Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Saturday, June 20
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » NEET UG 2026 LIVE: नीट यूजी के लिए 1:30 बजे बंद हो जाएंगे गेट, देरी पर नो एंट्री, जानें हर जरूरी अपडेट
Hindi News

NEET UG 2026 LIVE: नीट यूजी के लिए 1:30 बजे बंद हो जाएंगे गेट, देरी पर नो एंट्री, जानें हर जरूरी अपडेट

HawkNewsBy HawkNewsJune 20, 2026No Comments12 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

नई दिल्ली (NEET UG 2026 Exam Guidelines LIVE). नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा कल, 21 जून को देश-विदेश में होगी. नीट यूजी पेपर लीक और धांधली के आरोपों के बाद दोबारा हो रही परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और नकल विहीन बनाने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और राज्य प्रशासनों ने सुरक्षा चक्र तैयार किया है. देशभर के केंद्रों पर परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए इस बार CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ हाई-टेक जैमर्स लगाए गए हैं.

NEET UG 2026 LIVE:मोबाइल और स्मार्टवॉच के साथ नहीं मिलेगी एंट्री

नीट यूजी 2026 लाइव: NTA ने गैजेट्स की प्रतिबंधित लिस्ट शेयर की है. इसके तहत मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड या किसी भी तरह की कैलकुलेटर वाली घड़ी पहनकर परीक्षा केंद्र में घुसने पर सख्त पाबंदी है. एजेंसी ने साफ किया है कि परीक्षा केंद्रों पर इन कीमती सामानों को सुरक्षित रखने का कोई काउंटर नहीं होगा. इसलिए छात्र अपनी जिम्मेदारी पर इन्हें घर छोड़ कर आएं या अपने अभिभावकों को सौंप दें.

NEET UG 2026 LIVE: घर से पेन या पेंसिल लाने की कोई जरूरत नहीं

नीट यूजी 2026 लाइव: परीक्षा हॉल के अंदर बाहर से कोई भी स्टेशनरी ले जाने की इजाजत नहीं है. अभ्यर्थियों को अपने घर से ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल, रबर, स्केल या कोई भी पेन लाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. NTA हर परीक्षा कक्ष के अंदर छात्रों को रफ काम और OMR शीट भरने के लिए खुद अपनी तरफ से पारदर्शी बॉलपॉइंट पेन उपलब्ध कराएगा, जो परीक्षा खत्म होने के बाद वहीं छोड़ना होगा.

NEET UG 2026 LIVE: धार्मिक पोशाक पर गाइडलाइन, जांच के लिए दोपहर 12:30 बजे तक पहुंचें

नीट यूजी 2026 लाइव: पारंपरिक या धार्मिक पोशाक पहनकर परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों के लिए NTA ने जरूरी समय-सारणी जारी की है. जो उम्मीदवार अपने धर्म के अनुसार हिजाब, बुर्का, कृपाण, पगड़ी या पारंपरिक कड़ा पहनकर आ रहे हैं, उन्हें सामान्य छात्रों से पहले यानी दोपहर 12:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. इससे बिना किसी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाए, महिला और पुरुष स्टाफ उनकी गहन और सुरक्षित चेकिंग समय रहते पूरी कर सकेंगे.

NEET UG 2026 LIVE: छात्राओं के लिए NTA की विशेष अपील

नीट यूजी 2026 लाइव: महिला अभ्यर्थियों के लिए NTA ने विशेष ट्वीट जारी कर बताया कि परीक्षा हॉल में किसी भी तरह के आभूषण या धातु की वस्तुएं ले जाना वर्जित है. छात्राओं को सोने, चांदी या किसी भी धातु के झुमके, अंगूठी, नाक की पिन, गले की चेन, कंगन, बालों में लगने वाले मैटेलिक क्लिप और रबर बैंड भी घर पर ही छोड़कर आने की सलाह दी गई है. मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के दौरान ऐसी चीजें पकड़े जाने पर उन्हें तुरंत उतरवा दिया जाएगा.

