मानसेर में पहली बार नगर निगम चुनाव हुए हैं। यहां पर 20 वॉर्डों में से 13 निर्दलीय जीते हैं। सात बीजेपी के पार्षद जीते हैं। यहां बीजेपी के मेयर प्रत्याशी को मात देकर निर्दलीय डॉक्टर इंद्रजीत यादव मेयर बनी हैं। उनके साथ सभी निर्दलीय पार्षद बताए जा रहे हैं।
दिल्ली में इंद्रजीत सिंह से मुलाकात
बीजेपी के भी दो पार्षद इसी टीम में हैं। ऐसे में 20 में से 15 पार्षद मेयर के साथ बताए जा रहे हैं। सोमवार को मेयर के पति राकेश यादव के साथ पंद्रह पार्षद दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मिले। इसके बाद ही अटकलें तेज हो गई हैं। ऐसे में मानेसर में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर भी केंद्रीय राज्यमंत्री के आशीर्वाद से बनेगा, यह भी तय है। इसके साथ ही निर्दलीय मेयर पद तक पहुंची डॉक्टर इंद्रजीत यादव भी जल्द ही बीजेपी जॉइन कर सकती है, ऐसे चर्चा जोरों पर है।
क्या बोलीं मानेसर मेयर
मानेसर की मेयर डॉक्टर इंद्रजीत यादव ने बताया कि उनकी आस्था केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत के साथ है। वहां से जो दिशा निर्देश होंगे, उनके अनुसार आगे रणनीति तय की जाएगी। गुरुग्राम में बीजेपी से बागी होकर चुनाव जीते राकेश यादव और परमिंद्र कटारिया भी घर वापसी के लिए अपने आकांओं के संपर्क में हैं।

