नई दिल्ली. जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की चर्चा पूरे देश में है. खास कर महाराष्ट्र के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से. क्षत्रिय करणी सेना ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर के लिए कथित तौर पर इनाम की घोषणा की है. नवभारत टाइम्स के अनुसार संगठन के अध्यक्ष राज शेखावत एक वीडियो में कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को मारने वाले किसी भी पुलिस अधिकारी को 1,11,11,111 रुपये का इनाम देंगे.
राज शेखावत ने इनाम की घोषणा करते हुए कहा जो भी पुलिसकर्मी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा, उसके यह इनाम की राशि दी जाएगी. उन्होंने बिश्नोई को देश के लिए खतरा बताया है. इसे लेकर उन्होंने केंद्र और गुजरात सरकार पर भी हमला बोला.
FIRST PUBLISHED : October 22, 2024, 08:06 IST

