India
oi-Divyansh Rastogi
LPG Shortage Boosts Induction Stove Market: भारत में एलपीजी सिलेंडरों की कमी और कीमतों में आसमान छूती उछाल के बीच इंडक्शन कुकटॉप की मांग अचानक आसमान छू रही है। मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता समेत कई बड़े शहरों में क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म और रिटेल दुकानों से स्टॉक गायब हो रहा है। लोग घबराहट में एक-एक करके इंडक्शन स्टोव खरीद रहे हैं, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मची हुई है।
ईरान में चल रहे युद्ध और मध्य पूर्व के संकट के कारण वैश्विक स्तर पर तेल-गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है। भारत भी इसकी चपेट में है। एलपीजी की कीमतें बढ़ने और रिफिल बुकिंग में देरी के चलते उपभोक्ताओं में दहशत फैल गई। सरकार ने बार-बार आश्वासन दिया है कि कोई बड़ा संकट नहीं है और घरेलू उत्पादन बढ़ाया गया है। इसके लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम (ESMA) भी लागू किया गया। फिर भी लोग बिजली से चलने वाले विकल्पों की तरफ भाग रहे हैं। ऐसे में Oneindia की टीम ने स्थिति का जायजा लेने के लिए नोएडा के ब्रह्मपुत्र मार्केट और लखनऊ वासियों तक पहुंची। ग्राउंड चेक पर अलग ही तस्वीर नजर आई। आइए जानते हैं…

वनइंडिया न्यूज (अंग्रेजी) के संपादक पंकज मिश्रा को सेक्टर-29 स्थित फेम ट्रेडर्स के दुकानदार आशीष वर्मा ने बताया, ‘सुबह से 50 पीस बेच चुका हूं। कंपनी से सप्लाई नहीं आ पा रही। गैस के रेट बढ़ने और सिलेंडर न मिलने के कारण हर आदमी दुकान पर आकर इंडक्शन की डिमांड कर रहा है। सप्लायर भी कह रहे हैं कि अचानक माल नहीं आ रहा, कंपनी में भी आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। इलेक्ट्रिक केटल की भी जबरदस्त मांग देखी जा रही है।’

Ramzan-Eid व नवरात्रि के बीच सिलेंडर बुकिंग पर 20-21 दिन की वेटिंग
रमजान के पवित्र महीने में घरों में रसोई का चूल्हा ठंडा पड़ रहा है। एलपीजी सिलेंडर की कमी ने राजधानी में तहलका मचा दिया है। 19 मार्च से नवरात्रि (Navratri) है। ऐसे में बुकिंग के बाद 20-21 दिन की वेटिंग, ऑनलाइन बुकिंग फेल, एजेंसी में चक्कर काटने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं। यह जमीनी हकीकत है, जबकि सरकार का दावा है कि ‘कोई किल्लत नहीं, कालाबाजारी वालों पर सख्त कार्रवाई होगी’। आइए जानते हैं लोगों ने क्या कहा?
Lucknow LPG Shortage: लखनऊ में गैस की भारी किल्लत
- Oneindia Hindi की टीम के दिव्यांश रस्तोगी से नक्खास चौराहा निवासी मोहम्मद हैदर की शिकायत- ‘रमजान चल रहा है, रोजा रख रहे हैं, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। बुकिंग कर दी फिर भी 20-21 दिन की वेटिंग चल रही है। कैसे खाना बनाएंगे?’
- भरत नगर निवासी अनिल सिंह ने बताया- ‘19 मार्च से नवरात्रि है और सिलेंडर की कमी इतनी कि इंडक्शन लेने भागना पड़ा। बड़ी मुश्किल से हाथ लगा। एजेंसी से पहले ही हमारे नाम पर बुकिंग कर दी गई, हमें पता तक नहीं चला।’
- दुबग्गा बसंत कुंज निवासी गुड्डू– ‘तीन-चार दिन से लगातार कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बुकिंग ही नहीं हो रही।’

