Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 21
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Kisan Andolan LIVE: हरियाणा सरकार ने मानी किसानों की दो मांगें, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से मिले पंधेर
Hindi News

Kisan Andolan LIVE: हरियाणा सरकार ने मानी किसानों की दो मांगें, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से मिले पंधेर

HawkNewsBy HawkNewsJuly 21, 2026No Comments14 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

चंडीगढ़. पंजाब और हरियाणा समेत अन्य राज्यों के किसानों ने दिल्ली मार्च का ऐलान किया है और ऐसे में बड़ी संख्या में किसान दिल्ली के किसान घाट में भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का विरोध करने के लिए दिल्ली की तरफ निकल रहे हैं. हालांकि, अंबाला के शंभू बॉर्डर और सोनीपत और दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर पुलिस ने किसानों को रोक दिया है.

जानकारी के अनुसार, सुबह सुबह ही हरियाणा समेत पंजाब के किसान दिल्ली के लिए जा रहे थे और ऐसे में अंबाला पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर रात को ही बैरिडकेड्स लगाने चालू कर दिए थे. ऐसे में अब दिल्ली अमृतसर चंडीगढ़ हाईवे बंद हो गया है. दिल्ली कूच कर रहे पंजाब और अंबाला के किसानों को कुरुक्षेत्र में शाहाबाद के मारकंडा पर बैरिकेड लगाकर पुलिस ने रोका है और किसी को आगे जाने नहीं दिया जा रहा है. उधर, सोनीपत जिले में दिल्ली-हरियाणा को जोड़ने वाले सिंघू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस की ओर से बैरिकेड्स लगा दी गई हैं और फोर्स की भी तैनाती की गई है. बैरिकेडिंग की वजह से आवाजाही पर भी असर पड़ रहा है और लोगों को परेशानी हो रही है.

कुरुक्षेत्र में किसानों की बसें रोकी और हिरासत में लिए अन्नदात्ता

किसानों से भरी प्राइवेट बस जैसे ही ज्योतिसर चौकी के पास पहुंची, पुलिस ने उसे रोक लिया. बस में सवार सभी किसानों को नीचे उतारकर हिरासत में लिया गया. इसके बाद उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया. पुलिस पूरे जिले में किसानों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है. भाकियू पिहोवा के प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच ने कहा कि 30 जून को चंडीगढ़ में देश बचाओ मोर्चा का गठन किया गया था. भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध और कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत आंदोलन का फैसला लिया गया था. उसी कार्यक्रम के तहत किसान दिल्ली जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया.उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है. उनके मुताबिक रविवार से ही कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है ताकि दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को रोका जा सके.

एक दिन पहले भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी और संगठन के प्रवक्ता राकेश बैंस को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था. उनकी रिहाई की मांग को लेकर किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया था. अब सोमवार को भी किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए पुलिस ने जिले में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की है. करनाल के डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से व्यवस्था बनाकर रखें,जो भी जहां है, वहीं पर रहे. पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सुरक्षा के मध्यनजर अलर्ट है और पुलिस की आम लोगों से भी अपील है तकि आराम से सभी अपना काम करें ओर शांति व्यवस्था बना कर रखें.

Kisan Andolan News: कुरुक्षेत्र में 21 जुलाई से सामान्य स्थिति होने तक धारा 163 लागू

कुरुक्षेत्र के उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए 21 जुलाई से सामान्य स्थिति होने तक बीएनएसएस 2023 की धारा 163 लागू की जाती है। इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने व शांति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में एक स्थान पर नागरिकों के एकत्रित होने, किसी प्रकार की जनसभा करने, धरना देने, प्रदर्शन करने व किसी भी प्रकार के घातक हथियार ले जाने पर तुरंत प्रभाव से पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन द्वारा भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में एमएसपी पर गारंटी कानून व खेती से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर नई दिल्ली में एक महापंचायत आयोजित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान काफी संख्या में किसानों व अन्य संगठनों का इस महापंचायत में भाग लेने से इंकार नहीं किया जा सकता। इस महापंचायत में जाने के दौरान में शामिल किसी भी असमाजिक या शरारती तत्वों द्वारा गलत अफवाह फैलाकर किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दिए जाने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। जिसको देखते हुए बीएनएसएस 2023 की धारा 163 लागू की जाती है।

