Last Updated:
Palmistry Lines On Palm: हथेली की रेखाएं इंसान के स्वभाव और भविष्य के कई राज बयां करती हैं. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, हाथों की ये छोटी-छोटी लकीरें यह भी बता सकती हैं कि कोई व्यक्ति बाहर से कितना खुशमिजाज और हंसमुख दिखाई देता है, लेकिन अंदर से वह कितना दुखी और मानसिक रूप से परेशान चल रहा है. हस्तरेखा ज्योतिष के जरिए मन की इन छुपी हुई गहराइयों और असली भावनाओं का आसानी से पता लगाया जा सकता है.
Palmistry Lines On Palm: कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो चेहरे पर मुस्कान लिए अपना हर काम करते रहते हैं. वे दूसरों से बातचीत करते हैं, ऑफिस की जिम्मेदारियां निभाते हैं और परिवार का भी पूरा ध्यान रखते हैं. बाहर से देखने पर लगता है कि उनकी जिंदगी में सब कुछ ठीक है, लेकिन मन के भीतर वे कई तरह की चिंताओं और भावनात्मक दबावों से जूझ रहे हो सकते हैं. हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर मौजूद छोटी-छोटी रेखाओं को कभी-कभी ऐसे ही अनकहे भाव, मानसिक उलझन और भीतर चल रही बेचैनी से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि हथेली पर बहुत अधिक बारीक रेखाएं होना व्यक्ति के संवेदनशील स्वभाव, ज्यादा सोचने की आदत या जिम्मेदारियों का बोझ अपने ऊपर लेने की प्रवृत्ति का प्रतीक हो सकता है. वहीं कम बारीक रेखाओं वाली हथेली को कुछ हस्तरेखा विशेषज्ञ शांत और संतुलित स्वभाव से जोड़ते हैं. आइए जानते हैं हथेली में मौजूद कौन सी रेखा आपके पीछे के तनाव को बताती हैं…
मस्तिष्क रेखा को काटती छोटी-छोटी रेखाएं
हस्तरेखा शास्त्र में मस्तिष्क रेखा को सोचने की क्षमता, एकाग्रता, निर्णय लेने और मानसिक प्रवृत्तियों का प्रतीक माना जाता है. अगर इस रेखा पर कई बारीक रेखाएं आकर मिलती हों या उसे काटती दिखाई दें तो कुछ हस्तरेखा एक्सपर्ट इसे बार-बार सोचने, मन में कई विचार एक साथ चलने और छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंतित रहने की प्रवृत्ति से जोड़ते हैं. ऐसे व्यक्ति बाहर से शांत दिखाई दे सकते हैं, लेकिन उनके मन में कई सवाल चलते रह सकते हैं. वे पुरानी बातचीत को याद कर सकते हैं, अपनी गलतियों के बारे में सोच सकते हैं या भविष्य में होने वाली घटनाओं को लेकर परेशान हो सकते हैं. वहीं अगर मस्तिष्क रेखा स्पष्ट और गहरी हो, तो कुछ हस्तरेखा विशेषज्ञ इसे विचारों में स्थिरता और व्यावहारिक सोच से जोड़ते हैं.
कनिष्ठा उंगली के नीचे मौजूद बारीक रेखाएं
हथेली में छोटी उंगली यानी कनिष्ठा के नीचे का क्षेत्र बुध पर्वत कहलाता है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, इस हिस्से में कई पतली रेखाएं दिखाई देने पर कुछ हस्तरेखा एक्सपर्ट मानते हैं कि ऐसे लोग ग्राहकों, सहकर्मियों, परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ अच्छी तरह तालमेल बना लेते हैं. वे दूसरों की समस्याएं सुनते हैं, वादे निभाने की कोशिश करते हैं और कई बार अपनी परेशानियों को जाहिर नहीं करते. वे लोगों के सामने मुस्कुराते हुए नजर आ सकते हैं, जबकि पर्सनल लाइफ में थकान या भावनात्मक दबाव महसूस कर रहे होते हैं.
चंद्र पर्वत पर दिखाई देने वाली आड़ी-तिरछी रेखाएं
हथेली के निचले बाहरी हिस्से को चंद्र पर्वत कहा जाता है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर इस क्षेत्र में कई छोटी, हल्की या एक-दूसरे को काटती हुई रेखाएं दिखाई दें तो इन्हें भावनात्मक संवेदनशीलता, मन की बेचैनी या कल्पनाओं में अधिक खोए रहने का प्रतीक माना जाता है. ऐसे व्यक्तियों को संवेदनशील और रचनात्मक स्वभाव वाला बताया जाता है. वे अपने आसपास के लोगों की भावनाओं को जल्दी समझने की कोशिश कर सकते हैं. कभी-कभी छोटी-सी बात भी उनके मन में लंबे समय तक बनी रह सकती है. वे किसी बातचीत या घटना के बारे में बार-बार सोच सकते हैं और दूसरों की कही बातों को आसानी से भूल नहीं पाते.
अंगूठे के पास दिखाई देने वाली महीन रेखाएं
अंगूठे के आधार के आसपास का उभरा हुआ हिस्सा शुक्र पर्वत कहलाता है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, इस क्षेत्र में मौजूद कई बारीक रेखाओं को कुछ हस्तरेखा एक्सपर्ट परिवार के प्रति गहरी जिम्मेदारी, अपनों से अधिक लगाव और दूसरों की जरूरतों को प्राथमिकता देने की प्रवृत्ति से जोड़ते हैं. ऐसे व्यक्ति अक्सर चाहते हैं कि उनके परिवार के सदस्य खुश रहें और अपनों को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े. वे दूसरों की मदद करने के लिए अपनी जरूरतों को पीछे रख सकते हैं. उनकी देखभाल करने की आदत और दूसरों के प्रति जिम्मेदारी सराहनीय हो सकती है, लेकिन हर समय दूसरों के लिए उपलब्ध रहना भावनात्मक रूप से थका देने वाला भी हो सकती है.
About the Author
पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…

