Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Thursday, July 2
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Maharashtra Politics LIVE | Maharashtra Local Body Election | BMC Election News | उद्धव और राज ठाकरे BMC चुनाव के लिए जारी करेंगे मेनिफेस्‍टो, CM फडणवीस पहले ही कर चुके हैं बड़ा ऐलान | Maharashtra Brihanmumbai Municipal Corporation BMC local body election live bjp shiv sena mahayuti congress ubt mva chunav Samachar
Hindi News

Maharashtra Politics LIVE | Maharashtra Local Body Election | BMC Election News | उद्धव और राज ठाकरे BMC चुनाव के लिए जारी करेंगे मेनिफेस्‍टो, CM फडणवीस पहले ही कर चुके हैं बड़ा ऐलान | Maharashtra Brihanmumbai Municipal Corporation BMC local body election live bjp shiv sena mahayuti congress ubt mva chunav Samachar

HawkNewsBy HawkNewsJanuary 4, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Maharashtra Politics LIVE: बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) की महायुति ने वर्ली में एक बड़ी रैली के साथ आगामी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) और अन्य नगर निगम चुनावों के लिए अपने अभियान की औपचारिक शुरुआत कर दी है. इस रैली में बड़ी संख्या में महायुति के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे. रैली को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई में भारतीय परंपरा के अनुसार नारियल फोड़कर चुनावी अभियान की शुरुआत की गई है. उन्होंने इसे मुंबई और यहां के लोगों के लिए ‘ज़िंदगी बदलने वाला चुनाव’ करार दिया. फडणवीस ने कहा कि यह चुनाव उन ताकतों के खिलाफ है जो सिर्फ अपने फायदे के बारे में सोचती हैं और जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं करतीं. दूसरी तरफ, उद्धव और राज ठाकरे की जोड़ी ने भी बीएमसी चुनाव को लेकर अपनी गतिवधियां बढ़ा दी हैं. कांग्रेस नेता भी अपने एजेंडे को जनता तक पहुंचाने में जुटे हैं.

महाराष्‍ट्र लोकल बॉडी चुनाव पर पल-पल का अपडेट

महाराष्‍ट्र लोकल बॉडी-BMC चुनाव LIVE: BMC चुनाव को लेकर देश की आर्थिक राजधानी में गतिविधियां चरम पर पहुंच गई हैं. शिवसेना-यूबीटी के चीफ उद्धव ठाकरे और महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के हाथ मिलाने से राजनीतिक समीकरण बदल गया है. दोनों भाइयों की ओर से बीएमसी चुनाव को लेकर मेनिफेस्‍टो जारी किया जाएगा. अब य‍ह देखना दिलचस्‍प होगा कि उद्धव और राज ठाकरे की ओर से मुंबई की जनता से क्‍या वादा किया जाता है. बता दें कि इससे पहले महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने निगम चुनाव को लेकर बड़ी घोषणाएं की थीं. उन्‍होंने अवैध बांग्‍लादेश‍ियों की पहचान कर उन्‍हें वापस बांग्‍लादेश भेजने और पर्यावरण के लिए 17 हजार करोड़ रुपये का बजट करने का वादा किया है.

महाराष्‍ट्र लोकल बॉडी-BMC चुनाव LIVE: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति मुंबई से बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर भेजेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि देश की आर्थिक राजधानी को एक मराठी और हिंदू मेयर मिले. उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई को देश का सबसे पर्यावरण के अनुकूल शहर बनाने के लिए सरकार 17,000 करोड़ रुपये का पर्यावरण बजट तैयार करेगी. इस योजना का विवरण जल्द घोषित किया जाएगा. फडणवीस शनिवार को 15 जनवरी को होने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों के लिए बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की पहली रैली को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि ये चुनाव महानगर के भविष्य को तय करेंगे और मुंबई में रहने वाले हर व्यक्ति के पास यहां अपना घर होगा. उन्होंने कहा, ‘हम मुंबई में बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करेंगे और उन्हें वापस भेजेंगे, जिससे शहर और सुरक्षित बनेगा. पिछले सात महीनों में मुंबई से कई बांग्लादेशियों को वापस भेजा जा चुका है और जब तक सभी ऐसे घुसपैठियों को बाहर नहीं किया जाता, हम नहीं रुकेंगे.’

