Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Thursday, June 25
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Parliament Session Live | Om Birla No Confidence Motion | लोकसभा स्‍पीकर ओम बिरला को हटाने पर आज बहस, अमित शाह संभालेंगे मोर्चा
Hindi News

Parliament Session Live | Om Birla No Confidence Motion | लोकसभा स्‍पीकर ओम बिरला को हटाने पर आज बहस, अमित शाह संभालेंगे मोर्चा

HawkNewsBy HawkNewsMarch 11, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
होमताजा खबरदेश

लोकसभा स्‍पीकर ओम बिरला को हटाने पर आज बहस, अमित शाह संभालेंगे मोर्चा

Last Updated:March 11, 2026, 11:15 IST

Parliament Session LIVE: संसद के बजट सत्र का दूसरा हिस्‍सा भी अभी तक हंगामेदार रहा है. विपक्ष ने लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्‍ताव लाया है. इसपर गृह मंत्री अमित शाह बुधवार 11 मार्च 2026 को अप…और पढ़ें

लोकसभा स्‍पीकर ओम बिरला को हटाने पर आज बहस, अमित शाह संभालेंगे मोर्चाZoom

संसद में लोकसभा स्‍पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर जोरदार बहस होने की संभावना है. (फाइल फोटो/PTI)

Parliament Session LIVE: लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए लाए गए प्रस्ताव पर बुधवार को तीखी बहस जारी रहने की संभावना है. इस बहस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन को संबोधित करेंगे और सरकार का पक्ष रखेंगे. विपक्ष ने स्पीकर पर पक्षपातपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाते हुए यह प्रस्ताव पेश किया है. यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने पेश किया था, जिसे 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिला. प्रस्ताव को सदन में पेश करने की अनुमति भाजपा सांसद जगदंबिका पाल, जो उस समय पीठासीन थे, ने दी. उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है और सांसदों से आग्रह किया कि वे चर्चा के दौरान प्रस्ताव के विषय तक ही सीमित रहें.

विपक्ष की ओर से कुल 118 सांसदों ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं. उनका आरोप है कि लोकसभा स्पीकर ने अपने पद की निष्पक्षता बनाए रखने के बजाय कई मामलों में सत्तापक्ष के पक्ष में रुख अपनाया है. मंगलवार को इस प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत होते ही सदन में प्रक्रिया को लेकर तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली. AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सदन को पहले किसी ऐसे सदस्य का चुनाव करना चाहिए था जो इस बहस की अध्यक्षता करे. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल में से पीठासीन सदस्य का चयन किस आधार पर किया गया. हालांकि, भाजपा नेताओं ने इन आपत्तियों को सिरे से खारिज कर दिया. पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्ष के तर्कों को “निराधार” करार दिया और कहा कि संसदीय प्रक्रिया के तहत ही कार्यवाही चल रही है.

व्‍यक्तिगत विरोध नहीं – विपक्ष

बहस की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं लाया गया है, बल्कि संसद की गरिमा की रक्षा के लिए लाया गया है. उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव ओम बिरला के खिलाफ व्यक्तिगत रूप से नहीं है, बल्कि सदन की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है. गोगोई ने अपने भाषण में संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसद की कार्यवाही पर शोध होगा, तो आंकड़े यह दिखाएंगे कि रिजिजू ऐसे संसदीय कार्य मंत्री रहे जिन्होंने विपक्षी सदस्यों को सबसे अधिक बार बीच में रोका. प्रस्ताव में कहा गया है कि लोकसभा स्पीकर ने वह निष्पक्ष रवैया बनाए रखना बंद कर दिया है जो सदन के सभी वर्गों का विश्वास बनाए रखने के लिए आवश्यक है. विपक्ष का आरोप है कि स्पीकर ने कई मामलों में विपक्ष के अधिकारों की अनदेखी की और विवादित मुद्दों पर सत्तापक्ष के पक्ष को समर्थन दिया.

Om Birla No Confidence Motion Live: जयराम रमेश ने जवाहरलाल नेहरू को किया याद

ओम बिरला अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाइव: कांग्रेस के सीनियर लीडर स्‍पीकर ओम बिरला को हटाए जाने को लेकर लाए गए प्रस्‍ताव पर संसदीय कार्यमंत्री के बयान पर पलटवार किया है. उन्‍होंने X पर एक पोस्‍ट शेयर करते हुए कहा कि कल (मंगलवार 10 मार्च 2026) लोकसभा में स्पीकर को पद से हटाने के प्रस्ताव पर हुई बहस के दौरान संसदीय कार्य मंत्री ने गर्व से कहा कि इस बहस के लिए 10 घंटे का समय दिया गया है, जबकि दिसंबर 1954 में इसी तरह के एक प्रस्ताव के लिए केवल ढाई घंटे निर्धारित किए गए थे. लेकिन वे ये बताना भूल गए कि -:

18 दिसंबर 1954 को स्वयं प्रधानमंत्री सदन में मौजूद रहे थे और उन्होंने बहस में हिस्सा भी लिया था.

