खुजदार के डिप्टी कमिश्नर ने कहा है कि घायलों को इलाज के लिए सीएमएच खुजदार ले जाया गया है, जबकि घटनास्थल से सबूतों को जमार करने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है। पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने हमले की कड़ी निंदा की और निर्दोष लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा, “हमारी हार्दिक संवेदनाएं उन बच्चों के शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई है।” उन्होंने हमलावरों को “ऐसे जानवर बताया, जो किसी दया के पात्र नहीं हैं।”
पाकिस्तान में स्कूल बस पर आतंकी हमला
पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री ने कहा, “दुश्मन ने मासूम बच्चों पर हमला करके अपनी बर्बरता दिखाई है। स्कूल बस को निशाना बनाना देश को अस्थिर करने के मकसद से एक घिनौनी साजिश है।” उन्होंने कहा कि इस तरह की कायरतापूर्ण हरकतें देश के संकल्प को हिला नहीं पाएंगी। नकवी ने कहा, “राष्ट्रीय एकता के साथ, हर साजिश को हराया जाएगा। हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं।” पाकिस्तानी मंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी दुआ मांगी और कसम खाई कि इस जघन्य अपराध के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।
आपको बता दें कि बलूचिस्तान में लंबे समय से आतंकवाद की स्थिति बनी हुई है, जहां कई अलगाववादी समूह हमले करते रहते हैं, जिनमें बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) भी शामिल है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2019 में बीएलए को आतंकवादी संगठन घोषित किया था। लेकिन हैरानी इस बात को लेकर है कि फिर भी पाकिस्तान राज्य प्राोजित आतंकवाद से बाज नहीं आता। वो अभी भी भारत के खिलाफ आतंकी हमलों को अंजाम देता है, जबकि खुद बर्बादी के मुहाने तक पहुंच चुका है।

