Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Saturday, July 4
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Indigo Flight Cancellation Live: संकट पर एक्‍शन में गृह मंत्री अमित शाह, उड्डयन मंत्री ने लगाई इंडिगो को फटकार, DGCA ने वापस लिया अपना आदेश | Indigo Flight Cancellation Live passenger problems indigo Crisis latest news dgca delhi IGI Airport flight status
Hindi News

Indigo Flight Cancellation Live: संकट पर एक्‍शन में गृह मंत्री अमित शाह, उड्डयन मंत्री ने लगाई इंडिगो को फटकार, DGCA ने वापस लिया अपना आदेश | Indigo Flight Cancellation Live passenger problems indigo Crisis latest news dgca delhi IGI Airport flight status

HawkNewsBy HawkNewsDecember 5, 2025No Comments16 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Indigo Flight Cancellation Live: इंडिगो संकट पर अब गृह मंत्री अमित शाह एक्‍शन में आ गए हैं. उन्‍होंने इस बाबत नागरिक उड्डयन मंत्री रामगोपाल नायडू से बात कर हालात की पूरी जानकारी ली है. वहीं, विमानन मंत्री ने आज इंडिगाे, डीजीसीए और एएआई के साथ समीक्षा बैठक भी की है, जिसमें इंडिगो की तरह से की गई कोशिशों पर उन्‍होंने अपनी नाराजगी जाहिर की है.

वहीं इस बीच, डीजीसीए भी इंडिगो संकट पर एक्‍शन में आ गया है. डीजीसीए ने सबसे पहले पायलट एसोसिएशन के मदद के लिए खत लिखा है. इसके बाद, वीकली रेस्‍ट से संबंधित अपने नियम को वापस लिया. इतना ही नहीं, इंडिगो को नाइट लैंडिंग से छूट दी गई है.

इंडिगो संकट पर अब गृह मंत्रालय भी एक्‍शन में आ गया है. गृहमंत्री अमित शाह ने आज फ्लाइट कैंसलेशन से जुड़े मुद्दे पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रामगोपाल नायडू से बात की है. इस बातचीत के बाद डीजीसीए भी एक्‍शन में आ गया है. डीजीसीए ने इंडिगो को कई नियमों में छूट देने के साथ पायलट एसोसिएशन से मदद की गुहार भी लगाई है.

आपको बता दें कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की उड़ानों में डिले और कैंसलेशन्‍स की वजह से पैसेंजर्स की परेशानी अपने चरम पर पहुंच चुकी है. करीब 300 फ्लाइट्स के कैंसलेशन के बाद इंडिगो ने दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट से आज रात 12 बजे तक शेड्यूल सभी फ्लाइ्स को कैंसल कर दिया है. साथ ही, मुंबई एयरपोर्ट पर भी शाम छह बजे तक की सभी फ्लाइ्स को इंडिगो ने रद कर दिया है.

पिछले दो दिनों में इंडिगो की 1500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसल हो चुकी हैं. इन कैंसलेशन की वजह से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे जैसे कई प्रमुख एयरपोर्ट्स पर हाहाकार की स्थिति आ गई है. समय पर जानकारी न मिलने की वजह से पैसेंजर्स अपनी फ्लाइट के लिए तड़के-तड़के एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं. इन पैसेंजर्स में बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं, लेकिन उन्‍हें एयरलाइन की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है.

वहीं, इंडिगो के मौजूदा हालात के बाद सोशल मीडिया पर #IndiGoDelay ट्रेंड कर रहा है, जहां यात्री नारेबाजी और शिकायतों की बाढ़ सी आ गई है. आज यानी 5 दिसंबर को क्‍या है इंडिगो की फ्लाइट्स का हाल, जानिए इंडिगो से जुड़े तमाम LIVE अपडेट. (इनपुट: प्रियंका कांडपाल/विवेक गुप्‍ता)

December 5, 202517:13 IST

इंडिगो संकट के बीच रेलवे का बड़ा ट्रेन, इन चार ट्रेनों मं बढ़ाए जाएंगे कोच

1. जम्मू तवी राजधानी (12425/26) में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाया गया है.
2. डिब्रूगढ़ राजधानी (12423/24) में भी एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़ा गया है. यह जम्मू राजधानी की लिंक रेक है.
3. चंडीगढ़ शताब्दी (12045/46) में एक अतिरिक्त चेयर कार कोच लगाया गया है.
4. अमृतसर शताब्दी (12029/30) में भी एक अतिरिक्त चेयर कार कोच जोड़ा गया है.

