Last Updated:
ईरान में जारी हिंसा के बीच तेहरान से पहली फ्लाइट दिल्ली पहुंची. लौटे भारतीयों ने बताया कि इंटरनेट बंद होने से वे बाहरी दुनिया से कट गए थे. तेहरान की सड़कों पर तनाव, झड़पें और डर का माहौल था. भारतीय दूतावास की एडवाइजरी के बाद लोग सुरक्षित भारत लौट सके. उनकी जुबानी ईरान की जमीनी हकीकत सामने आई है.
तेहरान से पहली फ्लाइट में भारत लौटे नागरिकों ने ईरान के हालात बताए. (फोटो ANI)नई दिल्ली: ईरान में पिछले कई दिनों से हिंसा और अशांति का माहौल है. प्रदर्शन शुरू हुए महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ लेकिन धीरे-धीरे ये हिंसक हो गए. तेहरान की सड़कों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें आम हो गईं. इंटरनेट बंद कर दिया गया. हजारों लोग घरों में कैद हो गए. मोबाइल नेटवर्क भी ठप. ऐसे में भारतीय नागरिकों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया. कई छात्र, जियारत करने वाले और काम करने वाले फंसे रहे. हालात कितने गंभीर हैं इसकी असली तस्वीर अब सामने आ रही है. तेहरान से दिल्ली पहुंची पहली फ्लाइट ने सिर्फ यात्रियों को नहीं, बल्कि डर, बेचैनी और अनिश्चितता की कहानियां भी साथ लाई हैं. News18 से भारत लौटे लोगों ने बताया कि ईरान में जिंदगी कैसे थम सी गई थी.
देर रात महान एयर का विमान दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा. इस फ्लाइट में धार्मिक जियारत पर गए लोग थे, छात्र थे और नौकरी करने वाले भारतीय थे. सबके चेहरे पर राहत साफ दिखी. न्यूज18 से बातचीत में उन्होंने बताया कि पिछले एक हफ्ते से ज्यादा वक्त तक उनका बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं था. इंटरनेट पूरी तरह बंद था. परिवार परेशान था. खुद वे डर में जी रहे थे. तेहरान और आसपास के इलाकों में हिंसा ने हालात बिगाड़ दिए थे. इन यात्रियों की बातें ही ईरान की जमीनी हकीकत बयान करती हैं.
#WATCH | Delhi | An Indian national who returned from Iran says, “I am pursuing an MBBS at Shiraz University of Medical Sciences, Iran. The situation there is normal. There are no internet services. We heard about protests in Iran but never saw anything like that…” pic.twitter.com/lIbcEBTidp

