लालू का एक्स पर पोस्ट
लालू यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि गोलवलकर की आनुवंशिक औलाद हमेशा से ही हमारे आराध्य बाबा साहेब अंबेडकर को नहीं मानती है। उन्होंने आगे कहा है कि किताब के अनुचर कभी भी संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के विचार को नहीं अपना सकते इसलिए अब वो बाबा साहेब को गाली से संबोधित कर रहे है। संघी भाजपाई नेताओं की शाब्दिक के अलावा शारीरिक भाषा से भी अंबेडकर के प्रति घृणा झलक रही है।
आरएसएस पर भड़के लालू
लालू यादव ने आगे लिखा है कि सामाजिक गैर बराबरी, असमानता, विषमता, छुआछूत, भेदभाव, घृणा एवं संविधान-दलितों-वंचितों और उपेक्षितों से नफ़रत तो संघी भाजपाइयों के खून में है। बाबा साहेब अंबेडकर के असल अनुयायी तो भाजपाइयों की तरफ़ देखते भी नहीं और अब महामानव अंबेडकर साहब को अपमानित करने के बाद भी अगर कोई प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष तौर पर भाजपा के साथ है तो इसका मतलब वो गोलवलकर, और भाजपाइयों के पूजक एवं कट्टर तलवा-चाट है।
लालू का अमित शाह पर हमला
इससे पूर्व लालू यादव अमित शाह को लेकर टिप्पणी कर चुके हैं। लालू यादव ने कहा है कि उन्हें कैबिनेट से इस्तीफा दे देना चाहिए और “राजनीति छोड़ देनी चाहिए”। लालू यादव ने यहां तक कहा था कि अमित शाह पागल हो गए हैं। वे हमारे पूज्य बाबा साहब के प्रति नफरत से भरे हुए हैं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। शाह को कैबिनेट से बाहर किया जाना चाहिए। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। यही नहीं, उन्हें राजनीति भी छोड़ देनी चाहिए।