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जो भी व्यक्ति बीएनएसएस 2023 की धारा 163 के आदेशों की अवहेलना करता पाया गया, उसके खिलाफ बीएनएसएस 2023 की धारा 223 के तहत दंड का भागी होगा और अन्य कानूनी प्रावधान भी लागू किए जा सकते हैं।

Kisan Andolan News: गोहाना में करीब 40 किसानों को हिरासत में ले लिया

सोनीपत के गोहाना के गांव बड़ोता के पास दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने रोक दिया और करीब 40 किसानों को हिरासत में ले लिया। गोहाना क्षेत्र से किसान अमेरिकी ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली के किसान घाट पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। लेकिन गांव बड़ोता के पास पहले से तैनात पुलिस ने किसानों के वाहनों को रोक लिया। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई। वीओ- किसानों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने के लिए दिल्ली जा रहे थे, लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया। किसानों ने अमेरिकी ट्रेड डील को किसानों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसका विरोध जताया और सरकार से इस पर पुनर्विचार करने की मांग की। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए करीब 40 किसानों को डिटेन कर लिया और उन्हें पुलिस वाहनों में बैठाकर ले जाया गया। वीओ गोहाना सदर थाना में हिरासत में रखे गए किसान नेताओं ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने रात के समय उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया। किसानों का आरोप है कि सरकार विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में छात्रों पर हुई कार्रवाई के बाद अब किसानों के साथ भी सख्ती की जा रही है।

Kisan Andolan News: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ मुलाकात, किसानों की दोनों शर्तें मानी

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्याम सिंह राणा, हरियाणा वाली तरफ से शंभू बॉर्डर पर पहुंचे एसपी वरुण शर्मा से हुई बातचीत. कुछ देर में सरवन सिंह पंढेर से करेंगे मुलाकात.
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ मुलाकात हुई है उन्होंने हमारे दोनों शर्तें मान ली है
पहली शर्त केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान के साथ मुलाकात करवाई जाएगी
देश बचाओ मोर्चा के सभी नेता केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करेंगे
इसके अलावा जो दो किसान नेता गिरफ्तार किए गए हैं उनकी रिहाई के लिए बातचीत की गई है वह भी शर्त मान ली गई है
जल्द उनको रिहा कर दिया जाएगा
अब हम आपस में मीटिंग करके शंभू से वापस चले जाएंगे
हमने पहले ही कह दिया था कि हम बैरिकेड तोड़ने नहीं आए और ना ही शक्ति पूर्वक दिल्ली जाना चाहते हैं हम शांति से वापसी करेंगे

Kisan Andolan News:बॉर्डर पर पुलिस बल के अलावा वाटर कैनन और वज्र वाहन की तैनाती.

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर दिल्ली में पुलिस का हाई अलर्ट.
दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस की तरफ से की गई विशेष तैयारी.
दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस का सघन चेकिंग अभियान.
किसानों के दिल्ली कूच को लेकर सिंघु बॉर्डर पर दिखी पुलिस की तैयारी.
बॉर्डर पर पुलिस बल के अलावा वाटर कैनन और वज्र वाहन की तैनाती.
बॉर्डर पर हर स्थिति से निपटने के लिए पुलिस दिख रही तैयार.
बॉर्डर से गुजरने वाले हर संदिग्ध वाहनों को पुलिस द्वारा चेक करके ही जाने दिया जा रहा है.
इसी बीच भारतीय किसान यूनियन ( संगम) से जुड़े एक सदस्य को पुलिस ने बॉर्डर पर रोका.

