India
oi-Divyansh Rastogi
Pahalgam Attack Update: कश्मीर की खूबसूरत वादियों को खून से लाल करने वाले पहलगाम आतंकी हमले ने भारत को झकझोर दिया है। लेकिन इस बार केंद्र सरकार ने सिर्फ शोक नहीं जताया, जवाब दिया है – वो भी पांच दमदार फैसलों के साथ, जिससे पाकिस्तान की हालत पतली हो गई है।
प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर बुलाई गई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की मीटिंग में देश की रणनीति तय हुई। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और NSA अजीत डोभाल शामिल थे। मीटिंग के बाद सरकार ने पाकिस्तान पर सीधा प्रहार किया – और लिया पांच बड़ा एक्शन। आइए जानते हैं क्या है वो 5 एक्शन?

भारत सरकार के 5 जबरदस्त फैसले
1. सिंधु जल समझौता सस्पेंड
- 1960 से चला आ रहा सिंधु जल समझौता अब ठप!
- भारत ने पाकिस्तान को मिलने वाले पानी पर रोक लगा दी है। ये वही पानी है, जिससे पाकिस्तान की आधी खेती चलती है।
2. अटारी-वाघा बॉर्डर सील
- भारत-पाक के बीच चलने वाला अटारी चेकपोस्ट बंद कर दिया गया है। अब कोई व्यापार या आना-जाना संभव नहीं होगा।
3. पाक नागरिकों का वीजा रद्द, 48 घंटे का अल्टीमेटम
- भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश।
- SAARC वीजा सुविधा भी अब पूरी तरह बंद।
4. पाक राजनायिक ‘अवांछित’ घोषित, 7 दिन में निकलो!
- दिल्ली स्थित पाक दूतावास में तैनात रक्षा, नौसेना और वायुसेना सलाहकारों को ‘persona non grata’ घोषित किया गया है – यानी अब वे भारत में नहीं रह सकते।
5. भारत ने अपने राजनायिक वापस बुलाए
- इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से भारत ने अपने सैन्य सलाहकारों को तत्काल प्रभाव से वापस बुला लिया है।
पाकिस्तान की हालत – सफाई, सफाई और सिर्फ सफाई
हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी ग्रुप TRF ने ले ली है। इंटेलिजेंस इनपुट्स में हमला लश्कर के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद के निर्देश पर हुआ। फिर भी पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ का बयान आया- ‘हमारा कोई हाथ नहीं!’ सवाल ये है: तो फिर TRF की फंडिंग कौन करता है?
अब मैदान में NIA और इंडियन आर्मी
NIA की टीम पहलगाम पहुंच चुकी है। सैकड़ों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है। CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने ऑपरेशनल तैयारी की जानकारी दी है।
भारत का रुख साफ है – अब No More Mr. Nice Neighbour
अब सरकार ने सिर्फ एक्शन नहीं लिया, संदेश भी साफ कर दिया है कि जो भी भारत पर हाथ उठाएगा, उसका नामोनिशान मिटा दिया जाएगा। अब वक्त है पाकिस्तान को कूटनीतिक, आर्थिक और सामरिक तीनों स्तरों पर घेरने का। देश तैयार है, सेना तैयार है, और अब सरकार भी तैयार दिख रही है। पहलगाम का बदला अब सिर्फ शब्दों में नहीं, सर्जिकल स्ट्राइक से भी बड़ा होगा!
-

Pahalgam Attack: ‘गलती आतंकियों की, इस्लाम की नहीं’, पहलगाम अटैक पर फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने दिया ऐसा बयान
-

Pahalgam Terror Attack: क्या PM मोदी ने पाक को दिया बड़ा मैसेज? भारत लैंड होने से पहले ही किया ये काम
-

पहलगाम आतंकी हमले के 24 घंटे बाद शाहरुख खान ने दिया चौंकाने वाला बयान, लोगों से सरेआम कही ऐसी बात
-

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए शुभम के पिता का सीएम योगी ने बंधाया ढांढस
-

‘पहले पूछा हिंदू हो? फिर चलाई गोली’, 3 साल के बेटे-पत्नी के सामने मारा गया भारत भूषण, परिवार ने बताई आपबीती
-

‘इस दुल्हन की खामोशी, चीखों से भी दर्दनाक’, पहलगाम हमले पर खौला भारतीयों का खून, कहा- ‘ना भूलना, ना माफ करना’
-

पहलगांव में आतंकी हमले के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पूरी ने कर दी बड़ी मांग
-

‘आतंकियों को उन्हीं की भाषा में मुंहतोड जबाव, चुन चुन कर..’ Pahalgam Attack को लेकर क्या बोले देहरादून के लोग
-

आदिल की कुर्बानी को सलाम…आतंकियों से भिड़ गया ‘हीरो टट्टूवाला’, सैलानियों को बचाते हुए दी जान
-

Terror Attack: “श्रीनगर के लिए किराया न बढ़ाएं” आतंकी हमले के बीच राममोहन नायडू की अपील
-

Pahalgam Terror Attack: हाथों में AK-47 लिए दिखा पहलगाम का आतंकी? सामने आई संदिग्ध आतंकवादी की पहली तस्वीर
-

Pahalgam Terror Attack: पहले भड़काऊ भाषण फिर पहलगाम अटैक! क्या पाक आर्मी चीफ का है हमले से कनेक्शन?
-

कौन है पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह खालिद? लग्जरी गाड़ियों का शौकीन, पाक सेना को रखता है मुट्ठी में!
-

पहलगाम अटैक के बाद निर्मला सीतारमण ने US-पेरू दौरा बीच में किया रद्द, कहा-देशवासियों के साथ खड़े रहना जरूरी!
-

Pahalgam Terror Attack 2025: अब तक क्या-क्या हुआ? 10 पॉइंट्स में जानिए पहलगाम अटैक से जुड़ा हर अपडेट