NEET UG 2026 LIVE: जूते पहनकर आए तो बाहर ही उतारने होंगे

नीट यूजी 2026 लाइव: फुटवियर यानी जूतों को लेकर भी NTA ने निर्देश जारी किए हैं. एजेंसी ने साफ-साफ लिखा है कि परीक्षा हॉल के अंदर जूते पहनकर जाने की अनुमति किसी भी छात्र को नहीं दी जाएगी. सभी को साधारण चप्पल, स्लिपर्स या कम हील वाली सैंडल पहनकर आने की सलाह दी गई है. अगर कोई अभ्यर्थी अनजाने में या जानबूझकर जूते पहनकर सेंटर पहुंचता है तो उसे मुख्य गेट के बाहर ही अपने जूते उतारकर नंगे पैर एग्जाम देना होगा.

NEET UG 2026 LIVE: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी सेंटर, NTA ने कहा- उम्मीदवार ने खुद बदला था शहर

नीट यूजी 2026 लाइव: नीट यूजी 2026 परीक्षा में नागपुर के एक छात्र को अबू धाबी केंद्र आवंटित होने के मामले में NTA ने बताया कि उम्मीदवार ने खुद अपनी लॉगिन आईडी से शहर बदला था और 2 बार इसका प्रिव्यू भी देखा था. एनटीए के मुताबिक, 21 जून को पुनर्परीक्षा के लिए जब शहर बदलने की विंडो खोली गई थी, तब करीब 3.2 लाख अभ्यर्थियों ने इसका इस्तेमाल किया. उनमें से 99.5 फीसदी से ज्यादा छात्रों को उनकी पहली पसंद का शहर मिला. इस संबंधित छात्र के मामले में परीक्षा से 48 घंटे पहले 19 जून की शाम को नागपुर केंद्र देने का अनुरोध मिला, जिस पर एजेंसी ने ‘स्टूडेंट फर्स्ट’ नीति के तहत कार्रवाई करते हुए छात्र के पिता से संपर्क किया और फॉर्मेलिटी पूरी कराकर केंद्र नागपुर में ही दे दिया.

NEET UG 2026 LIVE: नीट यूजी ड्रेस कोड गाइडलाइन

नीट यूजी 2026 लाइव: NTA ने सोशल मीडिया पर इन्फोग्राफिक्स जारी कर नीट यूजी ड्रेस कोड की जानकारी दी है. नियमों के मुताबिक, सभी परीक्षार्थियों को केवल हल्के रंग के कपड़े पहनने की छूट होगी. शर्ट या टी-शर्ट की आस्तीन आधी होनी चाहिए. पूरी आस्तीन वाले कपड़े, कॉलर वाले भारी कुर्ते या बड़े बटन और बड़ी जेब वाले ट्राउजर पहनकर आने पर सुरक्षा चेकिंग के दौरान उन्हें गेट पर ही रोक दिया जाएगा.

NEET UG 2026 LIVE: ओरिजिनल आधार या पैन कार्ड ही होगा मान्य

नीट यूजी 2026 लाइव: NTA ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा केंद्र पर केवल सरकार की तरफ से जारी असली और वैध फोटो आईडी प्रूफ ही स्वीकार किया जाएगा. छात्र अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक ओरिजिनल डॉक्यूमेंट जरूर रखें. ध्यान रहे कि मोबाइल में ई-आधार की फोटो या किसी भी आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी दिखाने पर एंट्री नहीं दी जाएगी. इसलिए ओरिजिनल आईडी साथ ले जाना न भूलें.

NEET UG 2026 LIVE: मेरठ में 15 केंद्रों पर होगी परीक्षा

नीट यूजी 2026 लाइव: मेरठ के 15 केंद्रों पर कल होने जा रही नीट की पुनर्परीक्षा को लेकर आज सभी केंद्रों पर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है. इसमें परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों और स्टाफ को सख्त दिशा-निर्देश दिए जाएंगे. परीक्षा के लिए केंद्रों पर एंट्री सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी और इसके ठीक बाद गेट बंद कर दिए जाएंगे. दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलने वाली इस परीक्षा में सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर इंतजाम किए गए हैं. सभी परीक्षार्थियों को सघन और सख्त चेकिंग प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही केंद्र के अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी.