December 5, 202515:56 IST

इंडिगो पर अब कानूनी एक्‍शन: लगातार फ्लाइट कैंसिलेशन के बाद काउंसिल ऑफ इंडियन एविएशन का फैसला, लगाई जाएगी जनहित याचिका

काउंसिल ऑफ इंडियन एविएशन ने फैसला किया है कि वह इंडिगो के खिलाफ कोर्ट जाएगी. यात्रियों की बढ़ती परेशानियों और लगातार फ्लाइट कैंसिलेशन को लेकर PIL यानी जनहित याचिका दाखिल की जाएगी. एयरलाइन की लापरवाही और समय पर सूचना न देने के मामले में कोर्ट से कार्रवाई की मांग की जाएगी. काउंसिल का कहना है कि लाखों यात्रियों की योजनाएं प्रभावित हुई हैं और इंडिगो की यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय है. इस PIL के जरिए एयरलाइन पर जवाबदेही तय करने और यात्रियों के हित सुरक्षित करने की कोशिश की जाएगी।

December 5, 202515:52 IST

मेरी बेटी को ब्‍लड आ रहा है पैड दे दो… इंडिगो संकट के बीच पिता की एयरलाइंस से यह गुहार आपको भी दिला देगी गुस्‍सा

आज 550 से अधिक इंडिगो फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं, जिससे हजारों लोग ट्रांजिट में फंस गए. एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल था, कई यात्री अपने सामान और कनेक्शन को लेकर परेशान दिखे. एक पिता अपनी बेटी के लिए सैनिटरी पैड मांगते हुए भी नजर आया. यात्रियों ने सवाल उठाया कि क्या हमारे पास कोई नागरिक उड्डयन मंत्रालय है और मंत्री इस स्थिति में क्या कर रहे हैं. लगातार फ्लाइट कैंसिलेशन ने यात्रियों की परेशानियों को बढ़ा दिया है और एयरलाइन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

More than 550 IndiGo flights were cancelled today. Thousands of people are stuck in transit, a father was seen pleading for a sanitary pad for his daughter

Do we even have an aviation ministry? What is the minister doing? 🤡 pic.twitter.com/h5NxMoFeC9

— Veena Jain (@Vtxt21) December 5, 2025

December 5, 202515:48 IST

अपने लगेज को वापस पाने के के लिए बेंगलुरु एयरपोर्ट पर अफरातफरी, इंडिगो एयरलाइंस ने पैसेंजर्स को खूब रुलाया

PTI की फोटो में दिख रहा है कि बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों ने अपने सामान की तलाश की. इंडिगो ने शुक्रवार को विभिन्न एयरपोर्ट्स पर 400 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल कर दी थीं. यात्रियों के चेहरे पर निराशा साफ दिख रही थी और एयरलाइन काउंटर पर अफरातफरी मची हुई थी. अचानक हुई फ्लाइट कैंसिलेशन ने यात्रियों के यात्रा कार्यक्रम को प्रभावित किया और कई लोग मजबूरी में आगे की योजना बदलने पर मजबूर हो गए. यह स्थिति एयरपोर्ट पर भारी हंगामे का कारण बनी.Indigo Airlines

December 5, 202515:45 IST

IndiGo flight Crisis Live Update: ‘शादी की पहली सालगिरह पर गोवा जाने का था प्‍लान’, इंडिगो पर शिवम-आकांक्षा ने निकाला गुस्‍सा