- लेखराज निवासी दीपक सक्सेना- ‘इंडेन सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। चार दिन से लगातार बुकिंग के लिए कोशिश की जा रही है। एजेंसी में चक्कर काटने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं। सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं जैसे दावे बेबुनियाद हैं। जमीनी हकीकत ये है कि लोग लाइन में लगे हैं।’
- जानकीपुरम विस्तार निवासी सलमान हैदर- ‘ईद का पर्व नजदीक है। रमजान के बीच सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। बुकिंग के बाद भी 7-8 दिन वेटिंग।’
कई शहरों में स्टॉक शून्य
- Blinkit और Swiggy Instamart जैसे क्विक कॉमर्स ऐप्स पर भी इंडक्शन कुकटॉप की भारी कमी दिख रही है।
- बेंगलुरु के एमजी रोड, अशोक नगर, एसजी पाल्या और सीवी रमन नगर में पूरी तरह आउट ऑफ स्टॉक।
- मुंबई के पवई में सारा माल बिक चुका, जुहू में स्टॉक बहुत कम।
- दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1, ग्रेटर कैलाश-2 और कालकाजी में स्टॉक खत्म।
- कोलकाता के बेहाला और चेन्नई के कोडंबक्कम में भी आपूर्ति समाप्त।
इंडक्शन बर्तनों की भी भारी डिमांड, स्टॉक खत्म
इंडक्शन कुकटॉप पर खाना पकाने के लिए खास बर्तनों की जरूरत होती है। इसलिए सिर्फ स्टोव ही नहीं, इंडक्शन-सपोर्टेड कड़ाही, बर्तन और तवे भी बाजार से गायब हो रहे हैं। कई प्लेटफॉर्म पर ये आइटम भी आउट ऑफ स्टॉक दिख रहे हैं। यह दहशत पूरे देश में फैली हुई है। परिवार गैस के बिना खाना कैसे पकाएंगे, इस चिंता में एक-एक करके सामान खरीद रहे हैं।
ब्लैक मार्केट में गैस सिलेंडर 2000-3000 रुपये तक, लखनऊ में भट्टी के दाम गर्म
काला बाजार में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 500 से 2000 रुपये तक पहुंच गई हैं। नोएडा और दिल्ली में तो 3000 रुपये तक मांगी जा रही हैं। कई छोटे स्ट्रीट वेंडरों ने समोसे, रोटी और अन्य स्ट्रीट फूड की कीमतें 50% तक बढ़ा दी हैं। लखनऊ में भट्टी की दुकानों पर लंबी कतारें लगी हैं। मनमाने रेट में भट्ठियां बेची जा रही हैं। 500 वाली भट्टी 3500 में बेची जा रही। होटल संचालक भट्टी लेने के लिए परेशान है। 7 से 8 दिन के समय के बाद भट्टी मिल रही है।
सरकार का आश्वासन vs जमीनी हकीकत
सरकार का कहना है कि घरेलू उत्पादन बढ़ाया गया है और आपूर्ति सामान्य रहेगी। लेकिन रियलिटी चेक में दहशत साफ दिख रही है। ईरान युद्ध अगर लंबा खिंचा तो कीमतें और बढ़ सकती हैं, आपूर्ति पर और दबाव पड़ेगा। परिवार अब सिलेंडर बचाकर इस्तेमाल कर रहे हैं और इंडक्शन की तरफ शिफ्ट होने की कोशिश में हैं।
संकट अभी नहीं, लेकिन घबराहट जरूर
एलपीजी की कमी अभी राष्ट्रीय स्तर पर नहीं है, लेकिन मध्य पूर्व संकट और ब्लैक मार्केट की वजह से लोग बिजली के विकल्पों की तरफ भाग रहे हैं। दुकानों से इंडक्शन स्टोव गायब होने की खबरें इस दहशत का सबसे बड़ा सबूत हैं। Oneindia के ग्राउंड रिपोर्ट्स से साफ है कि बाजार में मांग और सप्लाई का गैप बढ़ता जा रहा है। फिलहाल सरकार की नजर इस पर है, लेकिन उपभोक्ताओं की चिंता कम होने के आसार अभी नहीं दिख रहे। अगर आपके इलाके में भी स्टॉक खत्म हो रहा है तो कमेंट में बताएं। अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।
-

LPG Crisis : क्या बेंगलुरु में एलपीजी की कमी है? डिप्टी CM ने दिया ये जवाब, तेजस्वी ने लिखा पुरी को खत
-

LPG crisis Banglore: एलपीजी की किल्लत से बेंगलुरु में हाहाकार, आजादी के पहले के रेस्तरां पर मंडराया खतरा?
-

कौन थे Pushpendra उर्फ आकाश? 31 साल के इस युवक की दिल्ली की झाड़ियों में ऐसी हालत में मिली लाश, क्या है मामला?
-

Bengaluru Metro Yellow Line: इन मेट्रो स्टेशनों के लिए BMTC ने शुरू की 8 फीडर बसें, क्या होगा समय और किराया?
-

Matiala Fish Market Fire: दिल्ली के मटियाला मछली बाजार में भीषण आग, आधी रात 23 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
-

LPG shortage: गैस सिलेंडरों को लेकर तमिलनाडु CM ने की इमरजेंसी मीटिंग, सिद्धारमैया ने मंत्री को लिखा पत्र
-

LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन
-

ICC के चाबुक से घायल हुए अर्शदीप सिंह, जीत के नशे में चूर सरदारजी को मिली कड़ी सजा
-

LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! तुरंत कराएं e-KYC, नहीं तो कट जाएगा गैस कनेक्शन, जानें स्टेप बॉय स्टेप प्रॉसेस
-

वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया
-

Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट
-

Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया?
-

Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट
-

Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद?
-

धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा

