India
oi-Pallavi Kumari
Mizoram
Train
(Mizoram
Delhi
Rajdhani
Express):
मिजोरम
ने
आज
13
सितंबर
एक
ऐतिहासिक
कदम
उठाया
है
–
प्रधानमंत्री
नरेंद्र
मोदी
ने
बैराबी-सायरांग
रेल
लाइन
(Bairabi-Sairang
railway
line)
का
उद्घाटन
किया,
जो
कि
राज्य
की
राजधानी
आइजोल
को
पहली
बार
भारत
की
रेल
व्यवस्था
से
जोड़ती
है।
इस
प्रोजेक्ट
की
लागत
लगभग
₹8,070
करोड़
है।
उन्होंने
कहा,
“आज
से
आइजोल
भी
देश
के
रेलवे
मैप
पर
होगा।
कई
चुनौतियों
से
गुजरते
हुए
ये
रेल
लाइन
का
सपना
सच
हुआ
है,
और
हमारे
इंजीनियरों
की
कुशलता
ने
इसे
संभव
बनाया।”
इतना
ही
नहीं
मिजोरम
के
लिए
जिन
3
ट्रेनों
को
हरी
झंडी
दिखाई
गई
है,
उनमें
से
एक
राजधानी
एक्सप्रेस
है।
मिजोरम
राजधानी
एक्सप्रेस
सायरांग
को
दिल्ली
के
आनंद
विहार
टर्मिनल
से
जोड़ेगी।
इस
ट्रेन
का
हफ्ते
में
एक
दिन
परिचालन
किया
जाएगा।
अब
आइजोल
और
दिल्ली
के
बीच
डायरेक्ट
राजधानी
एक्सप्रेस
चलेगी।
इसके
अलावा
एक
मिजोरम
एक्सप्रेस
(मिजोरम
एक्सप्रेस
(गुवाहाटी
मार्ग)
की
भी
शुरुआत
की
गई
है,
यह
सायरांगऔर
गुवाहाटी
के
बीच
रोजाना
चलेगी।
वहीं
एक
और
ट्रेन
त्रि-साप्ताहिक
गाड़ी
कोलकाता
के
लिए
चलाई
गई
है।

