Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Friday, April 17
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Lok Sabha Women’s Reservation Bill LIVE: ‘सदन में अपना भाषाण देने के बाद रुकना होता है, राहुल गांधी बार-बार बाद भाग जाते हैं’, टोकते हुए अनुराग ठाकुर
Hindi News

Lok Sabha Women’s Reservation Bill LIVE: ‘सदन में अपना भाषाण देने के बाद रुकना होता है, राहुल गांधी बार-बार बाद भाग जाते हैं’, टोकते हुए अनुराग ठाकुर

HawkNewsBy HawkNewsApril 17, 2026No Comments13 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Lok Sabha Women’s Reservation Bill LIVE: महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में बोलते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत हल्के अंदाज में की. उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने वह कर दिखाया जो वह खुद 20 साल में नहीं कर पाए वह है अमित शाह को हंसाना. राहुल ने यह भी कहा कि महिलाओं को देश की ‘ड्राइविंग फोर्स’ बताते हुए उन्हें निर्णय प्रक्रिया में ज्यादा भागीदारी मिलनी चाहिए. अपने भाषण में राहुल गांधी ने बचपन का एक किस्सा साझा करते हुए कहा कि उन्हें अंधेरे और कुत्तों से डर लगता था. उन्होंने बताया कि उनकी दादी उन्हें बाहर ले गईं और डर का सामना करना सिखाया. दादी ने उन्हें अकेला खड़ा कर कहा कि डर से भागो मत, उसका सामना करो. राहुल ने कहा कि यही सीख आज भी उनके साथ है और इसी सोच के साथ महिलाओं को उनका अधिकार देना जरूरी है.

लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को पारित कराने के लिए सत्तारूढ़ एनडीए के सामने संख्या बल की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. मौजूदा स्थिति में एनडीए के पास लोकसभा में आवश्यक दो तिहाई बहुमत नहीं है, जिससे इस अहम संवैधानिक संशोधन बिल को पास कराना विपक्ष के सहयोग या अनुपस्थिति (एब्सटेंशन) पर निर्भर हो गया है. लोकसभा में एनडीए के पास कुल 293 सांसद हैं, जो सदन का करीब 54 प्रतिशत है, जबकि विपक्ष के पास 233 सांसद हैं. इसके अलावा कुछ निर्दलीय और छोटे दलों के सदस्य भी हैं, जिनकी भूमिका इस पूरे गणित में निर्णायक बन सकती है. नियमों के अनुसार, किसी भी संवैधानिक संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए सदन में उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्यों के दो-तिहाई समर्थन की जरूरत होती है. यदि सभी 540 सदस्य उपस्थित रहते हैं, तो यह आंकड़ा 360 तक पहुंच जाता है.

ऐसे में एनडीए को या तो विपक्षी दलों का समर्थन जुटाना होगा या फिर बड़ी संख्या में विपक्षी सांसदों को मतदान से दूर रखना होगा. उदाहरण के तौर पर यदि 30 सांसद मतदान से अनुपस्थित रहते हैं, तो कुल संख्या घटकर 510 हो जाएगी और दो तिहाई बहुमत 340 रह जाएगा. इसी तरह 60 सांसदों के अनुपस्थित रहने पर यह आंकड़ा 320 और 90 सांसदों के अनुपस्थित रहने पर 300 तक आ सकता है. राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, बिल को पास कराने के लिए समाजवादी पार्टी (37 सांसद), तृणमूल कांग्रेस (28 सांसद) और डीएमके (22 सांसद) जैसे प्रमुख विपक्षी दलों में से कम से कम दो दलों का समर्थन या उनकी अनुपस्थिति जरूरी होगी. कांग्रेस के पास भी 98 सांसद हैं, जो इस समीकरण में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