शिवम् और आकांक्षा आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे थे. उन्होंने गोवा में छह दिन का ठहरने का प्लान बनाया और होटल बुक कर लिया था. खुशियों के साथ वे इंडिगो की फ्लाइट से यात्रा करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन अचानक फ्लाइट कैंसिल होने की खबर ने उनके सारे प्लान पर पानी फेर दिया. यात्रा रद्द होने से कपल निराश है और उन्हें न सिर्फ समय का नुकसान हुआ बल्कि छुट्टियों की योजना भी अधूरी रह गई. इंडिगो की यह स्थिति यात्रियों के लिए चिंता और परेशानियों का कारण बन गई है.

December 5, 202515:34 IST

IndiGo flight Crisis Live Update: हनीमून पर ऊटी जा रहे थे, फ्लाइट कैंसल होने से सवा लाख का नुकसान हो गया, इंडिगो यात्री योगेश मिश्रा का छलका दर्द

योगेश मिश्रा और साक्षी तिवारी की 14 नवंबर को शादी हुई थी. हनीमून के लिए उन्होंने ऊटी जाने की योजना बनाई और इंडिगो की फ्लाइट बुक की. लेकिन अचानक फ्लाइट कैंसिल हो गई. इसके कारण कपल अब हनीमून पर नहीं जा सका और उन्हें करीब सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ. वह परेशान हैं और बता रहे हैं कि केवल पैसे का नुकसान ही नहीं, बल्कि सपनों का सफर भी प्रभावित हुआ. इंडिगो की यह स्थिति कई यात्रियों के लिए चिंता का सबब बन गई है.

December 5, 202515:32 IST

IndiGo flight Crisis Live Update: इंडिगो संकट के बीच रेलवे स्‍टेशन पर बढ़ी लोगों की भीड़, एयरलाइंस के खिलाफ यूं लोगों ने निकाला गुस्‍सा

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत में सफर कर रहे कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें फ्लाइट रद्द होने की कोई सूचना पहले से नहीं दी गई थी. जब वे एयरपोर्ट पहुंचे, तो अफरातफरी मची हुई थी और यात्रियों को समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें. मजबूरी में कई लोगों को तुरंत ट्रेन का टिकट लेने के लिए इधर-उधर दौड़ना पड़ा. यात्रियों का कहना है कि अगर एयरलाइन समय पर जानकारी देती, तो इतनी परेशानी नहीं होती. अब हालात यह हैं कि अचानक बढ़ी यात्रियों की संख्या के कारण कई ट्रेनों में सीटें भी मिलना मुश्किल हो रही हैं. शादी, हनीमून और जरूरी काम से जा रहे लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. इंडिगो की लगातार फ्लाइट कैंसिलेशन ने न केवल एयरपोर्ट पर बल्कि रेलवे स्टेशनों पर भी अफरा-तफरी मचा दी है.

December 5, 202515:30 IST

किसी की वेडिंग छूटी तो कोई हनीमून पर न जा सका, इंडिगो यात्रियों का हंगामा

इंडिगो की कई फ्लाइट्स कैंसिल होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. शादी-ब्याह या जरूरी काम से बाहर जाने वाले यात्री प्रभावित हुए. कई ने फ्लाइट की टिकट पहले ही बुक कर रखी थी लेकिन आखिरी समय पर पता चला कि फ्लाइट कैंसिल हो गई. मजबूरी में ऐसे यात्री अब ट्रेन को ही अपना विकल्प मान रहे हैं. इस वजह से रेलवे में भी अचानक यात्री बढ़ने लगे हैं. इंडिगो के लगातार कैंसिलेशन ने यात्रियों की योजनाओं पर सीधे असर डाला, खासकर उन लोगों पर जिनके लिए समय पर पहुंचना अहम था. ऐसे लोगों की भी भरमार है जो वेडिंग के इस सीजन में अपने हनीमून पर नहीं पहुंच पाए.

