Last Updated:
ISRO के पूर्व चेयरमैन और मशहूर स्पेस साइंटिस्ट के. कस्तूरीरंगन का निधन हो गया है.
बेंगलुरु. ISRO के पूर्व प्रमुख भारत के महान स्पेस साइंटिस्ट में शुमार और कई सैटेलाइट की लॉन्चिंग में शामिल रहे सीनियर साइंटिस्ट के. कस्तूरीरंगन का निधन हो गया है. उन्होंने 84 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. कस्तूरीरंगन सिर्फ स्पेस साइंटिस्ट नहीं थे, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में उनकी पकड़ थी. इसरो के पूर्व प्रमुख महत्वकांक्षी न्यू नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) के लिए गठित की गई ड्राफ्टिंग कमेटी के चेयरमैन भी थे. NEP को तैयार करने और देश को शिक्षा के मामले में आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही. बता दें कि कस्तूरीरंगन जब इसरो के प्रमुख थे तो INSAT-2 समेत कई सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था. उनका नाम देश के महान स्पेस साइंटिस्ट की लिस्ट में शामिल है.

