India
oi-Divyansh Rastogi
Pariksha Pe Charcha 2025: छात्रों के लिए सबसे खास और मोटिवेशनल कार्यक्रम ‘Pariksha Pe Charcha 2025‘ का 8वां संस्करण आज (सोमवार), 10 फरवरी 2025 को आयोजित किया जा रहा है। इस बार यह कार्यक्रम और भी खास होने वाला है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई बड़ी हस्तियां भी इसमें शामिल होंगी।
इस आयोजन में बॉलीवुड स्टार्स दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), विक्रांत मेसी, टेक्निकल गुरूजी, सदगुरु, मैरी कॉम, भूमि पेडनेकर और अवनि लेखरा जैसे दिग्गज छात्रों से बात करेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे।

कब और कहां देख सकते हैं परीक्षा पे चर्चा 2025?
- तारीख: 10 फरवरी 2025
- समय: सुबह 11:00 बजे
- लाइव स्ट्रीमिंग:
- दूरदर्शन और अन्य टीवी चैनल्स
- पीएम मोदी का यूट्यूब चैनल
- पीएमओ, शिक्षा मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सोशल मीडिया अकाउंट्स
इस साल देशभर से 36 चुनिंदा छात्रों को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिला है।
परीक्षा पे चर्चा 2025 क्यों है खास?
- रिकॉर्ड पंजीकरण: इस साल 3.15 करोड़ छात्रों, 19.80 लाख शिक्षकों और 5.20 लाख अभिभावकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
- बॉलीवुड और खेल जगत की बड़ी हस्तियों की भागीदारी।
- 8 एपिसोड में अलग-अलग विषयों पर चर्चा होगी।
- छात्रों को तनावमुक्त रहने और परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने के टिप्स मिलेंगे।
इन दिग्गजों के साथ होगा संवाद
- सद्गुरु (आध्यात्मिक गुरु)
- दीपिका पादुकोण, विक्रांत मेसी, भूमि पेडनेकर (बॉलीवुड स्टार्स)
- मैरी कॉम (मशहूर बॉक्सर)
- अवनि लेखरा (पैरालंपिक चैंपियन)
- रुजुता दिवेकर (फेमस न्यूट्रिशनिस्ट)
- टेक्निकल गुरूजी (यूट्यूबर और टेक एक्सपर्ट)
पीएम मोदी क्या संदेश देंगे?
हर साल की तरह पीएम मोदी छात्रों को परीक्षा के डर को दूर करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स देंगे। वह परीक्षा के तनाव को कैसे मैनेज करें, बेहतर रिजल्ट के लिए किन रणनीतियों को अपनाएं और खुद को मोटिवेट कैसे रखें – इन सभी विषयों पर चर्चा करेंगे।
छात्रों के लिए परीक्षा पे चर्चा 2025 एक बेहतरीन मौका है पीएम मोदी और अन्य विशेषज्ञों से प्रेरणा लेने का।
-

PM-KISAN Nidhi Yojna: किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त कब आएगी? यहां देखें जरूरी डिटेल
-

Breaking News Today LIVE: आज सुबह 11 बजे छात्रों के साथ ‘परीक्षा पर चर्चा’ करेंगे PM मोदी
-

मणिपुर के लोगों को अब ‘फ्रीक्वेंट-फ्लायर पीएम’ के दौरे का इंतजार कर रहे, CM के इस्तीफे पर कांग्रेस का तंज
-

PM मोदी ने जिन रविंद्र नेगी के 3 बार छुए थे पैर,मार लिया मैदान,देवभूमि से खास कनेक्शन
-

फ्रांस दौरे पर जाएंगे PM नरेंद्र मोदी,11 फरवरी को AI समिट में लेंगे हिस्सा,जानिए पूरा शेड्यूल
-

‘एक दशक की AAP-दा से दिल्ली हुई मुक्त, विकास के रूप में दोगुना प्यार लौटाएंगे’, प्रचंड जीत पर बोले पीएम मोदी
-

Delhi Election Results 2025: दिल्ली की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी समेत बीजेपी के तमाम दिग्गज, जानिये
-

Delhi Cm Oath Ceremony: दिल्ली में इस दिन होगी नए CM की ताजपोशी, जानिए शपथ समारोह से क्या है अमेरिकी कनेक्शन?
-

‘यमुना जी को दिल्ली की पहचान बनाएंगे’, PM मोदी ने किया बड़ा वादा
-

दिल्ली विधानसभा के पहले ही सत्र में रखेंगे कैग रिपोर्ट, लूटा हुआ पैसा लौटाना पड़ेगा, पीएम मोदी का ऐलान
-

‘भगवान राम ने बरसाई कृपा…सपा का अहंकार टूटा’ Milkipur result पर बोले बीजेपी सांसद- हार स्वीकार करनी चाहिए