NEET UG 2026 LIVE: पटना में नीट परीक्षा को लेकर बदला रहेगा ट्रैफिक रूट

नीट यूजी 2026 लाइव: पटना में नीट परीक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में कई बदलाव किए गए हैं. इसके तहत बापू परीक्षा केंद्र सहित अन्य प्रमुख केंद्रों के आस-पास जाम से निपटने के लिए स्पेशल ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है. नए नियमों के मुताबिक, रविवार सुबह 8:00 बजे के बाद धनुकी और पहाड़ी की तरफ से आने वाले पिकअप और ई-रिक्शा डायवर्ट रहेंगे, जबकि परीक्षा होने तक शहर के कई रूटों पर कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी. सुचारु यातायात के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर एक्सट्रा पुलिस बल तैनात किया गया है. आम जनता से ट्रैफिक का पालन करने की अपील की गई है. अगर किसी अभ्यर्थी की गाड़ी खराब होती है या परीक्षा छूटने की नौबत आती है तो वे तुरंत ट्रैफिक कंट्रोल नंबर पर फोन कर मदद मांग सकते हैं, जिसके बाद पुलिस खुद उन्हें परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाएगी.

NEET UG 2026 LIVE: आगरा में CRPF और CISF के पहरे में 20 केंद्रों पर होगी परीक्षा

नीट यूजी 2026 लाइव: आगरा में नीट यूजी को लेकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है. शहर के 20 केंद्रों पर 9,688 अभ्यर्थी एग्जाम देंगे. पेपर लीक और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों तक पेपर पहुंचाने की जिम्मेदारी केंद्रीय सुरक्षा बलों को सौंपी गई है. 10 केंद्रों की कमान CRPF और बाकी 10 केंद्रों की निगरानी CISF की टीमें संभालेंगी. इसके साथ ही स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए हर केंद्र पर 7 पुलिसकर्मियों सहित इंस्पेक्टर और एसीपी की ड्यूटी लगाई गई है. पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) भी लगातार गश्त कर निगरानी रखेगी. परीक्षा के बाद ओएमआर शीट्स को भी इसी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली पहुंचाया जाएगा.

NEET UG 2026 LIVE: यूपी में अभ्यर्थियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

नीट यूजी 2026 लाइव: उत्तर प्रदेश में नीट यूजी को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. राजधानी लखनऊ के 75 केंद्रों पर 35 हजार 494 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए आज ही सभी केंद्रों पर तैयारियों की मॉक ड्रिल की जा रही है. परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस और PAC बल के साथ खुफिया एजेंसियों को भी एक्टिव किया गया है. सभी केंद्रों पर अतिरिक्त CCTV कैमरे लगाकर निगरानी रखी जाएगी. नीट प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट को सख्त सुरक्षा के बीच सीधे लॉकर से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा. दूर-दराज से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए कल 4 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी और शहर के 22 प्रमुख रास्तों पर ई-सिटी बसों का संचालन किया जाएगा.

NEET UG 2026 LIVE: रायपुर में नीट परीक्षा से पहले सियासी घमासान

नीट यूजी 2026 लाइव: रायपुर में नीट परीक्षा से ठीक पहले सियासत गरमा गई है. भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने छात्रों से मुलाकात करने पहुंचे पीसीसी चीफ दीपक बैज पर तीखा हमला बोला है. दीपक बैज की इस सक्रियता पर तंज कसते हुए विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पास अब कोई काम नहीं बचा है. वह अपने पूरे कार्यकाल में अपनी पार्टी की कार्यकारिणी तक का गठन नहीं कर सके. उन्होंने बैज के दौरों और मुलाकातों को बेअसर बताते हुए कहा कि वह अब जहां भी जाएं, उनकी इन गतिविधियों का राजनीति में कोई मतलब या प्रभाव नहीं रहने वाला है.

NEET UG 2026 LIVE: जयपुर में री-नीट से पहले पुलिस की मॉक ड्रिल

नीट यूजी 2026 लाइव: जयपुर में री-नीट परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए आज पुलिस ने परीक्षा केंद्रों पर सघन मॉक ड्रिल की.  माणकचौक थानाधिकारी राकेश ख्यालिया की मौजूदगी में पुलिस टीम ने माणकचौक स्थित केंद्र के हर परीक्षा कक्ष में जाकर इंतजाम चेक किए. साथ ही सीसीटीवी कैमरों और मॉनिटरिंग रूम का सिस्टम भी बारीकी से चेक किया. रविवार को होने वाली नीट यूजी परीक्षा से ठीक 5 घंटे पहले पुलिस सभी केंद्रों को अपने सुरक्षा घेरे में ले लेगी. इसके बाद केंद्र से 300 मीटर के दायरे में साइबर कैफे के संचालन या किसी भी अन्य संदिग्ध गतिविधि पर रोक रहेगी. परीक्षार्थियों के परिजनों को भी इस सीमा में आने की अनुमति नहीं होगी. परीक्षा के दौरान सुरक्षा जवान सेंटर के अंदर और बाहर तैनात रहेंगे. परीक्षा शुरू होते ही हाई-टेक जैमर्स के जरिए इंटरनेट नेटवर्क को जाम कर दिया जाएगा.

