Business
oi-Ankur Sharma
New Rules from 1 March 2025: हर महीने की पहली तारीख अपने साथ बहुत सारे बदलाव लेकर आती है, जिसकी जानकारी ना होने से अक्सर लोगों को भारी खामियाजा भुगतना पड़ जाता है। 1 मार्च से भी बहुत सारे नियम बदलने वाले हैं, जो कि आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगे।
यहां आपको हम लाए हैं आपके लिए पूरी लिस्ट जिसे देखकर आप अपने पूरे महीने की प्लानिंग कर सकते हैं और नए नियमों से भी रूबरू हो सकते हैं।

एलपीजी सिलेंडर के दाम
हर महीने की पहली तारीख को तेल विपणन कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों का रीव्यू करती हैं और उसके बाद से सिलेंडर के दामों में बदलाव करती हैं। 1 फरवरी को कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कमी की गई थी जबकि घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
तब 19 किलो के सिलेंडर में 7 रु की कटौती हुई थी, जिसके बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का दाम 1797.00 रुपए हो गया था। इस बार भी इस बार कीमतों में बदलाव हो सकता है।
हवाई ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में बदलाव ( New Rules from 1 March 2025)
तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एयर टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों की भी समीक्षा करती हैं। फरवरी में एटीएफ की कीमत में 5.6% की वृद्धि हुई थी , इस बार भी ये बदलाव संभव है, अगर इस बार भी दाम बढ़ा तो हवाई किराया महंगा हो जाएगा।
यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस
1 मार्च 2025 से यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) में बीमा-ASB (एप्लिकेशन सपोर्टेड बाय ब्लॉक अमाउंट) नाम की नई सर्विस एड हो जाएगी जिससे पॉलिसीधारक अपनी राशि को सीधे ही बीमा कंपनी को ट्रांसफर कर पाएंगे। ये उपभोक्ताओं की सुविधा के मद्दे नजर किया गया है।
म्यूचुअल फंड और डीमैट में बदलाव
सेबी ने म्यूचुअल फंड और डीमैट खातों के लिए नामांकन नियमों में बदलाव किया है, जिसके निवेशक सीधे दस लोगों को एक साथ जोड़ पाएंगे। नया नियम 1 मार्च 2025 से लागू हो जाएगा।
फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में बदलाव
1 मार्च से फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में बदलाव हो सकता है। 5 साल की अवधि वाली एफडी के इंटरेस्ट रेट परिवर्तिक हो सकते हैं। हालांकि अभी तक किसी बैंक ने इस बारे में कोई नोटिफिकेशन तो जारी नहीं किया है लेकिन इसकी संभावना बनी हुई है।
रेलवे टिकट बुकिंग नियमों में बदलाव
भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग और यात्रा से संबंधित नियमों में बदलाव किया है, अब वेटिंग टिकट पैसेंजर्स स्लीपर या एसी कोच में जर्नी नहीं कर पाएंगे, अगर कोई ऐसा करता है तो उसे जुर्माना भरना पड़ेगा। ये नियम भी 1 मार्च से प्रभावी है।