यदि यह विधेयक लोकसभा में पारित नहीं होता है, तो इसे राज्यसभा में पेश ही नहीं किया जाएगा. वहीं राज्यसभा में भी एनडीए के पास 141 सदस्य हैं, जो कुल संख्या का लगभग 58 प्रतिशत है, जबकि विपक्ष के पास 83 सदस्य हैं. यहां भी दो-तिहाई बहुमत के लिए 163 सांसदों के समर्थन की आवश्यकता होगी, जिसके लिए बीजेडी, वाईएसआरसीपी, बीएसपी और निर्दलीय सांसदों का रुख निर्णायक साबित हो सकता है. इसी बीच, ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजेडी प्रमुख Naveen Patnaik ने राज्य के हितों की रक्षा के मुद्दे पर अपने सांसदों से एकजुट रहने की अपील की है. उन्होंने महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया, लेकिन 131वें संविधान संशोधन विधेयक के मौजूदा स्वरूप पर गंभीर चिंता भी जताई है.

Women’s Reservation Bill Live: सदन में भाषण देने के बाद राहुल गांधी सदन से बाहर निकले, अनुराग ठाकुर ने टोका

महिला आरक्षण विधेयक लाइव: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपना के भाषाण देने के बाद सदन से बहार निकल गए. जिसके बाद अनुराग ठाकुर ने उनको टोका. अनुराग ठाकुर ने सदन का नियम समझाते हुए कहा कि सदन में अपना भाषाण देने के बाद रुकना होता है. सभापति महोदय ये बार-बार अपना भाषाण देने के बाद भाग जाते हैं.

Women’s Reservation Bill Live: देश की जनता और सेना के पीछे छिपना बंद करे बीजेपी- राहुल गांधी

महिला आरक्षण विधेयक लाइव: संसद में बीजेपी के द्वारा राहुल गांधी के स्पीच का विरोध किया गयाय जिसके बाद राहुल गांधी हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि मेरा हमला बीजेपी पार्टी पर है. आप सशस्त्र बल नहीं हैं, आप भारत नहीं हैं, आप राजनीतिक संगठन हैं, हम सशस्त्र बलों को दोष नहीं दे रहे हैं. और आप देश की जनता और सेना के पीछे छिप कर ना रोएं. आप जनता और सेना के पीछे छिपने की कोशिश कर रहे हैं, मेरे स्पीच के हमले से बचने के लिए आप देश की जनता और सेना का इस्तेमाल करना बंद करें.

महिला आरक्षण विधेयक लाइव: पीएम मोदी पर राहुल गांधी हमलावर, बीजेपी ने माफी की मांग की

Women’s Reservation Bill Live: राहुल गांधी ने कहा, ‘जादूगर टेंशन में था और वह कभी जादू नहीं कर पाया. बीजेपी जानती थी कि यह बिल पास नहीं हो सकता. यह एक पैनिक रिएक्शन था क्योंकि पीएम को 2 मैसेज भेजने थे. वह भारत का इलेक्टोरल मैप बदलना चाहते थे. दूसरा कि वह महिलाओं के सपोर्टर हैं और क्यों? यह मैं आप पर छोड़ता हूं. सच तो यह है कि जादूगर ने बेन को पकड़ लिया है.’ उनके बयान पर लोकसभा अध्यक्ष के साथ-साथ किरण रिजिजू और राजनाथ सिंह ने इसका विरोध किया. साथ ही उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और सेना के ऑपरेशन को जादू कहने पर राहुल गांधी से माफी की मांग की.

Women’s Reservation Bill Live: दलितों, ओबीसी, आदिवासियों और उनकी महिलाओं को अधिकार नहीं दी गई- राहुल गांधी

महिला आरक्षण विधेयक लाइव: संसद में महिला आरक्षण विधेयक पर बहस के दौरान राहुल गांधी ने ओबीसी, दलित और आदिवासी के अधिकार पर अपनी राय रखी. लोकसभा के एलओपी राहुल गांधी ने कहा, ‘यह एक ऐतिहासिक सच्चाई है कि भारतीय समाज ने दलितों, ओबीसी, आदिवासियों और उनकी महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार किया…यहां जो कोशिश की जा रही है, वह जाति जनगणना को बायपास करने की है. यहां वे मेरे ओबीसी भाइयों और बहनों को पावर और रिप्रेजेंटेशन देने से बचने और उनसे पावर छीनने की कोशिश कर रहे हैं.’