Rajdhani
Express
Aizawl
and
Delhi:
रेलवे
बोर्ड
के
सूचना
एवं
प्रचार
निदेशक
ने
बताया
कि
सायरांग-दिल्ली
राजधानी
एक्सप्रेस
अब
हफ्ते
में
एक
दिन
चलेगी।
ये
ट्रेन
आइजोल
के
नजदीकी
सायरांग
से
रवाना
होगी
और
दिल्ली
के
आनंद
विहार
टर्मिनल
तक
पहुंचेगी।
इसका
कुल
सफर
करीब
2,515
किलोमीटर
का
है
और
यात्रा
में
लगभग
42
घंटे
20
मिनट
लगेंगे।
Aizawl-Delhi
Rajdhani
Express
Train:
Ticket
Price
(आइजोल-दिल्ली
राजधानी
एक्सप्रेस
ट्रेन:
टिकट
की
कीमत)
सायरांग
और
आनंद
विहार
टर्मिनल
के
बीच
एसी
3
टियर
में
यात्रा
करने
का
टिकट
मूल्य
3625
रुपये
है।
एसी
2
टियर
के
लिए
यह
4820
रुपये
है।
पूरे
मार्ग
के
लिए
एसी
प्रथम
श्रेणी
में
यात्रा
करने
का
टिकट
मूल्य
7890
रुपये
है।
Sairang-Anand
Vihar
Terminal
Rajdhani
Express
Stoppages
(सायरांग
-आनंद
विहार
टर्मिनल
राजधानी
एक्सप्रेस
स्टॉपेज)
सायरांग
और
आनंद
विहार
टर्मिनल
के
बीच
अपनी
यात्रा
के
दौरान
ट्रेन
संख्या
20507/20508
राजधानी
एक्सप्रेस
18
स्टेशनों
पर
रुकेगी।
ये
हैं:
बैराबी,
हैलाकांडी,
बदरपुर
जंक्शन,
न्यू
हाफलोंग,
होजई,
गुवाहाटी,
रंगिया
जंक्शन,
बारपेटा
रोड,
न्यू
बोंगाईगांव,
न्यू
कूचबिहार,
न्यू
जलपाईगुड़ी,
मालदा
टाउन,
साहिबगंज
जंक्शन,
भागलपुर,
जमालपुर,
पटना,
डीडी
उपाध्याय
और
कानपुर
सेंट्रल
रेलवे
स्टेशन।
Sairang-Anand
Vihar
Terminal
Rajdhani
Express:
Frequency
ट्रेन
संख्या
20507
सायरांगआनंद
विहार
टर्मिनल
राजधानी
एक्सप्रेस
केवल
शुक्रवार
को
चलेगी।
वहीं,
ट्रेन
संख्या
20508
आनंद
विहार
टर्मिनल-सैरांग
राजधानी
एक्सप्रेस
केवल
रविवार
को
चलेगी।
Sairang-Anand
Vihar-Sairang
Rajdhani
Express:
Time
table
(सायरांग
-आनंद
विहार-सायरांग
राजधानी
एक्सप्रेस
टाइमटेबल)
ट्रेन
संख्या
20507
सायरांग-आनंद
विहार
टर्मिनल
राजधानी
एक्सप्रेस
सैरांग
से
16:30
बजे
प्रस्थान
करेगी
और
तीसरे
दिन
10:50
बजे
आनंद
विहार
टर्मिनल
पहुंचेगी।
ट्रेन
संख्या
20508
आनंद
विहार
टर्मिनल-सायरांग
राजधानी
एक्सप्रेस
19:50
बजे
प्रस्थान
करेगी
और
तीसरे
दिन
15:15
बजे
सैरांग
पहुंचेगी।
Mizoram
Railway
Bridge:
मिजोरम
में
बना
भारत
का
दूसरा
सबसे
ऊंचा
पियर
ब्रिज
मिजोरम
का
ये
नया
रेल
ब्रिज
देश
का
दूसरा
सबसे
बड़ा
पियर
रेल
ब्रिज
है,जो
जमीन
से
114
मीटर
की
ऊंचाई
पर
बना
है,
जिसकी
वजह
से
सायरांग
और
बैराबी
के
बीच
रेल
की
पटरियां
बिछ
पाई
हैं।
रेल
मंत्री
अश्विनी
वैष्णव
ने
बताया
कि
बैराबी-सेरांग
सायरांग
पर
45
सुरंगें
और
55
बड़े
पुल
बनाए
गए
हैं।
इस
नई
लाइन
से
मिजोरम
अब
गुवाहाटी,
कोलकाता,
दिल्ली
और
अन्य
कई
पड़ोसी
शहरों
से
सीधे
जुड़
जायेगा।
इस
परिवर्तन
से
न
सिर्फ
यात्रियों
को
बल्कि
व्यापारियों
एवं
पर्यटन
उद्यमियों
को
भी
लाभ
होगा।
क्या
खास
है
इस
ट्रेन
में?
सीधी
राजधानी
एक्सप्रेस:
मिजोरम
से
सीधा
दिल्ली
का
मार्ग।
इससे
राजधानी
यात्राएं
पहले
से
बहुत
आसान
होंगी।
गुवाहाटी
और
आइजोल
के
बीच
सड़क
मार्ग
को
छोड़कर
अब
रेल
से
यात्रा
का
समय
काफी
कम
होगा
सुरंगें,
पुल,
नई
रेलवे
स्टेशन
–
यह
प्रोजेक्ट
तकनीकी
और
पर्यावरणीय
चुनौतियों
से
भरा
रहा
है।
किसानों,
व्यापारियों,
पर्यटन
और
रोजमर्रा
के
यात्रियों
को
सुविधा
होगी।
जैसे
कि
वस्तुओं
का
परिवहन
सस्ता
होगा,
क्षेत्रीय
विकास
को
बढ़ावा
मिलेगा।
PM
मोदी
का
मिजोरम
दौरे
पर
संबोधन
▶️
प्रधानमंत्री
नरेंद्र
मोदी
ने
मिजोरम
से
देश
को
संबोधित
किया।
उन्होंने
कहा
कि
वे
लेंगपुई
हवाई
अड्डे
पर
मौजूद
हैं,
लेकिन
खराब
मौसम
की
वजह
से
आइजोल
शहर
नहीं
पहुंच
सके।
बावजूद
इसके
उन्होंने
कहा
कि
वह
इस
माध्यम
से
भी
मिजोरम
के
लोगों
के
स्नेह
और
समर्थन
को
महसूस
कर
पा
रहे
हैं।
▶️
मोदी
ने
कहा
कि
आज
का
दिन
मिजोरम
ही
नहीं,
बल्कि
पूरे
देश
के
लिए
ऐतिहासिक
है।
उन्होंने
याद
दिलाया
कि
कुछ
वर्ष
पहले
उन्हें
आइजोल
रेलवे
लाइन
की
आधारशिला
रखने
का
अवसर
मिला
था
और
अब
उसी
लाइन
को
राष्ट्र
को
समर्पित
किया
जा
रहा
है।
बैराबी-सैरांग
रेलवे
लाइन,
जो
कई
दुर्गम
रास्तों
और
चुनौतियों
को
पार
करके
बनी
है,
मिजोरम
को
देश
के
बाकी
हिस्सों
से
सीधे
जोड़ती
है।
प्रधानमंत्री
ने
इंजीनियरों
और
कार्यकर्ताओं
के
जज्बे
की
सराहना
करते
हुए
कहा
कि
यह
केवल
एक
रेल
लाइन
नहीं,
बल्कि
बदलाव
की
जीवनरेखा
है,
जो
मिजोरम
के
लोगों
की
आजीविका
और
जीवन
स्तर
में
क्रांतिकारी
सुधार
लाएगी।
▶️
प्रधानमंत्री
मोदी
ने
मिजो
समाज
की
परंपराओं
की
भी
प्रशंसा
की।
उन्होंने
कहा
कि
चाहे
स्वतंत्रता
आंदोलन
हो
या
राष्ट्र
निर्माण
की
प्रक्रिया,
मिजोरम
के
लोग
हमेशा
त्याग,
सेवा,
साहस
और
करुणा
जैसे
मूल्यों
के
साथ
आगे
बढ़े
हैं।
आज
भी
मिजोरम
भारत
की
विकास
यात्रा
में
अहम
भूमिका
निभा
रहा
है
और
आने
वाले
समय
में
यह
योगदान
और
अधिक
मजबूत
होगा।
▶️
संबोधन
में
पीएम
मोदी
ने
पुराने
राजनीतिक
रवैये
पर
भी
सवाल
उठाए।
उन्होंने
कहा
कि
देश
की
कुछ
पार्टियों
ने
सालों
तक
केवल
वोट
बैंक
की
राजनीति
की,
उनका
ध्यान
सिर्फ
वहीं
रहा
जहां
ज्यादा
सीटें
और
वोट
थे।
इस
कारण
पूर्वोत्तर,
खासकर
मिजोरम
जैसे
राज्यों
को
लंबे
समय
तक
उपेक्षा
का
शिकार
होना
पड़ा।
लेकिन
हमारी
सरकार
का
दृष्टिकोण
अलग
है-जो
कभी
हाशिए
पर
थे,
उन्हें
हमने
मुख्यधारा
में
लाया
है।
पिछले
11
वर्षों
से
हम
लगातार
पूर्वोत्तर
को
विकास
की
नई
ऊंचाइयों
तक
ले
जाने
का
प्रयास
कर
रहे
हैं।
-