December 5, 202514:28 IST

IndiGo flight Crisis Live Update: कैंसलेशन पर एविएशन मिनिस्‍टर ने इंडिगो को लगाई फटकार

इंडिगो नेटवर्क में बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसलेशन और ऑपरेशन दिक्‍कतों पर सिविल एविएशन मिनिस्‍टर रामगोपाल नायडू ने रुख अपनाया है. एविएशन मिनिस्‍टर ने इंडिगो प्रबंधन के साथ आज उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की है. इस बैठक में मंत्रालय, डीजीसीए और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी मौजूद थे.

 

1. मीटिंग में इंडिगो ने बताया कि प्लानिंग की चुनौतियों, नए एफडीटीएल नियमों का चरणबद्ध कार्यान्वयन और मौसम संबंधी कारण डिले और कैंसलेशन की मुख्‍य वजह रही हैं.

 

2. एविएशन मिनिस्‍टर रामगोपाल नायडू ने एयरलाइन द्वारा स्थिति संभालने के तरीके पर असंतोष जताया है. साथ ही समय रहते तैयारी न करने पर नाराज़गी भी जताई है.

 

3. इंडिगो को निर्देश दिए गए हैं कि फ्लाइट ऑपरेशन तुरंत सामान्य करें और किराए में किसी तरह की बढ़ोत्‍तरी न की जाए.

 

4. संभावित कैंसलेशन की एडवांस में जानकारी पैसेंजर्स को देने के लिए कहा गया है. साथ ही, आवश्यकता अनुसार होटल सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं.

 

5. AAI को आदेश दिया गया है कि एयरपोर्ट डायरेक्टर्स फील्ड पर स्थिति लगातार मॉनिटर करें और फंसे हुए पैसेंजर्स की मदद करें.

 

6. डीजीसीए को इंडिगो के ऑपरेशन की सख्त रियल-टाइम निगरानी, प्रमुख एयरपोर्ट का पर निरीक्षण और पैसेंजर मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं.

December 5, 202514:01 IST

Indigo Flight Cancellation Live: इंडिगो संकट पर एक्‍शन में गृह मंत्री अमित शाह ने उड्डयन मंत्री से की बात, DGCA ने वापस लिया अपना आदेश

इंडिगो संकट पर अब गृह मंत्री अमित शाह एक्‍शन में आ गए हैं. उन्‍होंने इस बाबत नागरिक उड्डयन मंत्री रामगोपाल नायडू से बात कर हालात की पूरी जानकारी ली है. वहीं, डीजीसीए भी इंडिगो संकट पर एक्‍शन में आ गया है. डीजीसीए ने सबसे पहले पायलट एसोसिएशन के मदद के लिए खत लिखा है. इसके बाद, वीकली रेस्‍ट से संबंधित अपने नियम को वापस लिया. इतना ही नहीं, इंडिगो को नाइट लैंडिंग से छूट दी गई है.

December 5, 202513:46 IST

Indigo Flight Cancellation LIVE Updates:डीजीसीए ने वापस लिया अपना यह आदेश, इंडिगो संग दूसरी एयरलाइंस को भी दी राहत

डीजीसीए ने रेस्‍ट को वीकली ऑफ से अरजेस्‍ट न करने वाले अपने नियम को वापस ले लिया है. इस बाबत डीजीसीए ने अपना नया आदेश जारी कर दिया है. डीजीसीए ने यह आदेश इंडिगो के मौजूदा संकट को देखते हुए लिया है. इंडिगो संकट का ताजा हाल यह है कि देश के लगभग सभी बड़े एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसल कर दी गई है. दिल्‍ली एयरपोर्ट से आज रात 12 बजे तक की फ्लाइट कैंसल कर दी गई हैं. वहीं, मुंबई, हैदराबाद, चेन्‍नई से शााम छह बजे तक की सभी फ्लाइट्स कैंसल कर दी गई हैं. इस तरह इंडिगो की कैंसलेशन का आंकड़ा 1000 से ऊपर पहुंचता दिख रहा है.

