International
oi-Siddharth Purohit
पाकिस्तान
में
आतंकी
संगठन
जैश-ए-मोहम्मद
(JeM)
ने
अब
अपनी
पहली
महिला
विंग
“जमात-उल-मोमिनात”
का
गठन
किया
है।
यह
कदम
आतंकी
नेटवर्क
के
भीतर
एक
बड़ा
बदलाव
माना
जा
रहा
है
क्योंकि
अब
तक
JeM
ने
महिलाओं
को
किसी
भी
तरह
की
युद्धक
या
जिहादी
भूमिका
में
शामिल
नहीं
किया
था।
इस
नई
महिला
ब्रिगेड
की
कमान
सादिया
अजहर
को
सौंपी
गई
है,
जो
JeM
के
संस्थापक
और
कुख्यात
आतंकी
मौलाना
मसूद
अजहर
(Masood
Azhar)
की
बहन
हैं।
सादिया
का
शौहर
भी
आतंकी
सरगना
था
जिसे
ऑपरेशन
सिंदूर
में
भारतीय
सेना
ने
मार
दिया
था।
मसूद
अजहर
के
लैटर
में
क्या
निकला?
इस
महिला
विंग
की
घोषणा
खुद
मौलाना
मसूद
अजहर
के
नाम
से
जारी
एक
लैटर
के
माध्यम
से
की
गई।
यह
लैटर
JeM
के
प्रचार
माध्यम
अल-कलम
मीडिया
द्वारा
सार्वजनिक
किया
गया।
लैटर
में
कहा
गया
है
कि
“जमात-उल-मोमिनात”
संगठन
की
महिला
ब्रिगेड
के
रूप
में
काम
करेगी
और
महिलाओं
को
जिहाद
में
“भागीदारी”
के
लिए
तैयार
किया
जाएगा।
यह
लैटर
8
अक्टूबर
को
जारी
किया
गया,
उसी
दिन
पाकिस्तान
के
बहावलपुर
स्थित
मरकज
उस्मान-ओ-अली
में
इस
नई
ब्रिगेड
के
लिए
भर्ती
अभियान
शुरू
हुआ।

सादिया
अजहर
को
सौंपी
गई
कमान
इस
नई
ब्रिगेड
की
कमान
सादिया
अजहर
संभालेगी।
सादिया
के
पति
यूसुफ
अजहर
की
मौत
7
मई
को
ऑपरेशन
सिंदूर
के
दौरान
हुई
थी।
भारतीय
सेना
ने
इस
ऑपरेशन
में
JeM
के
बहावलपुर
स्थित
मरकज
सुभानल्लाह
बेस
को
निशाना
बनाया
था,
जिसमें
इस
आतंकी
गुट
को
भारी
नुकसान
हुआ
था।
अब
सादिया
अजहर
को
महिला
विंग
की
अगुवाई
सौंपना
JeM
के
लिए
एक
रणनीतिक
कदम
माना
जा
रहा
है
–
ताकि
संगठन
महिलाओं
के
जरिए
अपनी
जड़ें
फिर
से
मजबूत
कर
सके
और
भारत
में
फिर
अशांति
फैला
सके।
भर्ती
में
निशाने
पर
गरीब
महिलाएं
सूत्रों
के
अनुसार,
इस
महिला
विंग
के
लिए
भर्ती
अभियान
पाकिस्तान
के
कई
शहरों
में
चलाया
जा
रहा
है।
इसमें
बहावलपुर,
कराची,
मुजफ्फराबाद,
कोटली,
हरिपुर
और
मनसेहरा
शामिल
हैं।
यह
भर्ती
खासकर
JeM
कमांडरों
की
पत्नियों
और
आर्थिक
रूप
से
कमजोर
मुस्लिम
महिलाओं
को
निशाना
बना
रही
है।
इन
महिलाओं
को
जिहाद
के
नाम
पर
संगठन
में
शामिल
किया
जा
रहा
है
और
उन्हें
“इस्लामी
मिशन”
के
नाम
पर
प्रचार
सामग्री
दी
जा
रही
है।
ऑपरेशन
सिंदूर
के
बाद
बढ़ी
आतंकी
गतिविधियां
JeM
की
इस
गतिविधि
को
भारत
के
ऑपरेशन
सिंदूर
से
जोड़कर
देखा
जा
रहा
है।
इस
ऑपरेशन
में
भारतीय
सेना
ने
बहावलपुर
में
JeM
के
मुख्यालय
को
निशाना
बनाया
था।
हमले
के
बाद
JeM
के
कमांडर
इलियास
कश्मीरी
ने
एक
वीडियो
जारी
कर
यह
दावा
किया
था
कि
उस
हमले
में
मसूद
अजहर
के
परिवार
के
कई
सदस्य
मारे
गए।
इसके
बाद
से
संगठन
में
नई
भर्ती
और
उसे
दोबारा
खड़े
करने
की
तैयारी
तेज
हो
गई
थी।
खुद
पाकिस्तान
की
शरीफ
सरकार
ने
इसके
लिए
करोड़ों
रुपए
का
फंड
जारी
किया
है।
महिलाओं
की
भूमिका
पर
JeM
की
नीति
में
बदलाव
अब
तक
JeM
एक
देवबंदी
विचारधारा
पर
आधारित
संगठन
रहा
है,
जो
महिलाओं
की
किसी
भी
तरह
की
सैन्य
भूमिका
का
विरोध
करता
था।
लेकिन
हाल
के
हमलों
और
नुकसान
के
बाद
संगठन
ने
अपने
रुख
में
बड़ा
बदलाव
किया
है।
खुफिया
सूत्रों
के
अनुसार,
मसूद
अजहर
और
उसके
भाई
तलहा
अल-सैफ
ने
मिलकर
महिलाओं
को
संगठन
में
शामिल
करने
की
मंजूरी
दी
है।
यह
बदलाव
JeM
की
रणनीति
में
एक
नया
अध्याय
खोलता
है।
कितने
आतंकी
गुटों
की
महिला
विंग?
JeM
के
इस
कदम
को
अंतरराष्ट्रीय
आतंकी
संगठनों
से
प्रेरित
माना
जा
रहा
है।
जहां
ISIS,
बोको
हराम,
हमास
और
LTTE
जैसे
समूहों
ने
पहले
से
महिला
आत्मघाती
हमलावरों
का
उपयोग
किया
है,
वहीं
अब
तक
JeM,
लश्कर-ए-तैयबा
(LeT)
और
हिजबुल
मुजाहिदीन
(HM)
ने
इस
नीति
से
दूरी
बनाए
रखी
थी।
लेकिन
अब
हालात
बदलते
दिख
रहे
हैं।
अगर
महिला
फिदायीनों
का
इस्तेमाल
JeM
भारत
के
खिलाफ
करता
है
तो
भारत
को
इसके
लिए
नए
सिरे
से
रणनीति
अपनाना
होगी।
आर्थिक
संकट
और
ठिकानों
में
बदलाव
ऑपरेशन
सिंदूर
के
बाद
JeM,
HM
और
LeT
जैसे
आतंकवादी
संगठन
अब
पाकिस्तान
के
खैबर
पख्तूनख्वा
(KPK)
प्रांत
की
ओर
शिफ्ट
हो
गए
हैं।
इन
संगठनों
की
पुरानी
बुनियादें
तबाह
हो
चुकी
हैं
और
अब
वे
नए
ठिकानों
की
तलाश
में
हैं।
सूत्रों
की
मानें
तो
ये
आतंकी
संगठन
सार्वजनिक
दान
के
जरिए
अपने
नष्ट
हुए
ढांचे
को
पुनर्निर्मित
करने
की
कोशिश
कर
रहे
हैं।
भारत
के
लिए
चेतावनी
का
संकेत
सुरक्षा
विशेषज्ञों
का
मानना
है
कि
JeM
की
महिला
विंग
का
गठन
भारत
और
दक्षिण
एशिया
की
सुरक्षा
के
लिए
एक
नई
चुनौती
बन
सकता
है।
जहां
पहले
यह
संगठन
सीमित
इलाकों
में
सक्रिय
था,
अब
यह
समाज
के
कमजोर
वर्गों
और
महिलाओं
को
आतंक
के
जाल
में
फंसाने
की
कोशिश
कर
रहा
है।
भारत
के
सुरक्षा
एजेंसियों
ने
भी
इस
नए
विकास
को
गंभीरता
से
लेना
शुरू
कर
दिया
है।
इस
खबर
पर
आपकी
क्या
राय
है,
हमें
कमेंट
में
बताएं।
-

