इसके साथ ही अलग अलग सत्रों में ग्रैंड मास्टर अक्षर, योगी अभिषेक सोती, योगिनी उषा माता, डॉ. लक्ष्मी नारायण जोशी, डॉ. अर्पिता नेगी, योगिनी उर्मिला पांडेय और मेघा चौधरी भी लैक्चर देंगी। प्रतिदिन देश-विदेश के योगाचार्यों द्वारा साधकों और योग प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराये जाएंगे।
तीन दशक से लगातार चल रहा आयोजन
ऋषिकेश में तीन दशक से अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जीएमवीएन के एमडी विशाल मिश्रा ने बताया कि गत वर्ष आयोजन में 42 देशों के 890 विदेशी मेहमानों ने प्रतिभाग किया था, इस बार यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है। प्रतिभाग के लिए ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन भी पंजीकरण किए जा रहे हैं, ऑनलाइन पंजीकरण https://gmvnonline.com पर किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि इस बार योग महोत्सव ग्रीन थीम पर आयोजित किया जा रहा है, इसलिए महोत्सव से पहले और बाद में आयोजन स्थल और गंगा तट पर विशेष सफाई अभियान संचालित किया जाएगा।
देश-विदेश के योग साधक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘ऋषिकेश, सदियों से योग की भूमि रही है। देश-विदेश के योग साधक इसीलिए ऋषिकेश खींचे चले आते हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के फिट इंडिया अभियान में भी योग की अहम भूमिका है, इसलिए सरकार ऋषिकेश में योग गतविधियों को लोकप्रिय बनाने का प्रयास कर रही है। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव इसी दिशा में एक कदम है।

