Last Updated:
Parliament Monsoon Session Live: संसद के मानसून सत्र में एंटी पेपर लीक बिल पर जोरदार चर्चा हो रही है. लोकसभा में इस बिल पर अब 10 घंटे तक बहस होगी. विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने सरकार के ईगो पर तंज कसा है. वहीं कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने एनटीए के स्टाफ और नीट आरोपियों की बेल पर गंभीर सवाल उठाए हैं. बीजेपी ने इसे ट्रांसफारमेटिव बिल बताया है. देखें, लोकसभा में बहस के लाइव अपडेट्स.
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी. (फोटो : संसद TV)
नई दिल्ली: लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान एंटी पेपर लीक बिल पर जोरदार हंगामा हो रहा है. मंगलवार को दोपहर दो बजे के बाद कार्यवाही फिर से शुरू हुई. सदन में पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल 2026 पर चर्चा चल रही है. विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने सरकार के ईगो पर सीधा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि नौजवानों ने इस सरकार को झुका दिया है. दूसरी तरफ कांग्रेस के गौरव गोगोई ने एनटीए की वर्किंग की पोल खोल दी. उन्होंने नीट पेपर लीक के आरोपियों को मिली बेल पर भी सवाल दागे. इस बिल पर चर्चा के लिए पहले छह घंटे का टाइम तय था. लेकिन विपक्ष की डिमांड पर इसे बढ़ाकर 10 घंटे कर दिया गया है. स्पीकर ओम बिरला ने भी सभी मेंबर्स को अपने विचार रखने की परमिशन दी है.
Lok Sabha LIVE | Parliament Monsoon Session | संसद लाइव | लोकसभा की कार्यवाही
-
- लोकसभा में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि “जो चढ़ावा चोर को नहीं रोक पाए, वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे?” अखिलेश ने दावा किया कि भविष्य में भी NEET का पेपर लीक होगा, क्योंकि सरकार इसे रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है. उन्होंने कहा कि 10वीं और 12वीं के पेपर भी लीक हुए, लेकिन सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार ने प्राथमिक स्कूलों को निशाना बनाकर बंद किया, जिससे गरीब और जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई. उन्होंने यह भी कहा कि RSS ने देश के शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों को बर्बाद कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने देश में नफरत की राजनीति होने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार किसी को न्याय दिलाने में सफल नहीं हुई है.
- सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा में सरकार पर तीखा हमला बोला. अखिलेश यादव ने कहा, ‘सरकार के खिलाफ नारा लगा. सरकार को ईगो था कि सरकार झुकती नहीं. लेकिन नौजवानों ने नारा दिया कि झुकाने वाला चाहिये.’ उन्होंने यह बात स्टूडेंट्स के गुस्से और पेपर लीक के मुद्दे पर कही. अखिलेश ने कहा कि मंत्री जी लौटे तो सदन के बाहर उनका स्वागत हुआ. यह दिखाता है कि यूथ में कितना गुस्सा है.
Delhi: Samajwadi Party chief and MP Akhilesh Yadav says, “I hope that all the demands that the youth and youngsters made, the government will accept all those demands. The government must have also accepted that any party, if it starts as a joke, can become a big party. Whatever… pic.twitter.com/DdOLsiCUtZ