PAK की सबसे बड़ी हार बनी IAF की फेवरेट मिठाई! रावलपिंडी चिकन टिक्का देख आसिफ मुनीर को मिर्ची लगनी तय!
-

Pakistan: अमेरिका के कब्जे में जाएगा पाकिस्तान? रेयर अर्थ मिनरल्स समझौता दिखावा, असली खेला यहां हुआ
-

Pakistan: भारत के इन इलाकों में आतंकी साजिश रचने के लिए, ISI, लश्कर-ए-तैयबा और ISKP ने मिलाया हाथ
-

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने फिर पाकिस्तान की लगाई लताड़, रिटायर्ड IPS किरण बेदी का उदाहरण देते हुए क्या कहा?
-

पंजाब पुलिस ने बाबर खालसा इंटरनेशनल मॉड्यूल का किया पर्दाफाश, 2 आरोपी सहित 2.5 किलो RDX-रिमोट बरामद
-

Premanand Maharaj Health News: प्रेमानंद महाराज की तबीयत पर आया सबसे बड़ा अपडेट! भक्तों को भेजा ये भावुक संदेश
-

Rajvir Jawanda Love Story: 11 दिन वेंटिलेटर और फिर मौत से अधूरी रही ये आखिरी तमन्ना, कौन है पत्नी-कितने बच्चे?
-

Premanand Maharaj Health: केलि कुंज से आया प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य पर बड़ा अपडेट, अब कैसी है तबीयत?
-

Pawan Singh: ‘मांग का सिंदूर कोई मजाक नहीं’, पवन सिंह पर भड़कीं ज्योति सिंह, बताया चुनाव लड़ने का सच
-

Bihar Opinion Poll 2025: क्या मोदी के नाम पर फिर NDA की बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल में आए चौंकाने वाले नतीजे!
-

Premanand Maharaj News: शरणानंद कौन हैं, जो ‘किडनी डोनेट’ का ऑफर लेकर पहुंचे? रोने लगे प्रेमानंद महाराज-VIDEO
-

‘राजस्थान की छोरी बनी हरियाणा के पूर्व सीएम की बहू’, UPSC में 30वीं रैंक लाकर रचा था इतिहास, जानें कौन हैं?
-

Premanand Maharaj Health Condition Today: क्या हॉस्पिटल में एडमिट हैं प्रेमानंद महाराज? संत ने खुद किया खुलासा
-

Ajeet Bharti हुए रिहा, आपत्तिजनक ट्वीट डिलीट करने के बाद पुलिस ने छोड़ा, क्या है मामला?
-

Maithili Thakur के खिलाफ मिथिला में क्यों मचा बवाल? जानें BJP टिकट की अटकलों पर विरोध की वजह

