मुंबई/अकोला: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पार्टी एनसीपी को बड़ा झटका लगा है। एनसीपी के पूर्व विधायक और विदर्भ विधान विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष तुकाराम बिडकर का निधन हो गया है। यह पता चला है कि उनकी मौत एक दुर्घटना में हुई है। वह गुरुवार (13 फरवरी) को राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से मुलाकात कर लौट रहे थे। तभी शिवहर में उनकी कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया। इसमें उनकी मौत हो गई।
बताया गया है कि तुकाराम बिडकर और उनके मित्र राजदत्त मानकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब एक पिकअप ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। वहीं अभी तक उनके दोस्त के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। (विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है)