Women’s Reservation Bill Live: ‘मैं एक तस्वीर बना रहा हूं…’: राहुल गांधी

महिला आरक्षण विधेयक लाइव: स्पीकर ओम बिरला के बीच में टोकने पर राहुल गांधी ने अपने ‘कलात्मक स्वतंत्रता’ का जिक्र करते हुए कहा कि वह एक तस्वीर बना रहे हैं, इसमें हर बात आपस में जुड़ी हुई है और अंत में सब कुछ साफ तौर पर समझ आ जाएगा. उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि जब यह पूरा होगा, तो यह दिलचस्प और मजेदार होगा.

Women’s Reservation Bill Live: छोटे और दक्षिणी राज्यों को लेकर क्या बोले राहुल

महिला आरक्षण विधेयक लाइव: राहुल गांधी ने कहा कि वह खासकर छोटे व दक्षिणी राज्यों को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी को भी भारत के संघीय ढांचे पर हमला करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और सभी राज्यों के हितों की रक्षा की जाएगी.

Women’s Reservation Bill Live: संसद में आरक्षण पर तीखी नोकझोंक

महिला आरक्षण विधेयक लाइव: राहुल गांधी ने कहा कि वह अपने मुद्दे से पीछे हटने वाले नहीं हैं. इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने हस्तक्षेप करते हुए सवाल उठाया कि राहुल गांधी अब आरक्षण की बात कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस 60 साल तक सत्ता में रही, तब संवैधानिक आरक्षण क्यों नहीं दिया गया. रिजिजू ने कांग्रेस के पुराने शासनकाल पर भी सवाल खड़े किए और उसकी नीतियों को कटघरे में खड़ा किया.

Women’s Reservation Bill Live: महिला सशक्तिकरण से नहीं जुड़ा बिल: राहुल गांधी

महिला आरक्षण विधेयक लाइव: राहुल गांधी ने कहा कि यह बिल महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़ा नहीं है, बल्कि देश के चुनावी नक्शे को बदलने की कोशिश है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसके जरिए जाति जनगणना को दरकिनार किया जा रहा है और दलितों, ओबीसी समेत देश के अन्य वर्गों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं दिया जा रहा है.

Women’s Reservation Bill Live: राहुल गांधी ने कहा- दादी ने सिखाया डर से जीतना

महिला आरक्षण विधेयक लाइव: राहुल गांधी ने यह भी कहा कि महिलाओं को देश की ‘ड्राइविंग फोर्स’ बताते हुए उन्हें निर्णय प्रक्रिया में ज्यादा भागीदारी मिलनी चाहिए. अपने भाषण में राहुल गांधी ने बचपन का एक किस्सा साझा करते हुए कहा कि उन्हें अंधेरे और कुत्तों से डर लगता था. उन्होंने बताया कि उनकी दादी उन्हें बाहर ले गईं और डर का सामना करना सिखाया. दादी ने उन्हें अकेला खड़ा कर कहा कि डर से भागो मत, उसका सामना करो. राहुल ने कहा कि यही सीख आज भी उनके साथ है और इसी सोच के साथ महिलाओं को उनका अधिकार देना जरूरी है.

Women’s Reservation Bill Live: मेरी बहन ने वो कर दिया जो मैं 20 साल तक नहीं कर पाया: राहुल गांधी

महिला आरक्षण विधेयक लाइव: लोकसभा में महिला आरक्षण पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत हल्के अंदाज में करते हुए अपनी बहन और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उनकी बहन ने वह कर दिखाया जो वह खुद 20 साल में नहीं कर पाए… अमित शाह को हंसाना. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उन्हें प्रियंका की बोलने की शैली पसंद है, जो उनके अपने अंदाज से अलग है.

Women’s Reservation Bill Live: महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश यादव का हमला

महिला आरक्षण विधेयक लाइव: समाजवादी पार्टी प्रमुख और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि सदन का माहौल बताता है कि NDA के ‘PDA सांसदों; का दिल विपक्ष के साथ है. उन्होंने BJP के वादों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी कई वादे किए, लेकिन उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता. अखिलेश यादव ने यह भी आरोप लगाया कि मतदान से पहले भी BJP कुछ भी कर सकती है, इसलिए उसके आश्वासनों पर विश्वास नहीं किया जा सकता.

Women’s Reservation Bill Live: सभी सांसद अपने घर की महिलाओं की आवाज सुनें-PM मोदी

महिला आरक्षण विधेयक लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि सभी सांसद अपने घर की मां, बहन, बेटी और पत्नी को याद करते हुए अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें. उन्होंने इसे देश की नारीशक्ति की सेवा और सम्मान का बड़ा अवसर बताया और अपील की कि महिलाओं को नए अवसरों से वंचित न किया जाए. उन्होंने कहा कि यदि यह संशोधन सर्वसम्मति से पारित होता है, तो न केवल नारीशक्ति सशक्त होगी बल्कि देश का लोकतंत्र भी और मजबूत बनेगा. प्रधानमंत्री ने सभी से मिलकर इतिहास रचने और देश की आधी आबादी को उसका अधिकार देने का आह्वान किया.

Special Parliament Session LIVE: वोटिंग होने से पहले PM मोदी का पोस्ट

महिला आरक्षण विधेयक लाइव: संसद में इस समय नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन पर चर्चा जारी है, जो देर रात तक चली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस मुद्दे पर फैले भ्रमों को दूर करने के लिए तर्कसंगत जवाब दिए गए हैं और हर आशंका का समाधान किया गया है. जिन जानकारियों की कमी थी, उन्हें भी सभी सदस्यों तक पहुंचाया गया है, ताकि किसी के मन में कोई संदेह न रहे. उन्होंने कहा कि इस विषय पर देश में चार दशकों तक राजनीति होती रही, लेकिन अब समय आ गया है कि महिलाओं को उनका अधिकार मिले.

प्रधानमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि आजादी के इतने सालों बाद भी महिलाओं का निर्णय प्रक्रिया में कम प्रतिनिधित्व होना सही नहीं है. लोकसभा में होने वाले मतदान से पहले उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेने और महिला आरक्षण के पक्ष में वोट करने की अपील की. उन्होंने यह भी कहा कि देश की करोड़ों महिलाओं की नजर इस फैसले पर है और कोई भी ऐसा कदम न उठाया जाए जिससे उनकी भावनाएं आहत हों.

Special Parliament Session LIVE: हरसिमरत कौर ने सरकार पर बोला हमला

संसद विशेष सत्र लाइव: हरसिमरत कौर ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर जारी बहस में हिस्‍सा लेते हुए सरकार पर हमला बोला है. उन्‍होंने कहा कि यही 2024 से पहले किया था 23 में लाकर, गोलपोस्ट कौन चेंज कर रहा है. उन्‍होंने पूछा कि बजट सेशन में यह संशोधन विधेयक क्‍यों नहीं लाया गया. हरिसिमरत कौर ने कहा कि आपकी नीयत देश की जनता देख रही है.

Women’s Reservation Bill Live: डिंपल यादव ने ओबीसी महिलाओं के लिए मांगा आरक्षण

महिला आरक्षण विधेयक लाइव: मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा में जारी बहस में हिस्‍सा लिया. उन्‍होंने कहा कि साल 2023 में जब नारी शक्ति बिल पास हुआ था तो अब ये संशोधन लाकर सरकार क्या चाहती है. उन्‍होंने सवाल पूछा कि सरकार अब जल्दबाजी क्यों दिखा रही है? डिंपल यादव ने आगे क‍हा कि यह संशोधन को लाकर खुद के सशक्‍तीकरण का काम कर रही है सरकार.

