
Parliament Budget Session LIVE Updates: संसद का बजट सत्र जारी है. बजट सत्र 2025 का आज चौथा दिन है और यह काफी अहम है. अभी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही जारी है. पीएम मोदी आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब आज लोकसभा में देंगे. राज्यसभा में पीएम मोदी गुरुवार को जवाब देंगे. बजट सत्र अब तक काफी हंगामे वाला रहा है. सोमवार को भी संसद के बजट सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई.हाल ही में हुए महाकुंभ भगदड़ को लेकर विपक्ष ने चिंता जताई. आज यानी चौथे दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के साथ कार्यवाही शुरू होगी. शाम पांच बजे पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देंगे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2025-26 पेश किया था. लोकसभा और राज्यसभा में इस पर तीखी बहस देखने को मिली. संसद के इस सत्र में कुल 16 बिल पेश किए जाने हैं, जिसमें वक्फ (संशोधन) विधेयक और आव्रजन और विदेशी विधेयक शामिल हैं. संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ. यह दो चरणों में चलेगा. पहला भाग 13 फरवरी को समाप्त होगा. दूसरा भाग 10 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेगा. तो चलिए जानते हैं ससंद के बजट सत्र की पूरी कार्यवाही.

