नियम
-

Parliament Today Budget Session: बजट सत्र के बीच विपक्ष की बड़ी बैठक आज, संसद में क्या-क्या रहेगा खास?
-

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद में हंगामा,राबड़ी देवी समेत विपक्ष के सदस्य क्यों हुए सदन से बाहर
-

Parliament Budget Session Day 9 Highlights: राहुल गांधी के बोलते ही हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
-

Parliament Budget 2026 Session: लोकसभा 10 फरवरी को सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित
-

Parliament Budget Session 2026: क्या कुर्सी गंवाएंगे ओम बिरला? अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष
-

UP Yogi Government Budget: 9 फरवरी से शुरू बजट सत्र, क्या-क्या होगा खास? जानें सबकुछ
-

Silver Price: चांदी ₹65,000 सस्ती, आधी रह गई कीमत! अब कितने का मिला रहा है 100 ग्राम सिल्वर, चेक करें रेट
-

Weather Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे चुका है नया संकट! बाहर निकलने वालों के लिए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन
-

Love Story: BJP की ‘नूरी’ को नहीं मिला सच्चा प्यार, शादीशुदा मर्द से इश्क में खाया धोखा, 9 साल बाद टूटी शादी
-

Gold Rate Today: सोना फिर हुआ ₹3980 सस्ता, अब गहना बनवाने वालों को इस दाम पर मिल रहा गोल्ड, लेटेस्ट रेट
-

परिवार से भिड़ा ये दिग्गज भारतीय क्रिकेटर, 4 साल छुपाया अफेयर, फिर हिंदू लड़की से शादी कर तोड़ी धर्म की दीवार