Kisan Andolan News: करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा से किसान पैदल दिल्ली की और निकले

करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा से किसान पैदल मार्च करते हुए दिल्ली की और निकले, नेशनल हाईवे पर जाम भी खुला,  किसानों को बसताड़ा टोल पर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने रोका था. 30 मिनट तक हाईवे पर रहा जाम. किसान अब पैदल मार्च करते हुए दिल्ली की और कूच के लिए निकल गए है. दिल्ली की और पैदल निकले किसानों ने कहा 21 जुलाई की किसान संगठनों की दिल्ली किसान घाट पर पहुँचने की कॉल थी. उसके लिए पैदल दिल्ली निकले हैं. किसानों ने कहा हमारी गाड़ियों को बसताड़ा टोल पर रोका गया था. लेकिंन किसान दिल्ली जरूर जाएंगे. किसानों ने कहा कि हरियाणा के किसानों को जिस तरह के निर्देश दिए गए थे, किसान वो निभाता हुआ आगे बढ़ चुका है.

Panipat Kisan Andolan: किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर

हरियाणा के पानीपत में किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और पानीपत टोल प्लाजा पर हरियाणा पुलिस के जवान और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात की गई है. पानीपत में हालात सामान्य हैं औऱ टोल कोई भी किसान नहीं आया है.

Kisan Andolan News: हरियाणा के किसानों और कृषि मंत्री में बातचीत होने के आसार

किसानों की दिल्ली कूच के चलते हरियाणा पुलिस प्रशासन की ओर से 45 मिनट बाद दोबारा बैठक की गई. बैठक में चर्चा हुई कि अगली बैठक अंबाला के डीसी और हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ कराई जा सकती है. हरियाणा प्रशासन ने भरोसा दिया कि शाम तक हिरासत में लिए गए सभी नेताओं को रिहा कर दिया जाएगा.

Kisan Andolan News: हरियाणा के किसानों और कृषि मंत्री में बातचीत

हरियाणा सरकार किसानों से बातचीत के लिए तैयार हो गई है और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और किसानों से बातचीत होगी.

Kisan Andolan News: यमुनानगर से सैकड़ों किसान दिल्ली के लिए रवाना

देश बचाओ मोर्चा के आह्वान पर अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में यमुनानगर से सैकड़ों किसान दिल्ली के लिए रवाना हो गए. जिले के अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों से किसानों के जत्थे सुबह से ही दिल्ली की ओर कूच करते दिखाई दिए. किसानों का कहना है कि वे दिल्ली के किसान घाट पर देशभर से पहुंचे किसान संगठनों के साथ मिलकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे. भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप के जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने रवाना होने से पहले कहा कि सरकार किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग कर रही है. उनका आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना किसानों का लोकतांत्रिक अधिकार है और उसे रोका नहीं जाना चाहिए. संजू गुंदियाना ने कहा कि यदि प्रशासन बैरिकेड लगाकर किसानों को रोकने की कोशिश करेगा तो किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं. उन्होंने दावा किया कि किसान हर बाधा को पार करते हुए दिल्ली पहुंचेंगे और अपनी मांगों को मजबूती से सरकार के सामने रखेंगे. उन्होंने कहा कि यमुनानगर जिले के कोने-कोने से किसानों की टुकड़ियां दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं और सभी किसान संगठनों में भारी उत्साह है.किसानों का कहना है कि प्रस्तावित ट्रेड डील का असर देश के कृषि क्षेत्र और किसानों की आय पर पड़ सकता है. इसी मुद्दे को लेकर देशभर के किसान दिल्ली के किसान घाट पर एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे. अब सभी की निगाहें दिल्ली में होने वाले इस बड़े किसान प्रदर्शन और प्रशासन की तैयारियों पर टिकी हुई हैं.

