Last Updated:
PM Modi Donald Trump News: दिवाली के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन घुमाया. पीएम मोदी ने इस बात को कन्फर्म कर दिया है कि उनकी ट्रंप से बातचीत हुई है. ट्रंप ने मोदी से फोन पर बातचीत की और दिवाली की बधाई दी.
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत हुई है.पीएम मोदी ने एक्स पर इस बातचीत की जानकारी दी है. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को टैग कर कहा, ‘आपके फोन कॉल और दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आपको धन्यवाद. इस प्रकाश पर्व पर हमारी दोनों महान लोकतांत्रिक राष्ट्र आशा की किरण बनकर विश्व को प्रकाशित करें और हर प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़े रहें.’
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में मंगलवार को दिवाली मनाई. ट्रंप ने वाइट हाउस में आयोजित दिवाली समारोह के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ फोन पर बातचीत का जिक्र किया था. ट्रंप ने समारोह में पीएम मोदी को अपना महान मित्र बताते हुए कहा, ‘मोदी जी रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करना चाहते हैं और रूस से तेल खरीदना कम कर देंगे.’ ट्रंप ने वाइट हाउस में दीप जलाकर दिवाली समारोह का आगाज किया.
मोदी को बताया महान और अच्छा दोस्त
दिवाली समारोह के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘मैं भारत के लोगों से प्यार करता हूं. हम अपने देशों के बीच कुछ बेहतरीन समझौतों पर काम कर रहे हैं. मैंने आज प्रधानमंत्री मोदी से बात की और हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं. वह रूस से अधिक तेल नहीं खरीदेंगे. वह भी मेरी तरह ही उस युद्ध को ख़त्म होते देखना चाहते हैं. वह रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को खत्म होते देखना चाहते हैं. वे बहुत अधिक तेल खरीदने नहीं जा रहे हैं. इसलिए उन्होंने इसमें काफी कटौती कर दी है, और वे इसमें लगातार कटौती करते जा रहे हैं…’ अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने वाइट हाउस में दिवाली समारोह के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप का आभार जताया.
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho… और पढ़ें