December 5, 202513:32 IST

Indigo Flight Cancellation LIVE Updates: डीजीसीए ने पायलट एसोसिएशन को लिखी चिट्ठी, मांगा सहयोग

इंडिगो संकट पर पहल करते हुए डायरेक्‍टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में पायलट एसोसिएशन से सहयोग की अपील की गई है. दरअसल, गुरुवार को इंडिगो और डीजीसीए के अधिकारियों के बीच फ्लाइट संकट को लेकर एक मीटिंग हुई थी. इस मीटिंग में डीजीसीए ने इंडिगो को फ्लाइट टाइम ड्यूटी लिमिटेशन (एफडीटीएल) के फेज टू को लागू करने के लिए फरवरी तक का समय दिया था. इस समयांतराल में डीजीसीए ने जरूरी उपायों के साथ पायलट और केबिन क्रू की भर्ती के लिए कहा था. साथ ही, डीजीसीए ने हर द‍िन की प्रोग्रेस के साथ हर 15 दिन में यह बताने के लिए कहा था कि कितनी नई भर्तियां हुईं. वहीं, शुक्रवार को डीजीसीए के इस फैसले का पायलट एसोसिएशन ने कड़ा विरोध किया. इस बाबत ALPA India ने डीजीसीए को अपने विरोध से जुड़ा लेटर भी लिखा था.

December 5, 202513:14 IST

IndiGo flight Crisis Live Update: जयपुर एयरपोर्ट से कैंसल हुई इन शहरों के लिए इंडिगो की फ्लाइट

इंडिगो फ्लाइट्स की कैंसलेशन के मार में जयपुर एयरपोर्ट भी अछूता नहीं है. जयपुर एयरपोर्ट से करीब आधा दर्जन शहरों को जाने वाली सभी फ्लाइट्स कैंसल कर दी गई हैं.

 

इन शहरों के लिए कैंसल हुई फ्लाइट्स

  • 6E-839: जयपुर-बेंगलुरु
  • 6E-6977: जयपुर-गोवा
  • 6E-752: जयपुर-हैदराबाद
  • 6E-7744: जयपुर-इंदौर
  • 6E-748: जयपुर-गुवाहाटी
  • 6E-6592: जयपुर-मुंबई
  • 6E-6247: जयपुर-कोलकाता

December 5, 202513:01 IST

Indigo Flight Crisis LIVE Updates: जम्मू से इंडिगो की सभी फ्लाइट्स कैंसिल, एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स का हंगामा

इंडिगो ने एक-एक कर सभी एयरपोर्ट्स से अपनी सभी फ्लाइट्स कैंसल करना शुरू कर दिया है. दिल्‍ली और मुंबई के बाद एयरलाइन ने जम्‍मू एयरपोर्ट से भी अपनी सभी फ्लाइट्स कैंसल कर दी हैं. जम्‍मू एयरपोर्ट से इंडिगो की करीब 11 फ्लाइट्स ऑपरेट होती हैं. वहीं, फ्लाइट्स कैंसिल होने की वजह से सैकड़ों पैसेंजर्स टर्मिनल पर फंसे हुए हैं. किसी तरह की मदद न मिलने पर पैसेंजर्स अपना आपा खोने लगे, नतीजतन जम्‍मू एयरपोर्ट पर भी पैसेंजर्स का हंगामा देखने को मिला. कई लोग गुस्से में अपने टिकट और रिफंड की जानकारी लेने पहुंच गए हैं.

 

पैसेंजर्स का आरोप है कि अगर इंडिगो को पहले से कोई ऑपरेशनल प्रॉब्लम थी, तो उन्हें टिकट बुकिंग बंद कर देनी चाहिए थी. एक यात्री ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि हम पूरे परिवार के साथ ट्रैवल कर रहे थे. अगर प्रॉब्लम थी तो पहले बता देते. अब हम एयरपोर्ट पर अटके हुए हैं.इधर, फ्लाइट्स कैंसिल होने का सीधा असर किराए पर भी पड़ा है. दूसरी एयरलाइंस की फ्लाइट्स के रेट अचानक बढ़ गए हैं. पैसेंजर्स के मुताबिक, दूसरी फ्लाइट बुक करने की कोशिश करने पर किराया 30,000 से 50,000 रुपये तक पहुंच गया है, जो उनके बजट से कई गुना ज्यादा है.