Kisan Andolan News:सोनीपत पुलिस को चकमा देकर किसान नेता भेष बदलकर पहुंच रहे दिल्ली

सोनीपत पुलिस को चकमा देकर किसान नेता भेष बदलकर पहुंच रहे दिल्ली
ट्रेड डील के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन आज
किसान घाट पर एकत्रित होंगे किसान संगठन
किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस के कड़े इंतजाम
कुंडली बॉर्डर पर थ्री लेयर बैरिकेडिंग के अलावा पत्थर की दीवार बनाने की गई शुरू
इतनी सख्त सुरक्षा के इंतजाम आपका बाद भी किसान नेता भेष बदलकर पहुंचे दिल्ली
किसान नेता सत्यवान नरवाल अपना भेष बदलकर साथियों के साथ पहुंचे दिल्ली
किसान नेता ने कहा ट्रेड डील के विरोध में पहुंचेंगे दिल्ली
ट्रेड डील को बताया किसानों का डेथ वारंट
अमेरिका के किसानों को भारत में मिला बड़ा बाजार ,लेकिन भारत के किसानों का कैसा होगा भविष्य
डील के विरोध में किसान कर रहे हैं विरोध सरकार का रोकना गलत
हम भारत के किसान आतंकवादी नहीं जो इस तरह रोकना का किया जा रहा है काम
परिवार पशुओं को घर में बंदी बनाने का पुलिस द्वारा किया जा रहा है काम

Kisan Andolan News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बस में सवार सभी किसानों को नीचे उतारकर हिरासत में लिया

दिल्ली में प्रस्तावित किसान प्रदर्शन से पहले सोमवार को कुरुक्षेत्र में पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी. आज सुबह दिल्ली जा रहे किसानों से भरी एक प्राइवेट बस को ज्योतिसर चौकी के पास लगे पुलिस नाके पर रोक लिया गया. बस में सवार करीब 30 किसानों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया गया. हिरासत में लिए गए किसानों में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) पिहोवा के प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच भी शामिल हैं. जीटी रोड पर शाहाबाद और पिपली में पुलिस नाके लगाए गए हैं. इसके अलावा पिहोवा, लाडवा, ज्योतिसर समेत जिले के कई प्रमुख मार्गों पर भी पुलिस तैनात है. किसानों को दिल्ली जाने से रोका जा रहा है. किसानों से भरी प्राइवेट बस जैसे ही ज्योतिसर चौकी के पास पहुंची, पुलिस ने उसे रोक लिया. बस में सवार सभी किसानों को नीचे उतारकर हिरासत में लिया गया. इसके बाद उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया. पुलिस पूरे जिले में किसानों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है. भाकियू पिहोवा के प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच ने कहा कि 30 जून को चंडीगढ़ में देश बचाओ मोर्चा का गठन किया गया था. भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध और कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत आंदोलन का फैसला लिया गया था. उसी कार्यक्रम के तहत किसान दिल्ली जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया.उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है. उनके मुताबिक रविवार से ही कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है ताकि दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को रोका जा सके. एक दिन पहले भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी और संगठन के प्रवक्ता राकेश बैंस को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था. उनकी रिहाई की मांग को लेकर किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया था. अब सोमवार को भी किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए पुलिस ने जिले में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की है. करनाल के डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से व्यवस्था बनाकर रखें,जो भी जहां है, वहीं पर रहे. पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सुरक्षा के मध्यनजर अलर्ट है और पुलिस की आम लोगों से भी अपील है तकि आराम से सभी अपना काम करें ओर शांति व्यवस्था बना कर रखें

Kisan Andolan: अंबाला पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी

अंबाला पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी: हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर बंद. ​शंभू बॉर्डर के बंद होने के कारण, दिल्ली और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इन मार्गों का पालन करें:

​दिल्ली से पंजाब आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग:
​मार्ग 1: अंबाला छावनी ➔ चंडीगढ़ मार्ग ➔ लालड़ू ➔ डेरा बस्सी ➔ जीरकपुर ➔ पंजाब
​मार्ग 2: लालड़ू या डेरा बस्सी से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करके पंजाब आ सकते हैं।
​पंजाब से दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग:
​मार्ग 1: राजपुरा ➔ लालड़ू ➔ डेरा बस्सी ➔ जीरकपुर ➔ अंबाला छावनी ➔ दिल्ली
​मार्ग 2: राजपुरा, लालड़ू, डेरा बस्सी से भी वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करके अंबाला छावनी और फिर दिल्ली जा सकते हैं।
​किसी भी आपातकालीन स्थिति में, सहायता प्राप्त करने के लिए कृपया डायल 112 पर संपर्क करें।
​अंबाला पुलिस यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। असुविधा के लिए हमें खेद है।

Kisan Andolan News: शाहाबाद मारकंडा पर बैरिकेड लगाकर पुलिस ने रोका

दिल्ली कूच कर रहे पंजाब व अंबाला के किसानों को शाहाबाद मारकंडा पर बैरिकेड लगाकर पुलिस ने रोका. दिल्ली किसानों की बस को बीच सड़क में भारी पुलिस बल ने रोका, किसानो ने कहा कि आज दिल्ली जाने से रोका जा रहा है लेकिन वह हर हाल में दिल्ली कूच करेंगे या फिर गिरफ्तारी देंगे. कुरुक्षेत्र से छोटे-छोटे गांव के अंदर से होते हुए किसान प्राइवेट वाहनों में दिल्ली की तरफ कूच कर रहे थे . किसानो का कहना है की हमारा मकसद भारत अमेरिका ट्रेड डील को रद्द करवाना है और हम शांतिपूर्ण तरीके से अपना प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली कुच कर रहे हैं.
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleUS Wanted Harmanveer Singh: भारतीय मूल के हरमनवीर सिंह कौन? जिसकी तलाश में जुटी अमेरिकी FBI | fbi wanted harmanveer singh drug trafficking case dhanda gang news hindi
Next Article ‘अमित शाह ने छात्रों को पिटवाया’, गृहमंत्री पर राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप, PM मोदी पर भी कही बड़ी बात | Rahul Gandhi demands resignation of Amit Shah Alleges Home Minister Had Students Beaten
HawkNews
  • Website

Related Posts

‘अमित शाह ने छात्रों को पिटवाया’, गृहमंत्री पर राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप, PM मोदी पर भी कही बड़ी बात | Rahul Gandhi demands resignation of Amit Shah Alleges Home Minister Had Students Beaten

July 21, 2026

US Wanted Harmanveer Singh: भारतीय मूल के हरमनवीर सिंह कौन? जिसकी तलाश में जुटी अमेरिकी FBI | fbi wanted harmanveer singh drug trafficking case dhanda gang news hindi

July 21, 2026

Parliament Monsoon Session LIVE | ‘संसद के अंदर हमलोग चिंतित थे’, कंगना रनौत बोलीं- डर था कि भीड़ कहीं हमला न कर दे

July 21, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,439)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

‘अमित शाह ने छात्रों को पिटवाया’, गृहमंत्री पर राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप, PM मोदी पर भी कही बड़ी बात | Rahul Gandhi demands resignation of Amit Shah Alleges Home Minister Had Students Beaten

July 21, 2026

Kisan Andolan LIVE: हरियाणा सरकार ने मानी किसानों की दो मांगें, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से मिले पंधेर

July 21, 2026

US Wanted Harmanveer Singh: भारतीय मूल के हरमनवीर सिंह कौन? जिसकी तलाश में जुटी अमेरिकी FBI | fbi wanted harmanveer singh drug trafficking case dhanda gang news hindi

July 21, 2026

Parliament Monsoon Session LIVE | ‘संसद के अंदर हमलोग चिंतित थे’, कंगना रनौत बोलीं- डर था कि भीड़ कहीं हमला न कर दे

July 21, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

‘अमित शाह ने छात्रों को पिटवाया’, गृहमंत्री पर राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप, PM मोदी पर भी कही बड़ी बात | Rahul Gandhi demands resignation of Amit Shah Alleges Home Minister Had Students Beaten

July 21, 2026

Kisan Andolan LIVE: हरियाणा सरकार ने मानी किसानों की दो मांगें, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से मिले पंधेर

July 21, 2026

US Wanted Harmanveer Singh: भारतीय मूल के हरमनवीर सिंह कौन? जिसकी तलाश में जुटी अमेरिकी FBI | fbi wanted harmanveer singh drug trafficking case dhanda gang news hindi

July 21, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.