India
oi-Bhavna Pandey
Madhya
Pradesh
Dalit
harassment
case:
मध्य
प्रदेश
के
भिंड
जिले
में
एक
चौंकाने
वाला
मामला
सामने
आया
है।
यहां
पर
दलित
समुदाय
के
एक
25
वर्षीय
युवक
को
कथित
तौर
पर
बेरहमी
से
पीटा
गया
और
दो
बार
पेशाब
पीने
के
लिए
मजबूर
किया
गया।
यह
घटना
तब
हुई
जब
युवक
ने
कथित
तौर
पर
आरोपी
के
लिए
ड्राइवर
के
रूप
में
काम
करना
छोड़
दिया
था।
पुलिस
ने
इस
मामले
में
अनुसूचित
जाति
और
अनुसूचित
जनजाति
अधिनियम
तथा
भारतीय
न्याय
संहिता
(BNS)
की
संबंधित
धाराओं
के
तहत
अपहरण,
हमला
और
अमानवीय
व्यवहार
का
मामला
दर्ज
किया
है।
इस
घटना
के
सिलसिले
में
मंगलवार
को
सोनू
बरुआ,
आलोक
शर्मा
और
छोटू
ओझा
नाम
के
तीन
व्यक्तियों
को
गिरफ्तार
किया
गया
है।

पुलिस
अधिकारियों
के
अनुसार,
प्रथम
दृष्टया
ऐसा
लगता
है
कि
आरोपियों
ने
युवक
को
इसलिए
निशाना
बनाया
क्योंकि
उसने
उनका
ड्राइवर
का
काम
छोड़
दिया
था।
मुख्य
आरोपी
सोनू
बरुआ
दतावली
गांव
का
निवासी
है
और
पीड़ित
उसके
लिए
बोलेरो
गाड़ी
चलाता
था।
अतिरिक्त
पुलिस
अधीक्षक
संजीव
पाठक
ने
बताया
कि
आगे
की
जाँच
जारी
है।
शिकायतकर्ता
ने
बताया
कि
सोमवार
को
तीन
लोगों
ने
उसे
ग्वालियर
से
अगवा
किया
और
भिंड
ले
गए।
वहाँ
उसे
बेरहमी
से
पीटा
गया
और
जबरन
पेशाब
पीने
के
लिए
मजबूर
किया
गया।
भिंड
के
सुरपुरा
थाना
क्षेत्र
के
अकूतपुरा
गांव
निवासी
पीड़ित
ने
बताया
कि
उसे
ग्वालियर
के
दीनदयाल
नगर
स्थित
अपने
ससुराल
से
अगवा
किया
गया
था।
पीड़ित
के
अनुसार,
उसे
एक
एसयूवी
में
भिंड
ले
जाया
गया
और
प्लास्टिक
के
पाइप
से
पीटा
गया।
रास्ते
में
आरोपियों
ने
गाड़ी
रोककर
उसे
बोतल
से
पेशाब
पीने
पर
मजबूर
किया।
इसके
बाद
उसे
अकूतपुरा
गांव
ले
जाया
गया,
जहाँ
उसे
लोहे
की
जंजीर
से
बांध
दिया
गया
और
एक
बार
फिर
पेशाब
पीने
के
लिए
मजबूर
किया
गया।
पीड़ित
का
फिलहाल
अस्पताल
में
इलाज
चल
रहा
है।
पाठक
ने
पुष्टि
की
कि
“अनुसूचित
जाति
और
अनुसूचित
जनजाति
अधिनियम
तथा
भारतीय
न्याय
संहिता
(BNS)
की
संबंधित
धाराओं
के
तहत
अपहरण,
हमला
और
अमानवीय
व्यवहार
का
मामला
दर्ज
किया
गया
है।”
यह
घटना
ऐसे
समय
में
हुई
है,
जब
हाल
के
दिनों
में
इस
तरह
के
कई
मामले
सामने
आए
हैं।
कुछ
दिनों
पहले
कटनी
जिले
में
अवैध
खनन
का
विरोध
करने
पर
एक
दलित
युवक
को
चार
लोगों
ने
कथित
तौर
पर
पीटा
और
उस
पर
पेशाब
किया
था।
मई
में,
गुना
जिले
में
विवाद
के
बाद
एक
रिश्तेदार
को
कथित
तौर
पर
अगवा
कर
राजस्थान
ले
जाया
गया,
जहाँ
उसे
पेशाब
पीने
और
महिला
के
कपड़े
पहनाकर
घुमाने
के
लिए
मजबूर
किया
गया
था।
इस
साल
मार्च
में,
उज्जैन
जिले
में
एक
विवाहित
महिला
के
साथ
भागने
के
बाद
एक
व्यक्ति
को
पीटा
गया,
उसे
पेशाब
पीने
और
जूते
की
माला
पहनाने
के
लिए
मजबूर
किया
गया।
जुलाई
2023
में
सीधी
जिले
में
एक
आदिवासी
व्यक्ति
पर
पेशाब
करने
वाले
एक
व्यक्ति
का
वायरल
वीडियो
भी
राष्ट्रीय
स्तर
पर
आक्रोश
का
कारण
बना
था।
-

दीवाली मिलन पर CM मोहन यादव पहुंचे BJP प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी के निवास, स्व. दादा केसवानी को दी श्रद्धांजलि
-

MP News: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला! भोपाल, इंदौर और जबलपुर में गरज के साथ बारिश की चेतावनी
-

Mumbai Diwali Rules: मुंबई के इन इलाकों में पटाखों पर प्रतिबंध, लालटेन उड़ाने पर बैन, जानें सभी सख्त नियम
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 19 Oct: कल का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया
-

कौन हैं रितु जायसवाल, जिन्होंने RJD के खिलाफ खोला मोर्चा, परिहार से निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव, पति हैं IAS अफसर
-

सलमान खान के इस बयान से पाकिस्तान में भड़की आग! बलूचिस्तान को लेकर क्या कहा दबंग स्टार ने?
-

नहीं रहे असरानी, इस सीरीज में कुछ दिन पहले ही आए नजर, आखिर अचानक क्या हुआ कि चली गई जान?
-

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी के बाद सलमान खान पर लगा ऐसा आरोप, इस एक्ट्रेस का बर्बाद किया करियर?
-

Jyoti Singh: ‘जो पति की नहीं वो किसी की नहीं’, पवन सिंह की बीवी ज्योति ने काराकाट से भरा नामांकन, भड़के फैंस
-

Ladki Bahin Yojana: महिलाओं के खाते में लड़की बहिन योजना की कब आएगी अगली किस्त? KYC अपडेट पर भी आई खबर
-

Mumbai weather: मुंबई में क्यों पड़ रही तेज गर्मी? AQI 300 के पार, IMD ने जारी किया अलर्ट
-

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: लव -लाइफ के लिए दिन अच्छा, नौकरी वाले रहेंगे तंग, पढ़ें आज का वृषभ राशिफल