Women’s Reservation Bill Live: हम दुर्गा-काली के भक्त, आप तो सिर्फ जय श्रीराम कहते हैं: कल्याण बनर्जी

महिला आरक्षण विधेयक लाइव: TMC के सांसद कल्‍याण बनर्जी ने कहा कि आप लोग (बीजेपी) तो बस जय श्रीराम कहते हैं, लेकिन हम तो दुर्गा, काली की पूजा करते हैं. हम बोलते हैं जय सिया राम, लेकिन आप तो सिर्फ राम को याद करते हैं. बिना सीता के कैसे आप रामजी को याद कर लेते हैं. महिलाओं की पूजा-इज्जत सब हम करते हैं. उन्होंने स्पीकर ओम बिरला के लिए कहा कि वे उनकी इज्जत करते हैं. वे बहुत अच्छे इंसान हैं. टीएमसी ने सांसद ने आगे कहा कि आपको आरक्षण चाहिए तो अभी लाइए. आप 50% आरक्षण ले आइए इसके लिए परिसीमन का जरूरत नहीं है. आप इसके लिए क्यों नौटंकी कर रहे हैं. हम सब राजी हैं.

Women’s Reservation Bill Live: ललन सिंह ने लालू यादव को लेकर अखिलेश को सावधान किया, मुस्‍कुरा उठे सपा प्रमुख

महिला आरक्षण विधेयक लाइव: जदयू से लोकसभा सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने भी लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक पर चर्चा में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया. ललन सिंह ने कहा कि 50 फीसदी आबादी वाली महिलाओं के लिए लाया गया कानून जल्दबाजी में नहीं लाया गया है. ललन सिंह ने इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस वाले ऐसे सामाजिक संशोधन को लागू नहीं होने देंगे. ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी को सचेत किया है कि अगर इसका विरोध किया गया तो वर्षों तक इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. ललन सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने तमाम सभी पदों पर महिलाओं को आरक्षण दिया. बकौल ललन सिंह, लालू यादव ने नीतीश कुमार के फैसले का विरोध किया और आज तक लालू यादव को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. आज बिहार की महिलाएं एनडीए के साथ खड़ी हैं. जदयू नेता ने अखिलेश यादव से कहा कि वे लालू यादव की पार्टी का साथ छोड़ दें, नहीं तो आपको भी खामियाजा भुगतना होगा.

Women’s Reservation Bill Live: शशि थरूर ने कही ऐसी बात, ठहाके लगाने लगे स्‍पीकर ओम बिरला

महिला आरक्षण विधेयक लाइव: महिला आरक्षण संशोधन विधेयक और परिसीमन पर शुक्रवार को भी बहस हुई. तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बहस में हिस्‍सा लेते हुए परिसीमन के विरोध में जोरदार तरीके से अपनी बात रखी. उन्‍होंने स्‍पीकर ओम बिरला को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा में सदस्‍यों की संख्‍या 850 होने से बोलने के लिए दोगुना समय चाहिए होगा. इसपर लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ठहाके लगाने लगे और कहा कि सभी को बोलने का उचित समय दिया जाएगा.

Special Parliament Session LIVE: पीएम मोदी ने बताई हरिवंश के अमेरिका दौरे की कहानी

संसद विशेष सत्र लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्‍यसभा के नवनियुक्‍त उपसभापति हरिवंश के बारे में दिलचस्‍प बात बताई. यह हरिवंश के पहले विदेश दौरे से जुड़ी है. पीएम मोदी ने बताया कि हरिवंश 1994 में जब अमेरिका गए तो अपने निर्धारित कार्यक्रम से इतर वे उन विश्‍वविद्यालयों में गए, जहां से पढ़कर निकले युवा इसे विकसित देश बना रहे हैं.

