International
oi-Sohit Kumar
Pakistan
Floods:
भारी
बारिश
से
उत्तरी
भारत
की
नदियां
उफान
पर
हैं
और
सतलुज
(Sutlej)
नदी
में
बाढ़
का
खतरा
मंडरा
रहा
है।
ऐसे
हालात
में
भारत
ने
बड़ा
दिल
दिखाते
हुए
पाकिस्तान
को
हाई
अलर्ट
जारी
किया
है।खास
बात
यह
है
कि
यह
अलर्ट
तब
भेजा
गया
है
जब
भारत
ने
अप्रैल
में
हुए
पहलगाम
आतंकी
हमले
(Pahalgam
Terror
Attack)
के
बाद
सिंधु
जल
संधि
(Indus
Waters
Treaty)
के
तहत
हाइड्रोलॉजिकल
डाटा
साझा
करना
निलंबित
कर
दिया
था।
इसके
बावजूद
मानवीय
आधार
पर
भेजी
गई
इस
चेतावनी
ने
पाकिस्तान
को
संभावित
तबाही
से
बचने
का
मौका
दिया।
द
हिंदू
की
रिपोर्ट
के
अनुसार
सूत्रों
ने
बताया
कि,
यह
अलर्ट
भारत
के
विदेश
मंत्रालय
(Ministry
of
External
Affairs)
के
जरिए
इस्लामाबाद
को
भेजा
गया।
इसे
पूरी
तरह
मानवीय
आधार
(Humanitarian
Grounds)
पर
साझा
किया
गया
है,
ताकि
पाकिस्तान
में
जान-माल
का
नुकसान
रोका
जा
सके।

तावी
नदी
पर
भी
जारी
हुए
थे
अलर्ट
पिछले
हफ्ते
भारत
ने
तावी
(Tawi)
नदी
में
संभावित
बाढ़
को
लेकर
पाकिस्तान
को
तीन
अलर्ट
जारी
किए
थे।
वहीं,
मंगलवार
को
जारी
ताजा
चेतावनी
सतलुज
नदी
में
3
सितंबर
को
बाढ़
की
आशंका
को
लेकर
दी
गई
है।
पंजाब
में
उफान
पर
सतलुज,
ब्यास
और
रावी
पंजाब
के
कैचमेंट
एरिया
में
लगातार
बारिश
की
वजह
से
सतलुज,
ब्यास
(Beas)
और
रावी
(Ravi)
नदियां
और
मौसमी
नाले
उफान
पर
हैं।
इससे
हालात
और
गंभीर
होते
जा
रहे
हैं।
सिंधु
जल
संधि
निलंबित
होने
के
बावजूद
शेयर
किया
डेटा
अप्रैल
में
पहलगाम
आतंकी
हमले
(Pahalgam
Terror
Attack)
के
बाद
भारत
ने
सिंधु
जल
संधि
(Indus
Waters
Treaty)
के
तहत
पाकिस्तान
को
हाइड्रोलॉजिकल
डेटा
देना
निलंबित
कर
दिया
था।
इसके
बावजूद
भारत
ने
मानवीय
दृष्टिकोण
अपनाते
हुए
बाढ़
की
चेतावनी
साझा
की।
1960
से
लागू
है
सिंधु
जल
संधि
साल
1960
में
विश्व
बैंक
(World
Bank)
की
मध्यस्थता
से
भारत-पाकिस्तान
के
बीच
हुई
सिंधु
जल
संधि
दशकों
से
दोनों
देशों
के
बीच
नदी
जल
बंटवारे
को
नियंत्रित
करती
रही
है।
पाकिस्तान
में
महंगाई
ने
लोगों
की
कमर
तोड़ी
पहले
से
ही
आर्थिक
संकट
और
महंगाई
से
जूझ
रहे
पाकिस्तान
के
हालात
और
बिगड़
गए
हैं।
बाढ़
के
कारण
फसलें
चौपट
हो
गईं,
जिससे
खाने-पीने
की
चीजों
का
उत्पादन
घट
गया
और
कीमतें
आसमान
छूने
लगीं।
सड़कों,
पुलों
और
बिजली
जैसी
बुनियादी
सुविधाओं
को
बाढ़
ने
तबाह
कर
दिया।
नतीजतन
जरूरी
सामान
की
सप्लाई
ठप
हो
गई
और
सप्लाई
चेन
टूटने
से
महंगाई
और
तेज
हो
गई।
पाकिस्तान
में
सब्जियों
की
कीमतों
में
इजाफा
पाकिस्तान
में
सब्जियों
के
दाम
रिकॉर्ड
स्तर
पर
पहुंच
गए
हैं।
टमाटर
300-350
रुपये
किलो,
प्याज
250
रुपये
किलो
और
आलू
100
रुपये
किलो
से
ऊपर
बिक
रहे
हैं।
पालक,
भिंडी
और
बैंगन
जैसी
सब्जियां
भी
200
रुपये
किलो
तक
पहुंच
गई
हैं।
महंगाई
और
बाढ़
की
मार
ने
आम
लोगों
की
कमर
तोड़
दी
है।
बाढ़
से
60%
से
ज़्यादा
कृषि
बर्बाद
हो
चुकी
है।
बाजार
में
सब्ज़ियों
की
कमी
इतनी
है
कि
खराब
सब्ज़ियां
भी
महंगे
दाम
पर
बिक
रही
हैं।
-

Uttarakhand weather: अगले तीन दिनों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी, 11 जिलों में स्कूल रहेंगे बंद, जानिए कहां
-

Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में आधी-तूफान की आशंका, रेडअलर्ट जारी, जानिए दिल्ली का हाल
-

Tariff War: ‘भारत ने अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ जीरो करने की पेशकश की है लेकिन’, ट्रंप ने किया बड़ा दावा
-

Bihar Weather Update: सितंबर में और कितने दिनों तक होगी बारिश, किसी के लिए राहत, तो किसी के लिए आफ़त
-

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी, सोनप्रयाग का शटल पार्किंग का धंस गया एक हिस्सा
-

LIVE: ये गालियां मेरी मां का नहीं, बल्कि हर मां-बेटी का अपमान है: पीएम मोदी
-

PM Modi की पीठ पीछे शी जिनपिंग से क्यों मिले पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर?
-

Pakistan Flood: ‘टब में भरकर रखें पानी, अल्लाह का ईनाम है’, बाढ़ पर रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बेहूदा बयान
-

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान की आशंका, कई राज्यों में रेड अलर्ट, जानिए मौसम अपडेट
-

Asia Cup में मौका न मिलने पर टूटा दिल, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अचानक लिया संन्यास! फैंस हैरान
-

PAK vs AFG: पाकिस्तान-अफगानिस्तान में आज धांसू टक्कर, कितने बजे शुरू होगा मैच? कहां देखें लाइव मुकाबला
-

UP Weather News: यूपी के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, जानिए कब मिलेगी राहत?
-

Uttarakhand weather ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी, स्कूलों में फिर छुट्टी
-

Delhi Rains: भारी बारिश से बेहाल राजधानी, यमुना खतरे के निशान से ऊपर, रेलवे पुल पर यातायात बंद
-

Himachal Pradesh Weather: सीएम सुक्खू ने किया प्रदेश को आपदाग्रस्त घोषित, अगले दो दिन राज्य के लिए भारी!

