Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Friday, June 19
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Nabanna Abhijan: बंगाल पुलिस ने सचिवालय तक मार्च को बताया ‘अवैध’, नहीं दी गई रैली की इजाजत
Hindi News

Nabanna Abhijan: बंगाल पुलिस ने सचिवालय तक मार्च को बताया ‘अवैध’, नहीं दी गई रैली की इजाजत

HawkNewsBy HawkNewsAugust 26, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

कोलकाता. कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी पोस्टग्रेजुएट डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर 27 अगस्त को प्रस्तावित ‘नबन्ना अभियान’ (नबन्ना तक मार्च) को ‘अवैध’ करार देते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस ने सोमवार को कहा कि आयोजकों को इसकी अनुमति नहीं दी गई है. एक छात्र संगठन ‘पश्चिम बांगर छात्र समाज’ और एक अन्य संगठन ‘संग्रामी जौथा मंच’ ने ‘नबन्ना अभियान’ का आह्वान किया है.

पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) मनोज वर्मा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि किसी भी व्यक्ति या संगठन ने राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ तक ऐसी रैली आयोजित करने की अनुमति नहीं मांगी है, उन्होंने बल को कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने के लिए ईमेल भेजे. हालांकि, एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई कारणों से उन्हें ‘नबन्ना अभियान’ आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई.

वर्मा ने संवाददाताओं को बताया, “हमें विभिन्न मीडिया चैनलों और सोशल मीडिया के माध्यम से ‘नबन्ना अभियान’ रैली के बारे में पता चला है. आज तक, न तो किसी व्यक्ति न ही किसी संगठन ने अनुमति के लिए आवेदन किया है, ऐसे में यह आयोजन अवैध है.” उन्होंने कहा कि नबन्ना एक प्रतिबंधित क्षेत्र है जहां बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है, जिससे पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक लग गई है.

वर्मा ने संवाददाताओं से कहा, “सुप्रीम कोर्ट ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अनुमति दी थी, लेकिन अदालत ने राज्य को ऐसे वैध उपाय करने से नहीं रोका है.” उन्होंने कहा कि नबन्ना के निकट किसी भी नियोजित कार्यक्रम के लिए पुलिस की मंजूरी की आवश्यकता होती है, जो शायद ही कभी दी जाती है. पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमें विभिन्न स्रोतों से जानकारी मिल रही है कि निहित स्वार्थ वाले कुछ उपद्रवी तत्व पुलिस को भड़काने के लिए कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका वे फिर फायदा उठाएंगे.”

वर्मा ने आश्वासन दिया कि पुलिस इन सूचनाओं पर काम कर रही है तथा उन्होंने कहा कि आयोजक अपने कार्यक्रम के लिए कोई वैकल्पिक स्थान चुनते हैं तो उन्हें सहायता देने की इच्छा व्यक्त की. उन्होंने कहा, “हम कोलकाता और हावड़ा में अन्य स्थानों पर भी उनके लिए व्यवस्था करने के लिए तैयार हैं, बशर्ते वे कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करें.”

इसके अतिरिक्त, वर्मा ने मंगलवार को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को आश्वासन दिया कि यह सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है कि वे बिना किसी व्यवधान के परीक्षा दे सकें. अतिरिक्त उप महानिदेशक, दक्षिण बंगाल, सुप्रतिम सरकार ने बाद में संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने दोनों संगठनों को अनुमति नहीं दी थी.

सरकार ने कहा, “हमें पश्चिम बांगर छात्र समाज और संग्रामी जौथा मंच की ओर से अलग-अलग ई-मेल प्राप्त हुए हैं, उसके बाद ही हमने एक संवाददाता सम्मेलन किया. छात्र समाज की ओर से जो ई-मेल आया, उसमें केवल कार्यक्रम के बारे में सूचना थी, जिसमें कोई विवरण नहीं था और न ही किसी तरह की अनुमति मांगी गई थी. इसलिए इसे अस्वीकार कर दिया गया.” उन्होंने कहा कि दूसरे आवेदन में भी विस्तृत जानकारी थी, लेकिन उसे भी दो कारणों से खारिज कर दिया गया.

