Last Updated:
Mohan Bhagwat on Gen Z Jantar Mantar Protest: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने जेन-जी को अब तक की सबसे ईमानदार पीढ़ी बताया है. उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को लेकर नकारात्मक नजरिया बनाना गलत है क्योंकि वे हमारे अपने हैं. युवाओं के विरोध प्रदर्शनों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर सरकार समय रहते इन युवाओं से बातचीत कर लेती तो आंदोलन इतना नहीं बढ़ता. भागवत ने बड़ों और सरकार को युवाओं के साथ भरोसेमंद संवाद कायम करने की सलाह दी.
मोहन भागवत ने छात्रों से बात की.
जंतर मंतर पर छात्रों के हालिया विरोध प्रदर्शनों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान सामने आया है. मुंबई में Gen Z और Gen Alpha युवाओं के साथ संवाद के दौरान संघ प्रमुख ने कहा कि जेन-जी आज की सबसे ईमानदार पीढ़ी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर सरकार समय रहते इन युवाओं से सीधा संवाद स्थापित कर लेती, तो आंदोलन इस हद तक नहीं बढ़ता. संघ प्रमुख ने स्पष्ट किया कि नई पीढ़ी के प्रति किसी भी तरह की नकारात्मक धारणा बनाना पूरी तरह गलत है. उन्होंने कहा, “वे कोई अलग लोग नहीं हैं, वे हमारे अपने हैं और हमारी अगली पीढ़ी हैं.” बड़ों को चाहिए कि वे युवाओं पर केवल आदेश थोपने के बजाय उनसे अपनेपन और तर्क के साथ बातचीत करें.
About the Author
पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…
और पढ़ें

