India
oi-Puja Yadav
Kerala
BJP
First
Mayor:
केरल
नगर
निगम
चुनाव
(Kerala
Local
Body
Election)
में
एक
ऐतिहासिक
मोड़
तब
आया,
जब
भारतीय
जनता
पार्टी
(BJP)
के
नेता
वीवी
राजेश
(VV
Rajesh)
ने
शुक्रवार,
26
दिसंबर
को
तिरुवनंतपुरम
के
मेयर
के
रूप
में
शपथ
ली।
इसके
साथ
ही
बीजेपी
ने
केरल
में
पहली
बार
किसी
नगर
निगम
पर
कब्जा
जमाया
और
राज्य
की
राजधानी
में
दशकों
से
चला
आ
रहा
लेफ्ट
डेमोक्रेटिक
फ्रंट
(LDF)
का
वर्चस्व
टूट
गया।
नगर
निगम
चुनावों
में
BJP
ने
कुल
101
वार्डों
में
से
50
पर
जीत
दर्ज
की
थी।

इसके
बाद
हुए
मेयर
चुनाव
में
वीवी
राजेश
को
51
वोट
मिले,
जिनमें
एक
निर्दलीय
पार्षद
का
समर्थन
भी
शामिल
था।
LDF
उम्मीदवार
पी.
शिवाजी
को
29
वोट
मिले,
जबकि
कांग्रेस
नेतृत्व
वाले
UDF
के
उम्मीदवार
के.
एस.
सबरीनाथन
को
19
वोट
मिले,
जिनमें
से
दो
वोट
बाद
में
अमान्य
घोषित
कर
दिए
गए।
“केरल
की
राजनीति
बदलने
वाला
क्षण”
शपथ
ग्रहण
के
बाद
वीवी
राजेश
ने
इसे
“ऐतिहासिक
पल”
बताते
हुए
कहा
कि
यह
बदलाव
सिर्फ
तिरुवनंतपुरम
तक
सीमित
नहीं
रहेगा।
उन्होंने
ANI
से
कहा,
मुझे
लगता
है
कि
तिरुवनंतपुरम
में
आया
यह
राजनीतिक
बदलाव
पूरे
केरल
की
राजनीति
को
बदल
देगा।
राजेश
ने
भरोसा
दिलाया
कि
विकास
कार्यों
में
किसी
तरह
का
भेदभाव
नहीं
होगा।
हम
सबको
साथ
लेकर
आगे
बढ़ेंगे।
101
के
101
वार्डों
में
समान
रूप
से
विकास
कार्य
होंगे।
हमारा
लक्ष्य
तिरुवनंतपुरम
को
देश
के
सबसे
विकसित
शहरों
में
शामिल
करना
है।
45
साल
बाद
बदला
सत्ता
का
समीकरण
तिरुवनंतपुरम
नगर
निगम
में
पिछले
करीब
45
वर्षों
से
LDF
का
दबदबा
रहा
था।
बीजेपी
की
यह
जीत
न
सिर्फ
शहरी
राजनीति
में
पार्टी
की
बड़ी
सफलता
मानी
जा
रही
है,
बल्कि
इसे
विधानसभा
चुनाव
से
पहले
एक
मजबूत
राजनीतिक
संकेत
के
तौर
पर
भी
देखा
जा
रहा
है।
Kerala: BJP State Secretary and Kodunganoor ward councillor VV Rajesh has been elected as the Mayor of Thiruvananthapuram Corporation
He says, “We will move forward together, taking everyone along. Development programs will be implemented in all 101 wards, ensuring equal… https://t.co/dVHsf1sgam pic.twitter.com/gocuj3JKYn
— ANI (@ANI) December 26, 2025 “>
राजेश
की
शपथ
ग्रहण
समारोह
में
BJP
के
कई
वरिष्ठ
नेता
मौजूद
रहे।
इनमें
पार्टी
के
केरल
अध्यक्ष
राजीव
चंद्रशेखर,
पूर्व
केंद्रीय
मंत्री
वी.
मुरलीधरन,
पूर्व
प्रदेश
अध्यक्ष
के.
सुरेंद्रन
और
केंद्रीय
मंत्री
सुरेश
गोपी
शामिल
थे।
बीजेपी
के
केरल
अध्यक्ष
राजीव
चंद्रशेखर
ने
इस
जीत
के
बाद
लेफ्ट
पर
तीखा
हमला
बोला।
उन्होंने
कहा,
CPM
ने
कांग्रेस
के
परोक्ष
समर्थन
से
तिरुवनंतपुरम
को
पूरी
तरह
बर्बाद
कर
दिया
है।
यह
निगम
भ्रष्टाचार
का
अड्डा
बन
गया
था।
पिछले
45
वर्षों
में
बुनियादी
सुविधाओं-जैसे
ड्रेनेज,
पानी
और
कचरा
प्रबंधन-पर
कोई
ठोस
काम
नहीं
हुआ।
उन्होंने
दोहराया
कि
BJP
का
लक्ष्य
तिरुवनंतपुरम
को
देश
के
शीर्ष
तीन
शहरों
में
शामिल
करना
है।
BJP
के
लिए
क्यों
अहम
है
यह
जीत?
यह
जीत
BJP
के
लिए
इसलिए
भी
खास
है
क्योंकि
पार्टी
अब
तक
केरल
में
सत्ता
से
दूर
रही
है।
राज्य
में
BJP
के
पास
अब
तक
सिर्फ
एक
विधायक
(2016
में
नेमोम
से
ओ.
राजगोपाल)
और
एक
सांसद
(2024
में
त्रिशूर
से
सुरेश
गोपी)
रहा
है।
ऐसे
में
राजधानी
के
नगर
निगम
पर
कब्जा
पार्टी
के
लिए
बड़ा
मनोवैज्ञानिक
और
राजनीतिक
बढ़त
माना
जा
रहा
है।
मेयर
पद
को
लेकर
BJP
के
अंदर
भी
चर्चा
और
मतभेद
सामने
आए
थे।
पूर्व
डीजीपी
आर.
श्रीलेखा
का
नाम
भी
दौड़
में
था,
लेकिन
अंततः
RSS
के
समर्थन
और
संगठनात्मक
सहमति
से
वीवी
राजेश
के
नाम
पर
मुहर
लगी।
हालांकि,
राज्य
के
अन्य
नगर
निगमों
में
BJP
को
वैसी
सफलता
नहीं
मिली।
कोल्लम
नगर
निगम
में
UDF
के
ए.
के.
हफीज
मेयर
बने,
जबकि
कोच्चि
में
UDF
की
चार
बार
की
पार्षद
वी.
के.
मिनीमोल
को
मेयर
चुना
गया।
पीएम
मोदी
ने
बताया
“वॉटरशेड
मोमेंट”
स्थानीय
निकाय
चुनावों
में
BJP
की
इस
ऐतिहासिक
सफलता
पर
प्रधानमंत्री
नरेंद्र
मोदी
ने
भी
प्रतिक्रिया
दी।
उन्होंने
सोशल
मीडिया
पर
इसे
“वॉटरशेड
मोमेंट”
बताते
हुए
कहा
कि
यह
BJP
कार्यकर्ताओं
की
मेहनत
और
जनता
के
भरोसे
का
नतीजा
है।
-