18 दिसंबर 1954 को बोलते हुए जवाहरलाल नेहरू ने सदन की अध्यक्षता कर रहे उपाध्यक्ष से अनुरोध किया था कि बहस के लिए उपलब्ध समय का अधिकांश हिस्सा विपक्ष को दिया जाए.

18 दिसंबर 1954 को जब लोकसभा में यह प्रस्ताव लाया गया था, तब 489 सदस्यों वाले सदन में कांग्रेस के 364 सांसद थे.

18 दिसंबर 1954 (और बाद में 1966 तथा 1987 में भी) जब स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर बहस हुई, तब लोकसभा में उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) सदन की अध्यक्षता कर रहे थे, लेकिन 2019 के मध्य से अब तक लोकसभा में डिप्टी स्पीकर नहीं है, जो संविधान का स्पष्ट उल्लंघन माना जाता है.

Parliament Session Live: स्‍पीकर ओम बिरला को हटाने पर लोकसभा में आज बहस

संसद का बजट सत्र लाइव: स्‍पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष लामबंद हो गया है. उनके खिलाफ लाए गए अव‍िश्‍वास प्रस्‍ताव पर बुधवार 11 मार्च को लोकसभा में जोरदार बहस होने की संभावना है. बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह भी इस चर्चा में हिस्‍सा लेंगे और पक्ष रखेंगे.

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

March 11, 2026, 10:56 IST

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleGold Rate Today: सोने पर दिख रहा ईरान-इजराइल जंग का असर? गोल्ड रेट ने फिर पकड़ी रफ्तार, कितना हुआ भाव? | Gold Rate Today 11 March 22kt gold rate today Gold Prices Surge in India Check 24K 22K Sona Ka Bhav
Next Article Harish Rana Case में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, भारत में इच्छामृत्यु पर क्या कहता है संविधान? | SC Verdict Harish Rana Case Euthanasia Law India Right To Die latest news Hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

इनके गानों को सालों तक समझा गया लता मंगेशकर का गाना

June 25, 2026

पहले ही विश्व कप मैच में छा गए जोहान मंज़ाम्बी, स्विट्जरलैंड को दिलाई बड़ी जीत | कनाडा के खिलाफ स्विट्जरलैंड के लिए विश्व कप की शुरुआत में जोहान मंज़ाम्बी का शानदार प्रदर्शन।

June 25, 2026

क्या सच में शंख का पानी सुधार सकता है बच्चों की बोलने की क्षमता? जानें मान्यता

June 25, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,827)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

इनके गानों को सालों तक समझा गया लता मंगेशकर का गाना

June 25, 2026

पहले ही विश्व कप मैच में छा गए जोहान मंज़ाम्बी, स्विट्जरलैंड को दिलाई बड़ी जीत | कनाडा के खिलाफ स्विट्जरलैंड के लिए विश्व कप की शुरुआत में जोहान मंज़ाम्बी का शानदार प्रदर्शन।

June 25, 2026

क्या सच में शंख का पानी सुधार सकता है बच्चों की बोलने की क्षमता? जानें मान्यता

June 25, 2026

Venezuela Earthquake: 7.5 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, वेनेजुएला में आपातकाल लागू, सड़कों पर हजारों लोग | Venezuela Earthquake 2026 Emergency Declared After Massive 7.5 Magnitude Tremors Destroy Cities

June 25, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

इनके गानों को सालों तक समझा गया लता मंगेशकर का गाना

June 25, 2026

पहले ही विश्व कप मैच में छा गए जोहान मंज़ाम्बी, स्विट्जरलैंड को दिलाई बड़ी जीत | कनाडा के खिलाफ स्विट्जरलैंड के लिए विश्व कप की शुरुआत में जोहान मंज़ाम्बी का शानदार प्रदर्शन।

June 25, 2026

क्या सच में शंख का पानी सुधार सकता है बच्चों की बोलने की क्षमता? जानें मान्यता

June 25, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.