Last Updated:
NEET UG 2026 LIVE Updates: नीट यूजी पेपर लीक और री-एग्जाम को लेकर देशभर में हलचल तेज है. सीबीआई जांच में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. वहीं एनटीए ने नीट यूजी की दोबारा परीक्षा की तारीख और गाइडलाइ…और पढ़ें

NEET UG 2026 Paper Leak Scam LIVE: नीट यूजी पेपर लीक स्कैम की जड़ें देश के कई बड़े शहरों में फैली हुई हैं
नई दिल्ली (NEET UG 2026 LIVE Updates). देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को लेकर पूरे देश में घमासान मचा हुआ है. एक तरफ जहां सीबीआई नीट यूजी पेपर लीक घोटाले की जड़ों तक पहुंचने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने प्रभावित छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया है. राजस्थान के सीकर जिले से शुरू हुई जांच की आंच देश के कई राज्यों में फैल चुकी है, जिससे लाखों अभ्यर्थियों और अभिभावकों की सांसें अटकी हुई हैं.
NEET UG 2026 LIVE: 10 लाख रुपये की बड़ी डील
नीट यूजी 2026 लाइव: आरोपी दिनेश बिवाल ने केंद्रीय जांच एजेंसी के सामने यह बात स्वीकार की है कि उसने अपने बेटे ऋषि बिवाल के लिए नीट का लीक प्रश्नपत्र हासिल किया था. इसके लिए करीब 10 लाख रुपये की डील पक्की की थी. यह रकम परीक्षा से ठीक पहले एजेंट्स के एक नेटवर्क को ट्रांसफर की गई थी.
NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: दिनेश बिवाल की गिरफ्तारी
नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: राजस्थान के सीकर से सीबीआई ने दिनेश बिवाल नाम के एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में बेहद चौंकाने वाले राज उगले हैं. दिनेश पर आरोप है कि उसने मेडिकल प्रवेश परीक्षा का गोपनीय प्रश्नपत्र लीक करवाने के लिए बिचौलियों को भारी-भरकम रकम का भुगतान किया था ताकि अपने बेटे को डॉक्टर बना सके.
NEET UG 2026 LIVE: नीट यूजी परीक्षा कब हुई थी?
नीट यूजी 2026 लाइव: नीट यूजी परीक्षा 03 मई 2026 को हुई थी. कुछ लोगों ने नीट यूजी पेपर लीक होने की आशंका जाहिर की थी. उसके बाद एनटीए ने जांच शुरू की और बात सही साबित होने पर केस सीबीआई को सौंप दिया गया.
NEET UG 2026 LIVE: सीबीआई की तफ्तीश में तेजी
नीट यूजी 2026 लाइव: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी) 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपनी जांच की रफ्तार दोगुनी कर दी है. जांच एजेंसी को इस घोटाले के पीछे बहुत बड़े अंतरराज्यीय गिरोह के शामिल होने का पुख्ता अंदेशा है, जो पिछले कई सालों से देश की बड़ी परीक्षाओं में सेंध लगा रहा है.

