Last Updated:
Pakistan Terrorist Recruitment in India: पाकिस्तान में बैठे कथित हैंडलर्स अब बिना सीमा पार किए भारतीय युवाओं तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. जांच एजेंसियों के मुताबिक इंस्टाग्राम के कमेंट सेक्शन और रील्स के जरिए कमजोर युवाओं की पहचान की जाती है. पहले दोस्ती और बातचीत होती है, फिर छोटे काम दिए जाते हैं. धीरे-धीरे यही काम पोस्टर लगाने, वीडियो बनाने, हथियार पहुंचाने और कथित हमलों की साजिश तक पहुंच सकते हैं. यूपी, महाराष्ट्र, पंजाब और राजस्थान में ऐसे कई मामलों की जांच हुई है. एजेंसियों के अनुसार आर्थिक परेशानी, नशे की लत और पारिवारिक तनाव से जूझ रहे युवाओं को पैसे और ‘हीरो’ बनने का लालच दिया जाता है.
पाकिस्तान स्थित कथित हैंडलर्स इंस्टाग्राम के जरिए भारतीय युवाओं को कैसे निशाना बना रहे हैं?
Pakistan Terrorist Recruitment in India: इंस्टाग्राम पर कोई रील दिखती है, नीचे कमेंट आता है और फिर शुरू होती है एक ऐसी ऑनलाइन कहानी, जिसका अगला अध्याय पुलिस की एफआईआर में मिलता है. जांच एजेंसियों के मुताबिक, पाकिस्तान में बैठे कुछ गैंगस्टर और उनके सहयोगी सोशल मीडिया को युवाओं तक पहुंचने के नए रास्ते की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. खासकर ऐसे लड़कों को निशाना बनाया जा रहा है जो आर्थिक परेशानी, नशे, पारिवारिक तनाव या किसी व्यवस्था से नाराजगी से जूझ रहे हैं. शुरुआत बिल्कुल सामान्य लगती है. एक कमेंट, फिर डीएम, फिर दोस्ती और उसके बाद छोटा-सा काम. लेकिन यही छोटा काम धीरे-धीरे पोस्टर लगाने, वीडियो बनाने, हथियार पहुंचाने और कथित तौर पर पुलिस या सरकारी ठिकानों को निशाना बनाने की साजिश तक पहुंच सकता है.
यानी इस खेल में सीमा पार करने की जरूरत ही नहीं है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार भर्ती भारत में ही हो रही है और संपर्क मोबाइल स्क्रीन के जरिए बनाया जा रहा है. यूपी, महाराष्ट्र, पंजाब और राजस्थान में हुई कार्रवाइयों का हवाला देते हुए एजेंसियों का कहना है कि पिछले दो सालों में ऐसे कई युवाओं की पहचान हुई है, जिन्हें कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स या गैंगस्टरों ने सोशल मीडिया के जरिए प्रभावित किया. इनमें 19 से 23 साल के युवा भी शामिल हैं. कुछ को पैसे का लालच दिया गया, कुछ को समुदाय के नाम पर भावनात्मक रूप से प्रभावित किया गया और कुछ को बदला लेने या हीरो बनने का सपना दिखाया गया.
About the Author
सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 4 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…
और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