NEET UG 2026 LIVE: रायपुर में कल 25 केंद्रों पर होगी नीट परीक्षा

नीट यूजी 2026 लाइव: कल होने जा रही देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट को लेकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. शहर के 25 केंद्रों पर कुल 9,050 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. इस बार कुल परीक्षार्थियों में महिला अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा है. कल 5,665 महिलाएं, 3,348 पुरुष और 37 दिव्यांग अभ्यर्थी नीट यूजी परीक्षा देंगे. दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए प्रशासन ने समय और नियमों को लेकर निर्देश जारी किए हैं. दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर एंट्री नहीं दी जाएगी. इसलिए सभी अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है.

NEET UG 2026 LIVE: कोटा में 92 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 32,715 अभ्यर्थी

नीट यूजी 2026 लाइव: राजस्थान के कोटा में कल होने वाली री-नीट यूजी परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं. इसके तहत शहर के 92 परीक्षा केंद्रों पर कुल 32,715 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं. परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और नकल विहीन बनाने के लिए 6 सिटी को-ऑर्डिनेटर और ऑडिटर नियुक्त किए गए हैं. सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और जैमर के जरिए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर लगाम कसी जाएगी. साथ ही लोकल पुलिस की निगरानी में मुस्तैद व्यवस्था रहेगी. नियमों के मुताबिक, किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए केंद्रों पर अभ्यर्थियों का गहन बायोमेट्रिक सत्यापन (थम्ब इंप्रेशन और चेहरा मिलान) किया जाएगा और सख्त फ्रिस्किंग प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही परीक्षा कक्ष में एंट्री मिलेगी.

NEET UG 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

नीट यूजी 2026 लाइव: पश्चिम बंगाल में 21 जून 2026 को होने वाली नीट यूजी की पुनर्परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक के पुख्ता इंतजाम किए हैं. राज्य पुलिस ने परीक्षार्थियों की सुरक्षा, सुविधा और केंद्रों तक बिना किसी बाधा के पहुंचने के लिए शानदार प्रबंध किए हैं. किसी भी आपातकालीन सहायता या असुविधा की स्थिति में उम्मीदवारों की मदद के लिए स्टेट कंट्रोल रूम के 2 हेल्पलाइन नंबर (+91 91478 90146 और +91 91478 90145) भी जारी किए हैं. इस परीक्षा से ठीक पहले पश्चिम बंगाल पुलिस ने परीक्षा में शामिल होने जा रहे सभी अभ्यर्थियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

NEET UG 2026 LIVE: जयपुर समेत देशभर में NEET UG री-एग्जाम की मॉक ड्रिल

नीट यूजी 2026 लाइव: जयपुर सहित पूरे देश में 21 जून को आयोजित होने जा रही नीट यूजी री-एग्जाम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. आज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) देशव्यापी मॉक ड्रिल कर रही है. इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य सभी परीक्षा केंद्रों पर जमीनी स्तर की तैयारियों को बारीकी से परखना है, जिससे कल किसी भी तरह की चूक या तकनीकी गड़बड़ी न हो. इस समीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजामों, प्रश्न पत्रों की सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने की कड़ियों के साथ-साथ परीक्षा के संचालन से जुड़े हर बिंदु को परखा और सुनिश्चित किया जाएगा.

NEET UG 2026 LIVE: एडमिट कार्ड पर जरूरी है फोटो

नीट यूजी 2026 लाइव: परीक्षा के लिए जरूरी दस्तावेजों पर ट्वीट करते हुए NTA ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किया गया नया एडमिट कार्ड ही साथ लाना होगा. उसके साथ दिए गए प्रोफार्मा पर अपनी 4”x6” साइज की पोस्टकार्ड फोटो को घर से ही चिपकाकर लाना अनिवार्य है. इसके अलावा अटेंडेंस शीट पर चिपकाने के लिए एक एक्सट्रा पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखें, जो आपके आवेदन फॉर्म में अपलोड की गई फोटो से बिल्कुल मैच खाती हो.

