India
oi-Ankit Tiwari
Pahalgam Terror Attack: चरणजीत सिंह चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबुत मांगकर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि आज तक मैं यह नहीं जान पाया कि सर्जिकल स्ट्राइक कहां हुई। उनके बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उनके बयान को गंदी राजनीति बताया है। आइए विस्तार से जानते है पूरा मामला क्या है…
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें आज तक यह स्पष्ट जानकारी नहीं मिली कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में कहां सर्जिकल स्ट्राइक की थी, कितने लोग मारे गए, और यह कार्रवाई किस स्थान पर हुई। चन्नी ने कहा कि जब हमारे देश पर हमला होता है, तो हमें तुरंत जानकारी मिल जाती है, ऐसे में यह समझ से परे है कि पाकिस्तान में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में आम जनता को कोई ठोस सबूत क्यों नहीं दिखाया गया।

चन्नी ने आगे कहा कि उन्हें हमेशा से इस कार्रवाई पर संदेह रहा है, क्योंकि न तो इसका कोई दृश्य सामने आया और न ही किसी को इसकी भनक लगी। उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक के प्रमाण मांगे हैं। लेकिन अब समय है कि जनता के ज़ख्मों पर मरहम लगाया जाए। सरकार को चाहिए कि वह पहलगाम हमले के दोषियों की पहचान कर उन्हें सज़ा दिलाए, ताकि लोगों को न्याय मिल सके।”
कांग्रेस हमेशा गंदी राजनीति करती है: मनजिंदर सिंह सिरसा
उनके बयान पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा गंदी राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और गांधी परिवार बार-बार भारतीय सेना और वायुसेना पर सवाल उठाकर सैनिकों के मनोबल को ठेस पहुंचाते हैं।
सिरसा ने कहा कि , “जब पाकिस्तान खुद यह स्वीकार कर चुका है कि भारत की सर्जिकल स्ट्राइक से उसे भारी नुकसान हुआ, तब भी कांग्रेस नेता सवाल उठा रहे हैं। चन्नी की यह टिप्पणी न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि सेना के बलिदान का अपमान भी है।” उन्होंने आगे कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी का रवैया कांग्रेस की उसी सोच को दर्शाता है जो बार-बार राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर राजनीति करती है। देश को अपनी सेना पर गर्व है, लेकिन कांग्रेस को शायद यह समझ में नहीं आता।”
कांग्रेस पार्टी अब “पाकिस्तान परस्त पार्टी” बनती जा रही है
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अब “पाकिस्तान परस्त पार्टी” बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि जब भी देश की सेना कोई ठोस कार्रवाई करती है, कांग्रेस नेता उस पर संदेह जताकर पाकिस्तान के नैरेटिव को ताकत देते हैं।
भारत द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक कब और क्यों किया गया था
18 सितंबर 2016 को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में एक भारतीय सेना के बेस कैंप पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 19 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। हमले की ज़िम्मेदारी पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद पर डाली गई।
सर्जिकल स्ट्राइक 28-29 सितंबर 2016 की रात को हुई था। यह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी लॉन्च पैड्स पर। भारतीय सेना के डीजीएमओ (Director General of Military Operations) लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने 29 सितंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में औपचारिक रूप से इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि “भारतीय सेना ने आतंकवादियों के लॉन्च पैड्स पर सर्जिकल स्ट्राइक की है जिसमे बड़ी संख्या में आतंकवादियों को मारा गया है। 2018 में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो फुटेज सामने आए, जो उस समय के सैन्य कैमरों द्वारा रिकॉर्ड किए गए थे। इस मामले में सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में सभी विवरण सार्वजनिक नहीं किए जा सकते।
कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों ने सवाल उठाया कि अगर स्ट्राइक हुई थी, तो इसके स्पष्ट सबूत क्यों नहीं दिए गए। इस पर सरकार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सेना पर भरोसा करना चाहिए। सबूत मांगना सैनिकों का अपमान है।
-
गिरिजा व्यास: शिक्षिका से केंद्रीय मंत्री तक का सफर, उदयपुर में आज कहां होगा अंतिम संस्कार
-
MP News: भोपाल में ‘लव जिहाद’ और नशे पर गरमाई सियासत, विधायक आरिफ मसूद बोले – बेटी किसी धर्म की नहीं होती
-
Pakistan Bans Indian Songs: भारत की कार्रवाई से छटपटाया पाकिस्तान! PAK रेडियो पर भारतीय गानों का प्रसारण बंद
-
‘मलेरिया की दवा बना नहीं सकते, चले हैं भारत से पंगा लेने’, ओवैसी ने पाकिस्तान की औकात बताई
-
Girija Vyas Passes Away: नाथद्वारा की बेटी, संसद की आवाज – अब स्मृतियों में रहेंगी गिरिजा व्यास
-
Pahalgam Attack Update: राजनाथ सिंह-पीट हेगसेथ की बातचीत, क्या होगी भारत की अगली सैन्य रणनीति?
-
सुप्रीम कोर्ट ने पहलगाम हमले पर सुनवाई से किया इनकार, कहा-‘ऐसी याचिका से सुरक्षा बलों का मनोबल ना गिराए’
-
‘कश्मीरी भारत के लिए वफादार हैं लेकिन’, पहलगाम हमले को लेकर जावेद अख्तर का शॉकिंग खुलासा, PAK पर पूछा ऐसा सवाल
-
Pahalgam Attack: कश्मीर के खिलाफ जहर उगलने वाले अफरीदी का भाई था आतंकी! भारतीय सेना ने उतारा था मौत के घाट
-
Pahalgam Attack: पहलगाम ही नहीं, कश्मीर के 3 टूरिस्ट प्लेस भी थे आतंकियों की हिट लिस्ट पर, कर चुके थे रेकी
-
नीरज चोपड़ा के पाकिस्तानी साथी Arshad Nadeem पर ब्लॉक की मार! भारत में बंद हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
-
‘यही कारण है कि पहलगाम में हमला हुआ’, सरेआम सोनू निगम ने कही ऐसी बात, कन्नड़ फैन पर बौखलाए सिंगर