Agency:एजेंसियां
Last Updated:
पश्चिम एशिया में ईरान इजरायल तनाव पर केंद्र सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक शुरू हो गई है. TMC इस मीटिंग में फिलहाल शामिल नहीं हो रही है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंद्धी निर्मला सीतारमण, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी इसमें ब्रीफ करेंगे.

वेस्ट एशिया तनाव पर ऑल पार्टी मीटिंग शुरू हो गई है.
पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध के हालात पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक शुरू हो गई है. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इस महत्वपूर्ण बैठक से दूरी बना ली है और उनके नेता इसमें शामिल नहीं हुए हैं. बैठक में सरकार की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मौजूद हैं. अन्य दलों से कांग्रेस के मुकुल वासनिक व तारिक अनवर, जेडीयू के संजय झा व ललन सिंह और सीपीआई (एम) के जॉन ब्रिटास पहुंचे हैं. इस बैठक में विदेश सचिव विक्रम मिस्री और सरकार द्वारा सभी राजनीतिक दलों को मध्य पूर्व के मौजूदा हालात और भारत पर इसके संभावित असर के बारे में ब्रीफ किया जा रहा है. जानें मीटिंग के लेटेस्ट अपडेट…
शीर्ष सरकारी सूत्रों के अनुसार, बैठक सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जो रही..वो बहुत अच्छे माहौल में थी..सभी दलों ने सरकार के रुख का समर्थन किया और सरकार को अवगत कराया गया कि इस मामले पर सारी पार्टियां सभी एकजुट हैं. विपक्षी नेताओं के सवालों का जवाब विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिया. इससे पहले, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नेताओं को इस मुद्दे पर जानकारी दी.
भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा, बैठक बुलाने का उद्देश्य स्थिति को स्पष्ट करना था, यानी वास्तव में क्या होने वाला है और क्या हो रहा है. देश की स्थिति स्पष्ट हो गई है… सरकार इस स्थिति से निपटने के तरीके को लेकर चिंतित है…
टीएमसी ने क्या कहा…
टीएमसी नेता सागरिका घोष ने कहा, राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने वेस्ट एशिया संकट पर नौकरशाहों द्वारा तैयार की गई वही पुरानी स्क्रिप्ट पढ़ी, जिसमें कोई समाधान नहीं दिया गया था. हम सांसदों को किसी मंत्री के बयान के बाद स्पष्टीकरण मांगने की अनुमति होती है. विपक्ष को LPG Crisis और पश्चिम एशिया संकट पर बोलने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है? हमारे ‘पॉइंट ऑफ ऑर्डर’ को भी स्वीकार नहीं किया गया. जब संसद में विपक्ष की आवाज को नहीं सुना जा रहा है; जब संसद का सत्र चल रहा है तो सदन के पटल पर पश्चिम एशिया के मुद्दे पर चर्चा कराने के बजाय मोदी सरकार एक कॉन्फ्रेंस रूम में सर्वदलीय बैठक क्यों बुला रही है? यह सरकार कब तक जवाबदेही से बचेगी?
About the Author
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें

