Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 14
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Jalaluddin Alias Changur Baba News,छांगुर बाबा कांड: उर्स में धर्म बदलने के लिए हिंदुओं को उकसाता था जलालुद्दीन, लखनऊ की गुंजा बनी अलीना – changur baba case jalaluddin incite hindus to change religion during urs lucknow gunja became alina
Hindi News

Jalaluddin Alias Changur Baba News,छांगुर बाबा कांड: उर्स में धर्म बदलने के लिए हिंदुओं को उकसाता था जलालुद्दीन, लखनऊ की गुंजा बनी अलीना – changur baba case jalaluddin incite hindus to change religion during urs lucknow gunja became alina

HawkNewsBy HawkNewsJuly 12, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Jalaluddin Alias Changur Baba Conversion Racket: जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के धर्मांतरण के खेल से पर्दा उठना शुरू हो गया है। अवैध धर्मांतरण केस में फंसे छांगुर से यूपी एटीएस की पूछताछ जारी है। बलरामपुर लाकर एटीएस टीम ने पूछताछ की।

Jalaluddin Alias Changur Baba Neetu Alias Nasreen Police Remand News

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण का खेल खेलने वाले जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा से पूछताछ लगातार जारी है। कोर्ट ने जलालुद्दीन और नीतू उर्फ नसरीन को सात दिनों की एटीएस रिमांड पर भेजा है। एटीएस और ईडी ने छांगुर पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ईडी ने छांगुर की सहयोगी नसरीन के बैंक खातों को खंगाला है। आठ बैंक खातों में करोड़ों की लेनदेन का मामला सामने आया है। वहीं, एटीएस ने शुक्रवार को छांगुर और नसरीन से बलरामपुर वाली कोठी पर करीब आधे घंटे तक पूछताछ की। इसमें उसके उर्स में धर्मांतरण का खेल भी सामने आया है।

उर्स के बहाने करता था खेल

बलरामपुर में छांगुर ने सालाना उर्स के आयोजन की शुरुआत कराई। इसमें हजारों लोग पहुंचने लगे। इस आयोजन में वह हिंदुओं को धर्म के प्रति उकसाता था। आयोजन में विदेशी फंडिंग से लाखों खर्च किए जाते थे। उर्स में कई हिंदुओं के इस्लाम कबूल करने की बात सामने आई है। उर्स के दौरान छांगुर खुद को सूफी बासफा हजरत बाबा जलालुद्दीन के रूप में पेश करता था। महिलाओं को फंसाने का जिम्मा नसरीन के पास था। वह महिलाओं के बीच छांगुर की किताब शिजर-ए-तैय्यबा बांटती थी। वह उन्हें इस्लाम कबूल करने के लिए प्रेरित करती थी। उर्स में विदेशों से भी लोग आते थे। इसमें अधिकत सऊदी अरब से होते थे। छांगुर खुद हर विदेशी आगंतुक से मिला था। उर्स के मंच से इसका प्रचार किया जाता था। इन आने वालों को मंच पर बुलाकर उनका परिचय कराया जाता था। इससे लोगों का लगता था कि छांगुर की पहुंच विदेशों तक है।

गुंजा बनी अलीना अंसारी

उर्स में बड़े पैमाने पर लोगों का ब्रेनवॉश किया जाता था। इसमें हिंदुओं के नाम पर लड़कियों को फंसाने और इस्लाम कबूल कराने का मंत्र दिया जाता था। लखनऊ के विनयखंड की रहने वाली गुंजा गुप्ता इसका उदाहरण है। उसने छांगुर गिरोह के असर के कारण धर्म बदला और गुंजा से अलीना अंसारी बन गई। उसके साथ अबू अंसारी ने शादी की थी। अबू ने पहले खुद को अमित बताया। इसके बाद गुंजा को अपने प्रेम के जाल में फंसा लिया।

गुंजा का ब्रेनवॉश करने के बाद उसने उसे इस्लाम कबूल कराया। छांगुर के गिरोह में अमित उर्फ अबू अंसारी, उसके परिजन राजा उर्फ डॉ. अबू सईद, गुड़िया उर्फ उम्मे रकीबा शामिल थे। छांगुर ने अबू अंसारी को हिंदू महिलाओं के धर्मांतरण कराने के कार्य में लगाया था।

नीतू के खातों का मिला ब्योरा

एटीएस के साथ-साथ ईडी ने भी छांगुर गिरोह पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ईडी ने शुक्रवार को नीतू उर्फ नसरीन और उसके पति नवीन के आठ बैंक खानों की जांच की। ईडी को इन बैंक खातों का पूरा ब्योरा मिल गया है। इन खातों में करोड़ों की लेन-देन का मामला सामने आ रहा है। ईडी अब छांगुर, नीतू और गिरोह के सदस्यों के अचल संपत्ति का ब्योरा जुटाने में लग हुई है। ईडी ने एटीएस और बलरामपुर पुलिस से मामले में अब तक हुई जांच की जानकारी ली है। ईडी के अधिकारी का कहना है कि छांगुर और नसरीन को रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की जाएगी।

धर्मांतरण के रजिस्टर का खुलासा

छांगुर के धर्मांतरण के रजिस्टर का भी खुलासा एटीएस की पूछताछ में हुआ है। छांगुर ने पूछताछ के दौरान कहा कि उसके 4000 अनुयायी विभिन्न धर्मों के हैं। इनके बारे में डिटेल कई रजिस्टर्स में लिखा गया है। एलआईयू की जांच में सामने आया है कि छांगुर के अनुयायियों में अधिकतर हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल करने वाले लोग हैं। इसमें नवीन रोहरा, नीतू रोहरा, समाले रोहरा, पिंटू पांडेय जैसे नाम शामिल हैं, जो धर्मांतरण में अहम भूमिका निभा रहे थे।

1500 युवतियों का कराया धर्मांतरण

छांगुर बाबा पर 1500 युवतियों के धर्मांतरण कराने का आरोप है। लव जिहाद के जरिए वह धर्मांतरण का खेल कर रहा था। दरअसल, वह मोबाइल में युवाओं को धार्मिक ट्यून लगाने की सलाह देते था। मधुपुर गांव के युवाओं का कहना है कि वह फोन में धार्मिक कॉलर ट्यून रखने को कहता था। उसके यहां दुआ ताबीज लेने आने वालों की लाइन लगी रहती थी। वह दोपहर बाद तख्त पर बैठता था। इस दौरान दूसरे धर्म की महिलाएं भी उसके यहां आती थी। इसी से वह महिलाओं और लड़कियों को फंसाना शुरू कर दिया।

राहुल पराशर

लेखक के बारे मेंराहुल पराशरनवभारत टाइम्स डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर। पत्रकारिता में प्रभात खबर से शुरुआत। राष्ट्रीय सहारा, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर से होते हुए टाइम्स इंटरनेट तक का सफर। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। नित नए प्रयोग करने का प्रयास। मुजफ्फरपुर से निकलकर रांची, पटना, जमशेदपुर होते हुए लखनऊ तक का सफर।… और पढ़ें