महाराष्‍ट्र लोकल बॉडी-BMC चुनाव LIVE: राज्य के 29 नगर निगमों में से पुणे नगर निगम में सबसे ज्यादा उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया. यहां 3,061 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से 2,134 वैध पाए गए. इनमें से 968 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया. इसके बाद महाराष्ट्र के दूसरे सबसे बड़े शहर पुणे में 41 वार्डों की 165 सीटों के लिए 1,166 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए. नागपुर नगर निगम में जहां 38 वार्ड और 151 सीटें हैं, 1,442 नामांकन प्राप्त हुए थे. इनमें से 1,293 नामांकन वैध पाए गए. 300 उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद विदर्भ के सबसे बड़े शहर नागपुर में 993 उम्मीदवार मैदान में हैं. इसके अलावा नासिक में 661, सोलापुर में 532, छत्रपति संभाजीनगर में 552, ठाणे में 263 और पिंपरी-चिंचवड़ में 443 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया. यह नाम वापसी चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच तेज बातचीत और सीटों के बंटवारे को दर्शाती है. नाम वापसी के बाद छत्रपति संभाजीनगर में 859, नासिक में 735, ठाणे में 656 और नवी मुंबई में 499 उम्मीदवार चुनावी मैदान में बचे हैं.

महाराष्‍ट्र लोकल बॉडी-BMC चुनाव LIVE: महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने शनिवार को बताया कि 15 जनवरी को होने वाले 29 नगर निगमों के चुनाव में कुल 15,931 उम्मीदवार मैदान में हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कुल 33,247 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे. इनमें से जांच के बाद 24,771 नामांकन वैध पाए गए. वैलिड नॉमिनेशन में से 8,840 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए. नाम वापसी की अंतिम समय-सीमा शुक्रवार को दोपहर 3 बजे समाप्त हुई थी. इन 29 नगर निगमों में 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं. मुंबई को छोड़कर बाकी सभी नगर निगमों में एक से अधिक सदस्य वाले वार्ड हैं. मुंबई में कुल 227 सीटें हैं. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 2,516 नामांकन दाखिल किए गए थे, जिनमें से 2,153 वैध पाए गए. नाम वापसी के बाद 453 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया, जिसके बाद 1,700 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं.

सीएम फडणवीस के निशाने पर विपक्ष

वर्ली रैली में मुख्यमंत्री फडणवीस ने विपक्ष पर सीधा हमला करते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ बातें करते हैं, लेकिन ज़मीनी स्तर पर कोई काम नहीं करते. उन्होंने दावा किया कि अब मुंबई की जनता ऐसे लोगों को चुनेगी जो वादे नहीं, बल्कि काम करके दिखाते हैं. उनके अनुसार, महायुति गठबंधन ने राज्य और मुंबई के विकास के लिए लगातार प्रयास किए हैं और इसी आधार पर जनता का समर्थन मिलेगा. देवेंद्र फडणवीस ने विचारधारा और नेतृत्व के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा. उन्होंने कहा कि खून का रिश्ता तो जन्म से मिल सकता है, लेकिन विचारधारा विरासत में नहीं मिलती, उसे मेहनत और काम से बनाना पड़ता है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान क्रेडिट चुराने की राजनीति की जा रही है और जब विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा, तो उन्होंने मुंबई के मेयर को लेकर नया एजेंडा खड़ा कर दिया. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मुंबई का अगला मेयर महायुति गठबंधन का होगा. उन्होंने यह भी कहा कि वह मेयर हिंदू और मराठी होगा. फडणवीस ने हाल के दिनों में सामने आए कुछ बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ नेताओं ने दावा किया था कि बुर्का पहनने वाला मेयर चुना जाएगा. उन्होंने उद्धव ठाकरे या राज ठाकरे का नाम लिए बगैर कहा कि इस बयान पर वे लोग भी चुप रहे जो खुद को मराठी मेयर का समर्थक बताते हैं.

