India
oi-Ankur Sharma
Kerala Assembly Elections 2026: आज केरल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है, वोटर्स में काफी उत्साह है तो वहीं मतदान करने के बाद कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘UDF इस चुनाव में भारी बहुमत से जीत रही है, आपने देखा ही होगा कि ज़मीनी स्तर पर लोग कह रहे हैं कि वे बदलाव चाहते हैं, राज्य कर्ज़ में डूबा है, बेरोज़गारी है और आज राज्य में नशे की समस्या भी है, BJP इतनी हताश हो चुकी है कि वह वोट खरीद रही है।’
जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर चर्चित हो गई हैं, कुछ लोग उनकी बात का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद अक्सर अपने बयान के कारण चर्चित रहती हैं , ये कोई पहला मौका नहीं है जब उनके बयान को ट्रोल किया जा रहा है।
मैं राहुल गांधी को बहुत पसंद करती हूं: Shama Mohamed
हाल ही में जब विधानसभा चुनाव में उन्हें पार्टी की ओर से टिकट नहीं मिला था तो उन्हों ने एक्स पर लिखा था कि ‘नकारी गई, पर हारी नहीं। मैं अपने नेता @rahulgandhi जी से, जिन्हें मैं बहुत पसंद करती हूं, जिनका सम्मान करती हूं और जिनकी तारीफ़ करता हूं, विनम्रतापूर्वक आग्रह करती हूं कि वे केरल की कांग्रेस महिलाओं की मदद करें। 92 टिकटों में से, महिलाओं को केवल 9 टिकट दिए गए। लोकसभा की 24 सीटों में से, बांटे गए 16 टिकटों में से केवल 1 टिकट महिला को दिया गया। और अगर वह महिला प्रतिभाशाली हो, तो स्थिति और भी ज़्यादा खराब है! बहुत-बहुत दुख की बात है।’
बयानों की वजह हमेशा चर्चित रहती हैं शमा मोहम्मद
इस बयान के बाद भी शमा को काफी ट्रोल किया गया था। गौरतलब है कि कांग्रेस की तेजतर्रार प्रवक्ता के रूप में विख्यात शमा मोहम्मद अक्सर टीवी डिबेट्स, प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी का पक्ष मजबूती से रखती हैं।

कौन हैं Shama Mohamed?
केरल के कन्नूर जिले के न्यू माहे के पास चेरुकल्लयी में जन्मा शमा ने कुवैत के इंडियन स्कूल से अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी की और इसके बाद मैंगलोर के येनेपोया विश्वविद्यालय से दंत विज्ञान स्नातक की उपाधि प्राप्त की। 2015 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल होने से पहले उन्होंने कुछ समय के लिए ज़ी टीवी में पत्रकार के रूप में काम किया था। वह पेशे से डॉक्टर (डेंटिस्ट) रही हैं, दिसंबर 2018 में, उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट के रूप में नियुक्त किया गया था।

Keralam Assembly Polls 2026: केरल में कौन मारेगा बाजी?
केरलम में चुनावी मुकाबला परंपरागत रूप से दो गठबंधनों के बीच है और वो है LDF बनाम UDF (कांग्रेस नीत गठबंधन)। यहां पर विधानसभा की 140 सीटें हैं, किसी भी दल या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 71 सीटों के जादुई आंकड़े की आवश्यकता होगी।
#WATCH | Kannur, Keralam | Congress leader Shama Mohammad says, “UDF is winning this election with a huge majority. You must have seen that people on the ground are saying they want change…The state is in debt, there is unemployment, there is a drug problem in the state… pic.twitter.com/ygfgscSd8Y
— ANI (@ANI) April 9, 2026 “>
Denied but not defeated . I respectfully urge my leader @rahulgandhi ji who I adore , respect & Admire to help the congress women of kerala . Out of the 92 tickets , only 9 tickets were given to women . In Lok
Sabha of 24, only 1 woman was given out of the 16 tickets distributed.…
— Dr. Shama Mohamed (@drshamamohd) March 20, 2026 “>
-

Voting Percentage: असम, केरल और पुडुचेरी की 296 सीटों पर मतदान जारी, कहां हुई कितने प्रतिशत वोटिंग?
-

Asembly Election 2026 Voting LIVE: असम में BJP को 75-80 से ज़्यादा सीटें मिलेंगी : अशोक सिंघल
-

Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस
-

Assembly Polls 2026: असम-केरल और पुदुचेरी में चुनाव प्रचार खत्म, कब डाले जाएंगे वोट?
-

मल्लिकार्जुन खरगे के ‘सांप’ वाले बयान के पीछे किसका कंट्रोल? BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया भंडाफोड़
-

Bengal Election: BJP ने जारी की छठी लिस्ट,कोलकाता पोर्ट से राकेश सिंह पर दांव, ममता के किले में सेंध की तैयारी
-

Assam Election में जुबानी जंग तेज! खरगे के ‘जहरीले सांप’ और ‘अनपढ़’ वाले बयान पर छिड़ी सियासी रार
-

‘महिलाओं को 2,000 और किसानों को 15,000 रुपये’, पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र
-

Mohsina Kidwai का 94 उम्र में निधन, कांग्रेस की दिग्गज नेता बनीं थीं आजमगढ़ की पहली महिला सांसद
-

Baramati: सुनेत्रा और फडणवीस की गुजारिश के बावजूद कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार, अब नाम वापसी के लिए रख दी शर्त
-

‘मेरे साथ रात गुजारो, 50 लाख दूंगा’, वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit ने सामने रखा काला सच, खुला E-Mail का राज
-

Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी?
-

SDM Jyoti Maurya: ‘2 महीने में होगा तलाक’, सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ?
-

Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं?
-

‘एक रात के लिए मेरा रेट तय किया’, 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा

