India
oi-Pallavi Kumari
Kerala Election 2026: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने शुरुआती चरण में 47 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। इस सूची में कई बड़े नेताओं और नए चेहरों को मौका दिया गया है। सबसे ज्यादा चर्चा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रहे राजीव चंद्रशेखर को लेकर हो रही है, जिन्हें नेमोम सीट से मैदान में उतारा गया है।
बीजेपी की पहली सूची में संगठन के कई प्रमुख नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा गया है। मंजेश्वर सीट से पार्टी के वरिष्ठ नेता के. सुरेंद्रन को टिकट दिया गया है। वहीं कोझिकोड उत्तर से नव्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा कांजीरापल्ली सीट से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन को मौका मिला है। कझाकूटम सीट से वी. मुरलीधरन चुनाव लड़ेंगे। वहीं नेमोम सीट से प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को उतारकर बीजेपी ने साफ संकेत दिया है कि वह इस बार केरल में पूरी ताकत से चुनाव लड़ने की तैयारी में है।
BJP announces first list of 47 candidates for the upcoming Kerala Assembly Elections
K Surendran fielded from the Manjeshwar seat. Navya Haridas from Kozhikode North. Adv George Kurian from Kanjirappally, V. Muraleedharan from Kazhakoottam and state president Rajeev… pic.twitter.com/8BZesMmLIT
— ANI (@ANI) March 16, 2026 “>
चुनाव की तारीखों का हो चुका है ऐलान
चुनाव आयोग पहले ही चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर चुका है। इसके साथ ही सभी राज्यों में आचार संहिता भी लागू हो चुकी है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी थी। आयोग के मुताबिक असम, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान होगा। इन तीनों जगहों पर 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
तमिलनाडु में भी एक चरण में ही चुनाव कराया जाएगा। वहां 23 अप्रैल को मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में होंगे। बंगाल की 294 सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग कराई जाएगी।
इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होंगे। इन सीटों पर 9 अप्रैल और 23 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा।
केरल में बीजेपी की रणनीति क्या?
केरल में परंपरागत रूप से मुकाबला वाम मोर्चा और कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच होता रहा है। ऐसे में बीजेपी लगातार अपने जनाधार को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। पार्टी का मानना है कि इस बार नए उम्मीदवारों और मजबूत संगठन के दम पर वह राज्य में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। पहली सूची जारी करके बीजेपी ने चुनावी माहौल में अपनी सक्रियता भी दिखा दी है। आने वाले दिनों में पार्टी बाकी सीटों के उम्मीदवारों के नाम भी घोषित कर सकती है।
-

Kerala Opinion Poll 2026: केरल में किसकी बनेगी सरकार? सर्वे ने बढ़ाई LDF-UDF की टेंशन
-

Assembly Election 2026 Date LIVE: असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के चुनाव की तारीखों का ऐलान
-

Assembly Election 2026 Dates Highlights: ‘5 राज्यों के चुनावों के ऐलान से फेक न्यूज तक’, EC की PC की खास बातें
-

BJP vs TMC: कोलकाता के गिरीश पार्क में कोहराम! मंत्री के घर पर हमला, TMC और BJP में खूनी झड़प!
-

Kerala Assembly Election 2026: केरल में कब होगी वोटिंग और काउंटिंग? चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान
-

क्रॉस वोटिंग के लिए 5 करोड़ का ऑफर! राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने BJP पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप
-

Kerala Election: हिंदू वोटर्स को साधने में जुटी LDF, सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री पर लिया यूटर्न
-

RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत
-

विधानसभा चुनाव 2027: BJP का उत्तराखंड में मिशन हैट्रिक, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने बताया जीत का मूल मंत्र
-

MP Satish Gautam कौन हैं? ईद से पहले मुसलमानों को लेकर विवादित बयान- ‘सुबह 4 बजे हंगामा बंद करो, रोक लगे’
-

भाजपा के तरुण चुघ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को 2027 के उत्तराखंड चुनावों के लिए बूथ रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
-

बैतूल पहुंचे CM मोहन यादव, जगदीश देवड़ा और मंत्री कृष्णा गौर, हेमंत खंडेलवाल की पुत्री सुरभि को दी श्रद्धांजलि
-

पश्चिम बंगाल: रैली से पहले टीएमसी-भाजपा झड़प में आठ लोग घायल, चार गिरफ्तार
-

उत्तराखंड में भाजपा का 2027 चुनाव में हैट्रिक के लिए काम शुरू, जानिए कैसे और क्या है प्लानिंग
-

Mojtaba Khamenei Health: ईरान में धमाके के बीच फरार हुए मोजतबा खामेनेई, इस देश ने दी शरण

