पहाड़ी नमक (विशेषकर उत्तराखंड का ‘पिसा नमक’) अपनी खास सोंधी खुशबू और बेमिसाल चटपटे स्वाद के लिए देशभर में मशहूर है. इसे केवल सादे नमक से नहीं, बल्कि ताजे हरे धनिए, पुदीने, लहसुन की पत्तियों, हरी मिर्च, भुने जीरे और हींग को पारंपरिक रूप से सिलबट्टे पर पीसकर तैयार किया जाता है. सिलबट्टे पर पिसे जाने के कारण जड़ी-बूटियों के प्राकृतिक तेल और पोषक तत्व नमक में पूरी तरह समा जाते हैं.
यही नहीं, यह साधारण से साधारण खाने को भी लजीज बना देता है. फ्रूट चाट, सलाद, दही, रायता, भुने आलू या सादी रोटी-परांठे पर बस चुटकी भर छिड़कने से स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. इसमें मौजूद हींग, जीरा, लहसुन और अदरक पेट के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं. यह गैस, अपच और भारीपन की समस्या को दूर रखता है. तो आइए जानते हैं इसे घर पर मिनटों में तैयार करने की आसान विधि.
हरा नमक बनाने की विधि-
आवश्यक सामग्री (Ingredients)-
ताजा हरा धनिया: 1 कप (धोकर सुखाया हुआ)
हरी मिर्च: 3 से 4 (स्वादानुसार)
लहसुन की कलियां: 6 से 8 (या हरा लहसुन)
साबुत जीरा: 1 बड़ा चम्मच (हल्का भून लें)
सेंधा नमक या साधारण नमक: 3 से 4 बड़े चम्मच
काला नमक: 1 छोटा चम्मच
अदरक: 1 इंच का टुकड़ा
हींग: एक चुटकी (पाचन और खुशबू के लिए)
बनाने की सबसे आसान विधि (Step-by-Step Recipe)
सामग्री को सुखाएं: सबसे पहले धनिया, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक को अच्छी तरह धो लें. फिर किसी सूती कपड़े से पोंछकर इनकी नमी सुखा लें. ध्यान रखें कि पत्तियों में पानी न रहे, वरना नमक गीला हो जाएगा.
दरदरा पीसें: अगर आपके घर में सिलबट्टा है तो इसका असली स्वाद सिलबट्टे पर ही आता है. लेकिन अगर सिलबट्टा न हो, तो मिक्सी के जार में बिना पानी डाले ‘पल्स मोड’ (रोक-रोक कर) पर इन सब चीजों को दरदरा पीस लें.
नमक और मसाले मिलाएं: अब इस पिसे हुए हरे मिश्रण में भुना जीरा, हींग, काला नमक और साधारण नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
नमी दूर करें: मिलाने के बाद इस नमक को 10-15 मिनट के लिए प्लेट में फैलाकर हवा या हल्की धूप में रख दें ताकि बची हुई नमी खत्म हो जाए.
View this post on Instagram