Kanchana Yadav: ’40 साल की नवनीत राणा पैदा करें 20 बच्चे’, कौन हैं कंचना यादव जिसने खोला BJP के खिलाफ मोर्चा?
-

MP News: पिछोर विधानसभा में ASP का बड़ा ऐलान, दामोदर सिंह यादव बोले – “2028 में सीट हमें दो”, मनुस्मृति दहन
-

Kuldeep Singh Sengar Caste: किस जाति से उन्नाव केस का दोषी कुलदीप सेंगर? 7.5 साल काटी जेल-जिले में कैसा दबदबा?
-

Ankita Bhandari Case वीआईपी को लेकर फिर क्यों मचा बवाल, मां ने अपनी बेटी के लिए मांगा न्याय, जानिए पूरा मामला
-

Kuldeep Singh Sengar Net Worth: 12वीं पास सेंगर 4 बार रहा विधायक-कितनी बटोरी दौलत? उन्नाव केस ने बिगाड़ी हालत!
-

जानिए कौन हैं अभिनेत्री Urmila Sanawar, जिनका पूर्व MLA सुरेश राठौर की पत्नी होने का दावा, क्यों है चर्चा में
-

Uttarakhand बिजली की आपूर्ति सुचारु न होने से MLA नाराज, ऊर्जा निगम के अधिकारियों के आवास के काट दिए कनेक्शन
-

जबलपुर चर्च विवाद में नया ट्विस्ट: दिव्यांग महिला का खुला हमला – “क्रिसमस मनाती हूं, धर्म नहीं बदला”
-

Ankita Bhandari Case में वीआईपी विवाद के बीच पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
-

Nisha Chatterjee के रील से बंगाल की राजनीति में आया भूचाल, क्या है पेशा और किस विवाद में फंसी? जानें सबकुछ
-

Nazia Elahi Khan: कौन हैं नाजिया सनातनी? IndiGo स्टाफ से बदसलूकी मामले में कैसे फंसी? BJP से है गहरा नाता
-

UP Cabinet Expansion: BJP ब्राह्मण MLAs का ‘सहभोज’ क्यों हुआ-क्या पक रही कोई खिचड़ी? केशव मौर्य ने खोले राज!
-

MP CM Kisan Kalyan Yojana 14th Installment: किसानों को सीएम किसान योजना की 14वीं किस्त कब मिलेगी? जानिए तारीख
-

Aishwarya Sengar कौन हैं, जो बनी उन्नाव केस के दोषी Kuldeep Singh Sengar की ‘कानूनी ढाल’?
-

Kuldeep Singh Sengar Case:’मुझे डर है-मेरे शरीर में 250 टांके’, उन्नाव केस पीड़िता का असहनीय दर्द