Special Parliament Session LIVE: पीएम मोदी ने हरिवंश को दी बधाई

संसद विशेष सत्र लाइव: हरिवंश लगातार तीसरी बार राज्‍यसभा के उपसभापति नियुक्त किए गए. पीएम मोदी ने कहा कि हरिवंश का जन्‍म जेपी (जयप्रकाश नारायण) के गांव में हुआ. उन्‍होंने राज्‍यसभा के नवनियुक्‍त उपसभापति को फिर से पद संभालने की बधाई दी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकौन हैं निदा खान? TCS Case की मास्टरमाइंड निकली प्रेग्नेंट, परिवार-वकील ने क्या कहा? हुए कई खुलासे | Who is Nida Khan TCS Nashik Case Mastermind pregnant bail tcs HR manager truth All details
Next Article बॉक्सर नीरज गोयत संग सरेआम क्यों भिड़ गए पुलकित सम्राट-दिव्येंदु शर्मा? जमकर हुई मारपीट, क्या है मामला? | pulkit samrat viral video actor with divyendu sharma publicly confront boxer neeraj goyat why
HawkNews
  • Website

Related Posts

बॉक्सर नीरज गोयत संग सरेआम क्यों भिड़ गए पुलकित सम्राट-दिव्येंदु शर्मा? जमकर हुई मारपीट, क्या है मामला? | pulkit samrat viral video actor with divyendu sharma publicly confront boxer neeraj goyat why

April 17, 2026

कौन हैं निदा खान? TCS Case की मास्टरमाइंड निकली प्रेग्नेंट, परिवार-वकील ने क्या कहा? हुए कई खुलासे | Who is Nida Khan TCS Nashik Case Mastermind pregnant bail tcs HR manager truth All details

April 17, 2026

एक बंगला जो कभी प्रधानमंत्री आवास नहीं बना, लेकिन दिलों का घर बन गया – former pm chandrashekhar birth centenary anniversary 3 south avenue lane

April 17, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (9,222)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

बॉक्सर नीरज गोयत संग सरेआम क्यों भिड़ गए पुलकित सम्राट-दिव्येंदु शर्मा? जमकर हुई मारपीट, क्या है मामला? | pulkit samrat viral video actor with divyendu sharma publicly confront boxer neeraj goyat why

April 17, 2026

Lok Sabha Women’s Reservation Bill LIVE: ‘सदन में अपना भाषाण देने के बाद रुकना होता है, राहुल गांधी बार-बार बाद भाग जाते हैं’, टोकते हुए अनुराग ठाकुर

April 17, 2026

कौन हैं निदा खान? TCS Case की मास्टरमाइंड निकली प्रेग्नेंट, परिवार-वकील ने क्या कहा? हुए कई खुलासे | Who is Nida Khan TCS Nashik Case Mastermind pregnant bail tcs HR manager truth All details

April 17, 2026

एक बंगला जो कभी प्रधानमंत्री आवास नहीं बना, लेकिन दिलों का घर बन गया – former pm chandrashekhar birth centenary anniversary 3 south avenue lane

April 17, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

बॉक्सर नीरज गोयत संग सरेआम क्यों भिड़ गए पुलकित सम्राट-दिव्येंदु शर्मा? जमकर हुई मारपीट, क्या है मामला? | pulkit samrat viral video actor with divyendu sharma publicly confront boxer neeraj goyat why

April 17, 2026

Lok Sabha Women’s Reservation Bill LIVE: ‘सदन में अपना भाषाण देने के बाद रुकना होता है, राहुल गांधी बार-बार बाद भाग जाते हैं’, टोकते हुए अनुराग ठाकुर

April 17, 2026

कौन हैं निदा खान? TCS Case की मास्टरमाइंड निकली प्रेग्नेंट, परिवार-वकील ने क्या कहा? हुए कई खुलासे | Who is Nida Khan TCS Nashik Case Mastermind pregnant bail tcs HR manager truth All details

April 17, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.