Sushila Karki: नेपाल को मिली पहली ‘लेडी बॉस’, PM मोदी ने बधाई संदेश में क्या-क्या कहा? अब खत्म होगा बवाल?
-

Taja Samachar LIVE: PM मोदी ने मिजोरम-दिल्ली पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बोले- नॉर्थ ईस्ट विकास की पटरी पर
-

मोदी ने मणिपुर में समावेशी विकास पहल के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई
-

Nepal में कब होंगे आम चुनाव? Sushila Karki के अंतरिम PM बनने के साथ ही हो गया ऐलान, जानें तारीख
-

नेपाल में Sushila Karki बनीं पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री, जानें किस जाति से रखती हैं ताल्लुख?
-

Varanasi News: काशी में पीएम मोदी के आने से पहले सख्ती, रातों-रात सपा-कांग्रेस नेता घरों में कैद,जानें मामला
-

PM मोदी के इस नारे के कायल हुए तानाशाह Kim Jong Un? अब उत्तराधिकारी हो सकती है ये खूबसूरत GenZ लड़की!
-

IRCTC Diwali-Chhath Train Booking: कितने बजे शुरू होती है ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग? जल्दी करें रिजर्वेशन!
-

‘मोहन भागवत के नेतृत्व ने बदला संघ का स्वरूप’, RSS चीफ के 75वें जन्मदिन पर PM मोदी ने कही बड़ी बात
-

PM मोदी का हवाई दौरा रद्द, देहरादून में की हाईलेवल मीटिंग, 1200 करोड़ की मदद और प्रभावित परिवारों से मिले
-

‘अब गांधी की नहीं, गालियों की कांग्रेस’, PM मोदी और उनकी मां के AI वीडियो पर भड़की BJP
-

Tension in Manipur: पीएम मोदी के दौरे से पहले मणिपुर में बवाल, उपद्रवियों ने जमकर की तोड़फोड़

