India
oi-Naman Matke
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई लोगों के मारे जाने की खबर है, तो वहीं कई लोग इस हमले में घायल हो गए हैं। वहीं इंदौर के सुनील नाथेनियल की इस हमले में मौत हो चुकी है, जो अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे।
इंदौर के अभिनंदन नगर में रहने वाले सुनील नाथेनियल क्रिश्चियन धर्म के हैं। यही कारण रहा कि, इस हमले में उन्हें जान गंवानी पड़ी। हमले से पहले आतंकियों ने सुनील का धर्म पूछ कर उन्हें कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया था।

कलमा नहीं पढ़ पाए, तो उन्हें गोलियों से भून दिया
इंदौर के MR-10 स्थित अभिनंदन नगर में रहने वाले सुनील नाथेनियल एलआईसी की अलीराजपुर शाखा में पदस्थ थे, जहां आतंकी हमले में उनकी मौत हो चुकी है, तो वहीं उनकी बेटी घायल हुई है। बताया जा रहा है कि, सुनील नाथनियाल के साथ उनकी पत्नी भी थी, जिसे उन्होंने हमले से पहले छुपा दिया था। सुनील के परिजनों ने बताया कि, आतंकवादियों ने उन्हें पहले घुटनों के बल बैठाया, और फिर कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया। वहीं जब सुनील कलमा नहीं पढ़ पाए, तो उन्हें गोलियों से भून दिया गया।
हमले को लेकर आक्रोश
पहलगाम में हुए आतंकी हमले की हर कोई निंदा कर रहा है, जहां सभी इस हमले को लेकर आक्रोशित हैं। वहीं अब देशभर में इस हमले के विरोध में लगातार विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। इसके साथ ही एक कठोर कार्रवाई आतंकवादियों के खिलाफ करने की मांग की जा रही है। देश भर में हो रहे विरोध के बीच अब लगातार मृतकों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। वहीं इसी हमले का पुरजोर विरोध किया जा रहा है। इंदौर में हमले के विरोध में अलग-अलग स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा रही है। साथ ही आने वाले वक्त में इस तरह की कायराना हरकत को अंजाम ना दिया जा सके, इसके लिए सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है।
ये भी पढ़े- Kashmir Terror Attacks Last 10 Years: बीते 10 साल में कश्मीर में कब-कब हुए बड़े हमले? देखें पूरी लिस्ट
-

MP News: सरकारी सामूहिक विवाह का नया नियम, अब वर-वधु को मिलेंगे इतने रुपए
-

MP News: बच्चों की स्कॉलरशिप रोकने वाले इन प्राचार्यों की सैलरी काटी, बड़ी कार्रवाई
-

MP News: मध्यप्रदेश के गांवों का होगा विकास, मंत्री प्रहलाद पटेल का विजन तैयार
-

Indore News: इंदौर ने हासिल की बेहद खास उपलब्धि, उद्योग जगत में मिली सफलता
-

MP News: ‘5 लाख लाड़ली बहनों के नाम योजना से हटाए…’, जीतू पटवारी ने खोला राज, सरकार पर साधा निशाना
-

MP News: UPSC 2024 रिजल्ट, आयुषी बनीं मध्य प्रदेश की शान, मोनू-आशीष ने दिखाया जज्बा, जानिए टॉपर्स के राज
-

MP News: इन सरकारी कॉलेजों के प्रोफेसर्स का कटेगा वेतन, क्या है कारण, जानिए
-

Indore News: इस कॉलोनी और कॉम्प्लेक्स का बदलेगा स्वरूप, क्या कुछ नया बनेगा, जानिए
-

E Bus: MP के 6 शहरों में जल्द दौड़ेंगी 552 इलेक्ट्रिक बसें, PM ई-बस सेवा योजना के तहत तैयारियां अंतिम चरण में
-

MP की IAS को PM मोदी से मिला सम्मान, क्या कर दिखाया खास, जानिए
-

Indore News: कलेक्टर ने लिया एक्शन, इस बात के लिए अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
-

Indore News: ‘BJP की दिहाड़ी पर है पुलिस- प्रशासन…’, चिंटू चौकसे के बचाव में बोले जीतू पटवारी

