India
oi-Ankur Sharma
Monsoon Kab aayega: दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है, उसका कहना है कि इस बार मानसून की स्पीड काफी तेज है और इसके चलते वो केरल के तट पर 1जून से पहले दस्तक दे सकता है। मंगलवार को आईएमडी ने कहा कि केरल में मानसून के आगमन की संभावना अब 27 मई से पहले की है।
अगले 4-5 दिनों के दौरान केरल में साउथ-वेस्ट मानसून पहुंच सकता है। आपको बता दें कि अगर ऐसा होता है तो साल 2010 के बाद इस साल मानसून तय समय से पहले केरल के तट पर पहुंचेगा। आपको बता दें कि पूरा उत्तर भारत भयंकर गर्मी की गिरफ्त में है और बेसब्री से मानसून के आने का इंतजार कर रहा है।

जबकि दूसरी ओर प्री-मानसून गतिविधियों ने कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु का हाल काफी बिगाड़ा हुआ है, बीते तीन दिनों से ये राज्य भारी बारिश की वजह से तंग हैं। पूरे कर्नाटक में रेड Alert जारी है तो वहीं केरल के कासरगोड, कन्नूर, वायनाड और कोझिकोड में भी रेड अलर्ट आज जारी कर दिया गया है।
तो वहीं पलक्कड़, मलप्पुरम और त्रिशूर में ऑरेंज अलर्ट जारी है जबकि चेन्नई में 26 मई तक बारिश होने की आशंका को व्यक्त की गई है जबकि 22 मई के आसपास कर्नाटक तट पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है इसलिए महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र में भी भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है।
मानसून एक मौसमी हवाएं है जो कि हिंद महासागर और अरब सागर की ओर से भारत के दक्षिण-पश्चिम तट तक आती हैं, इनकी वजह से ही भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश में बारिश होती हैं, ये जून से सितंबर तक, सक्रिय रहती हैं।
मानसून चक्र को मुख्यतः चार चरणों में बांटा गया है
- पूर्व मानसून (Pre-Monsoon): मार्च से मई के बीच का समय, इसमें मानसून से पहले की बरसात आती है।
- दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon): जून से सितंबर तक सक्रिय रहता है।
- उत्तरायण काल (Post-Monsoon): मानसून धीरे-धीरे उत्तर से दक्षिण की ओर मूव करता है।
- उत्तर-पूर्व मानसून (North-East Monsoon): अक्टूबर से दिसंबर के बीच होता है। (तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश )
मानसून चक्र का महत्व
- भारत कृषि प्रधान देश है, इसलिए यहां के मानसून बहुत जरूरी है।
- जल स्रोतों की पूर्ति के लिए मानसून बहुत जरूरी है।
- अच्छा मानसून होने पर अर्थव्यवस्था सशक्त होती है।
-

Weather Forecast: भारी बारिश से बेंगलुरु बेहाल,16 जिलों में Orange Alert जारी, मानसून पर आया बड़ा Update
-

Aaj Ka Mausam: भारी बारिश से बेंगलुरु पानी-पानी,आज भी रेड अलर्ट जारी, 5 की मौत, जानिए अपडेट
-

Karnataka Red Alert: बेंगलुरु में जारी रहेगा बारिश का कहर, जानिए क्या है मौसम विभाग का ताजा अपडेट?
-

बेंगलुरु में बारिश के बाद शहर की खस्ता हालत पर भड़की भाजपा, बोली- शर्म की बात है कि कांग्रेस मना रही जश्न
-

Weather Forecast: कहीं भारी बारिश, तो कहीं लू का अलर्ट! आज कहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? चेक करें IMD अपडेट
-

Aaj Ka Mausam: बेंगलुरु में आंधी-तूफान ने किया जनजीवन अस्त-व्यस्त, आज के लिए भी अलर्ट जारी, जानिए बड़ा अपडेट
-

Uttarakhand weather: बदल रहा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, जानिए कहां मिलेगी राहत
-

Weather Forecast: देश में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया कहीं लू तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट
-

Rajasthan Weather: राजस्थान में लू का कहर, श्रीगंगानगर सबसे गर्म, मानसून कब तक पहुंचने की उम्मीद?
-

Weather News: दिल्ली में आज बारिश से राहत? जानें कहां चलेगी लू? UP से लेकर सिक्किम तक जानें कैसा रहेगा मौसम?
-

मूसलाधार बारिश के बाद बेंगलुरु में जगह-जगह भरा पानी, झील में तब्दील हुई सड़कों पर चल रही बोट
-

भारत में सबसे गर्म जगह कौन-सी है, जहां रिकॉर्ड हुआ 51 डिग्री तापमान, पाकिस्तान कैसे बना इस भीषण गर्मी की वजह?
-

Breaking News LIVE Updates: गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में निकाली तिंरगा यात्रा
-

MP News Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला, एक तरफ लू की मार, दूसरी ओर बारिश-आंधी का कहर
-

UP Rain Forecast: यूपी में मौसम का बड़ा बदलाव, तेज लू और उमस के बीच आंधी-पानी से मिल सकती है राहत

