Last Updated:
मॉनसून सत्र से पहले INDIA गठबंधन की बैठक होने जा रही है. विपक्ष की तैयारी DMK को साधने की है, ताकि सत्र में परिसीमन बिल अगर दोबारा लाया जाता है तो उस पर विपक्ष की रणनीति क्या रहेगी.
मॉनसून सत्र से पहले INDIA गठबंधन की बैठक, DMK को साधने की तैयारी में विपक्ष
मॉनसून सत्र से पहले संसद में विपक्ष की रणनीति तय करने के लिए INDIA ब्लॉक की बैठक होने जा रही है. 20 जुलाई को गठबंधन नेताओं की बैठक में DMK को साधने की कोशिश की जाएगाी. साथ ही सरकार द्वारा लाए जाने वाले विधेयकों पर विपक्ष की रणनीति भी तैयार की जाएगी.
संसद का सत्र शुरू होने से ठीक पहले बैठक की इस बैठक में संसद की रणनीति और परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति पर विशेष रूप से चर्चा होगी.परिसीमन बिल के दोबारा पेश होने की स्थिति में विपक्ष अपनी एक रणनीति तैयार करने जा रहा है और साथ ही डीएमके को एक बार फिर अपने पाले में करने की जुगत भिड़ा रहा है.
बता दें कि द्रविडमुनेत्र कड़गम (DMK) ने SIR के मसले पर INDIA ब्लॉक के साथ साझा पत्र लिखा है, ऐसे में विपक्ष को पूरी संभावना है कि डीएमके इस बार विपक्ष के साथ रहेगा. हालांकि फिर भी सरकार के साथ जाने वाली किसी भी संभावना पर लगाम लगाने के लिए इस बैठक में कोशिशें की जाएंगी.
गौरतलब है कि डीएमके के परिसीमन बिल पर सरकार को समर्थन करने की अटकलों की वजह से INDIA गठबंधन की उस पर खास नजर है.
क्या है डीएमके की स्थिति
लोकसभा में डीएमके के 22 सांसद हैं, पिछली बार DMK ने कांग्रेस समेत बाकी दलों के साथ बिल का विरोध किया था और बिल को गिराने में मदद की थी.
लेकिन तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नतीजे के बाद डीएमके ने कांग्रेस से गठबंधन टूटने के बाद अपनी नाराजगी जाहिर की और इंडिया ब्लॉक से अपनी राह अलग कर ली थी. ऐसे में अब डीएमके कहीं बीजेपी के साथ न हो जाए और परिसीमन बिल पर सरकार के साथ न खड़ी हो जाए, इसकी चिंता विपक्ष को है.
कांग्रेस नेता चिदंबरम भी कह चुके है कि DMK को सरकार परिसीमन बिल पर अपने पाले में करने की कोशिश कर सकती है.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