वंदे मातरम का मुद्दा

फडणवीस ने आगे आरोप लगाया कि विपक्ष की रैलियों में अब ‘वंदे मातरम’ का जाप तक बंद हो गया है और उनके रंग बदल गए हैं. फडणवीस के इस बयान पर रैली में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और महायुति के समर्थन में उत्साह दिखाया. इस रैली के जरिए महायुति ने साफ संकेत दिया है कि वह BMC चुनाव को प्रतिष्ठा की लड़ाई मानकर मैदान में उतरेगी. आने वाले दिनों में गठबंधन द्वारा मुंबई के विकास, बुनियादी सुविधाओं और प्रशासनिक सुधारों को लेकर अपने एजेंडे को और तेज़ी से जनता के सामने रखने की तैयारी है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसलमान खान के घर में जल्‍द बजने वाली है शहनाई, कौन हैं “भाईजान” की होने वाली बहू? | Salman Khan nephew Ayaan Agnihotri engaged with girlfriend Tina Rizwani, what does Salman Khan’s daughter-in-law do?
Next Article PM Kisan 22nd Installment: आपके खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपये? 22वीं किस्त से पहले निपटा लें ये 3 जरूरी काम | PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment Complete e-KYC Now to Avoid Payment Block
HawkNews
  • Website

Related Posts

Breaking LIVE: मुंबई में बारिश का तांडव जारी, रायगढ़, पालघर- ठाणे में Red Alert | Breaking LIVE 02 July 2026: Mumbai Rains, Weather, Ketan Agrawal Case, Ram Mandir Donation Scam, Iran US War Latest news Hindi

July 2, 2026

Monsoon Weather LIVE: दिल्ली में झमाझम तो मुंबई में मानसून का कहर, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट; बंगाल भी सराबोर

July 2, 2026

Petrol Diesel Price: क्या 2 जुलाई को घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? देखें दिल्ली समेत अपने शहर का ताजा फ्यूल रेट | Petrol Diesel Price 2 July Check Latest Fuel Rates in Delhi, Mumbai Other Cities

July 2, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,990)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Breaking LIVE: मुंबई में बारिश का तांडव जारी, रायगढ़, पालघर- ठाणे में Red Alert | Breaking LIVE 02 July 2026: Mumbai Rains, Weather, Ketan Agrawal Case, Ram Mandir Donation Scam, Iran US War Latest news Hindi

July 2, 2026

Monsoon Weather LIVE: दिल्ली में झमाझम तो मुंबई में मानसून का कहर, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट; बंगाल भी सराबोर

July 2, 2026

Petrol Diesel Price: क्या 2 जुलाई को घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? देखें दिल्ली समेत अपने शहर का ताजा फ्यूल रेट | Petrol Diesel Price 2 July Check Latest Fuel Rates in Delhi, Mumbai Other Cities

July 2, 2026

अमरनाथ यात्रा 2026 का आगाज, हर-हर महादेव की गूंज के साथ पहला जत्था रवाना, मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी

July 2, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Breaking LIVE: मुंबई में बारिश का तांडव जारी, रायगढ़, पालघर- ठाणे में Red Alert | Breaking LIVE 02 July 2026: Mumbai Rains, Weather, Ketan Agrawal Case, Ram Mandir Donation Scam, Iran US War Latest news Hindi

July 2, 2026

Monsoon Weather LIVE: दिल्ली में झमाझम तो मुंबई में मानसून का कहर, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट; बंगाल भी सराबोर

July 2, 2026

Petrol Diesel Price: क्या 2 जुलाई को घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? देखें दिल्ली समेत अपने शहर का ताजा फ्यूल रेट | Petrol Diesel Price 2 July Check Latest Fuel Rates in Delhi, Mumbai Other Cities

July 2, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.