इससे पहले उन्होंने कहा था कि उन्हें सूचना मिली थी कि छात्र इकाई के एक प्रतिनिधि ने कोलकाता के एक पांच सितारा होटल में एक राजनीतिक नेता से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा, “हमने कभी भी ऐसे किसी ‘पश्चिम बांगर छात्र समाज’ के अस्तित्व के बारे में नहीं सुना है. कई समितियां हैं लेकिन इस नाम का कोई संगठन नहीं है. आयोजकों में से एक ने कल एक पांच सितारा होटल में एक राजनीतिक नेता से मुलाकात की.”

सरकार ने कहा, “हम लोगों से अनुरोध करेंगे कि वे षड्यंत्रों का शिकार न हों और जन-जीवन सामान्य बनाए रखें. सचिवालय में सामान्य दिनों की तरह ही काम होगा और इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं.” इस बीच, हावड़ा पुलिस आयुक्तालय ने मंगलवार के ‘नबन्ना अभियान’ के सिलसिले में यातायात प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया.

Tags: Kolkata Police, Mamata banerjee, West bengal

FIRST PUBLISHED : August 26, 2024, 23:52 IST

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleचंपाई सोरेन ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात, 30 अगस्त को रांची में बीजेपी में होंगे शामिल – champai soren met amit shah in delhi will join bjp in ranchi on august 30
Next Article 'बाबूराज ने उस रात मेरे साथ जो किया….', मलयालम एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा, बयां किया दर्द
HawkNews
  • Website

Related Posts

12900000 लोगों के फिंगरप्रिंट का रिकॉर्ड… 35 सेकेंड में अपराधी बेनकाब, पुलिस को मिला नया डिजिटल अस्त्र

June 19, 2026

Trump Approval Rating: ट्रंप को लगा झटका! गद्दी से हटने के 10 साल बाद भी ओबामा सबसे लोकप्रिय, सर्वे में दावा | us politics survey barack obama most popular president beats donald trump cnn ssrs poll results

June 19, 2026

NEET UG Re-Exam: ‘तनाव छोड़ें, फोकस करें’, री-एग्जाम देने जा रहे छात्रों के लिए केजरीवाल ने जारी किया वीडियो | neet ug re exam arvind kejriwal releases video message motivating students to focus without stress

June 19, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,691)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

12900000 लोगों के फिंगरप्रिंट का रिकॉर्ड… 35 सेकेंड में अपराधी बेनकाब, पुलिस को मिला नया डिजिटल अस्त्र

June 19, 2026

Trump Approval Rating: ट्रंप को लगा झटका! गद्दी से हटने के 10 साल बाद भी ओबामा सबसे लोकप्रिय, सर्वे में दावा | us politics survey barack obama most popular president beats donald trump cnn ssrs poll results

June 19, 2026

NEET UG Re-Exam: ‘तनाव छोड़ें, फोकस करें’, री-एग्जाम देने जा रहे छात्रों के लिए केजरीवाल ने जारी किया वीडियो | neet ug re exam arvind kejriwal releases video message motivating students to focus without stress

June 19, 2026

धान की नर्सरी में न करें ये गलतियां! कृषि वैज्ञानिकों ने बताए 4 जरूरी उपाय, बढ़ेगी पैदावार

June 19, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

12900000 लोगों के फिंगरप्रिंट का रिकॉर्ड… 35 सेकेंड में अपराधी बेनकाब, पुलिस को मिला नया डिजिटल अस्त्र

June 19, 2026

Trump Approval Rating: ट्रंप को लगा झटका! गद्दी से हटने के 10 साल बाद भी ओबामा सबसे लोकप्रिय, सर्वे में दावा | us politics survey barack obama most popular president beats donald trump cnn ssrs poll results

June 19, 2026

NEET UG Re-Exam: ‘तनाव छोड़ें, फोकस करें’, री-एग्जाम देने जा रहे छात्रों के लिए केजरीवाल ने जारी किया वीडियो | neet ug re exam arvind kejriwal releases video message motivating students to focus without stress

June 19, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.