NEET UG 2026 LIVE: दोपहर 1:30 बजे बंद हो जाएंगे मुख्य गेट

नीट यूजी 2026 लाइव: एनटीए ने उम्मीदवारों को समय का पाबंद रहने की चेतावनी देते हुए ट्वीट किया है कि परीक्षा दोपहर 2:00 बजे शुरू होगी, लेकिन केंद्रों पर एंट्री सुबह 11:30 बजे से ही शुरू हो जाएगी. सबसे जरूरी बात है कि दोपहर 1:30 बजे परीक्षा केंद्र के मेन गेट बंद कर दिए जाएंगे. इसके बाद किसी भी कीमत पर, चाहे कोई भी वजह हो, किसी भी अभ्यर्थी को अंदर जाने की इजाजत नहीं मिलेगी. इसलिए ट्रैफिक और दूरी का अंदाजा लगाकर घर से निकलें.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticlePM-KISAN: किसानों के खाते में आने लगे ₹2,000! लेकिन इन 5 बड़ी गलतियों के कारण कट जाएगा नाम, चेक करें स्टेटस | PM Kisan 23rd installment status check online registration mistakes list
Next Article NEET UG 2026: ‘अबू धाबी सेंटर खुद छात्र ने चुना’, नागपुर के छात्र के परीक्षा केंद्र विवाद पर NTA का दावा | neet ug 2026 nta claims nagpur student themselves chose abu dhabi exam center controversy
HawkNews
  • Website

Related Posts

NEET UG 2026: ‘अबू धाबी सेंटर खुद छात्र ने चुना’, नागपुर के छात्र के परीक्षा केंद्र विवाद पर NTA का दावा | neet ug 2026 nta claims nagpur student themselves chose abu dhabi exam center controversy

June 20, 2026

PM-KISAN: किसानों के खाते में आने लगे ₹2,000! लेकिन इन 5 बड़ी गलतियों के कारण कट जाएगा नाम, चेक करें स्टेटस | PM Kisan 23rd installment status check online registration mistakes list

June 20, 2026

ITR Filing : दिल्‍ली-एनसीआर में करते हैं जॉब और किराये पर रहता है परिवार, हजारों रुपये टैक्‍स बचाने का मिलेगा मौका

June 20, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,714)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

NEET UG 2026: ‘अबू धाबी सेंटर खुद छात्र ने चुना’, नागपुर के छात्र के परीक्षा केंद्र विवाद पर NTA का दावा | neet ug 2026 nta claims nagpur student themselves chose abu dhabi exam center controversy

June 20, 2026

NEET UG 2026 LIVE: नीट यूजी के लिए 1:30 बजे बंद हो जाएंगे गेट, देरी पर नो एंट्री, जानें हर जरूरी अपडेट

June 20, 2026

PM-KISAN: किसानों के खाते में आने लगे ₹2,000! लेकिन इन 5 बड़ी गलतियों के कारण कट जाएगा नाम, चेक करें स्टेटस | PM Kisan 23rd installment status check online registration mistakes list

June 20, 2026

ITR Filing : दिल्‍ली-एनसीआर में करते हैं जॉब और किराये पर रहता है परिवार, हजारों रुपये टैक्‍स बचाने का मिलेगा मौका

June 20, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

NEET UG 2026: ‘अबू धाबी सेंटर खुद छात्र ने चुना’, नागपुर के छात्र के परीक्षा केंद्र विवाद पर NTA का दावा | neet ug 2026 nta claims nagpur student themselves chose abu dhabi exam center controversy

June 20, 2026

NEET UG 2026 LIVE: नीट यूजी के लिए 1:30 बजे बंद हो जाएंगे गेट, देरी पर नो एंट्री, जानें हर जरूरी अपडेट

June 20, 2026

PM-KISAN: किसानों के खाते में आने लगे ₹2,000! लेकिन इन 5 बड़ी गलतियों के कारण कट जाएगा नाम, चेक करें स्टेटस | PM Kisan 23rd installment status check online registration mistakes list

June 20, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.