December 5, 202512:31 IST

Indigo Flight Cancellation LIVE Updates: पायलट्स ने लगाए गंभीर आरोप, डीजीसीए से की पारदर्शी जांच की मांग

एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ALPA India) ने डीजीसीए पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एसोसिएशन का कहना है कि 24 नवंबर 2025 को डीजीसीए के साथ हुई मीटिंग में साफ़ तौर पर यह सहमति बनी थी कि किसी भी एयरलाइन को कोई छूट या बदलाव नहीं किया जाएगा. बावजूद इसके डीजीसीए ने इंडिगो को स्पेशल छूट दे दी, जिससे एयरलाइन को यह अनुमति मिल गई कि वह सेफ्टी लिमिट्स के बाहर जाकर भी फ्लाइट ऑपरेट कर सके. ALPA India के अनुसार, इंडिगो को पहले से पता था कि नए एफडीटीएल (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन्‍स) नॉर्म्स जल्द लागू होने वाले हैं. इसके बावजूद एयरलाइन ने अपना विंटर शेड्यूल बढ़ा दिया, जिससे पायलट्स पर ऑपरेशनल प्रेशर बढ़ने की आशंका और गहरी हो गई. एसोसिएशन ने डीजीसीए से मांग की है कि इस मामले की तुरंत और पारदर्शी जांच हो, ताकि किसी भी तरह का सेफ्टी कम्प्रोमाइज न होने पाए.

December 5, 202512:20 IST

Indigo Flight Cancellation LIVE Updates: इंडिगो को मिली छूट से नाराज हुए पायलट एसोसिएशन

एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ALPA India) ने इंडिगो को मिली DGCA की विशेष छूट पर कड़ा विरोध किया है. ALPA India का कहना है कि डीजीसीए ने एफडीटीएल पॉलिसी के लागू करने में इंडिगो को सेलेक्टिव तरीके से छूट दी गई. डीजीसीए के इस कदम से न केवल फ्लाइट्स सेफ्टी का खतरा बढ़ा है, बल्कि नियमों को कमजोर किया गया है. इससे यात्रियों की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा पैदा हो सकते हैं. ALPA India ने डीजीसीए को भेजे पत्र में कहा कि एविएशन सिक्‍योरिटी एक-सी, पारदर्शी और सख्त होना चाहिए, लेकिन इस मामले में ठीक इसका उल्टा हुआ है।

December 5, 202512:15 IST

Indigo Flight Crisis LIVE Updates : इंडिगो एयरलाइन संकट पर सांसद प्रियंका गांधी ने दिखाए तल्‍ख तेवर

इंडिगो एयरलाइंस में चल रहे संकट पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सरकार के खिलाफ तल्‍ख तेवर दिखाए हैं. उन्होंने कहा कि आज देश में जयादातर चीजें कुछ चुनिंदा लोगों के हाथ में सिमट गई हैं और यही इस सरकार का मॉडल बन चुका है. प्रियंका गांधी के मुताबिक यह स्थिति लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था और देश के भविष्य तीनों के लिए नुकसानदेह है.

December 5, 202511:46 IST

Indigo Flight Cancellation Live: दिल्‍ली एयरपोर्ट के बाद मुंबई एयरपोर्ट से भी इंडिगो की सभी फ्लाइट्स कैंसल

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के ऑपरेशन पर संकट गहराता जा रहा है. दिल्ली एयरपोर्ट से सभी फ्लाइट कैंसल करने के बाद इंडिगो ने अब मुंबई एयरपोर्ट से भी अपनी सभी फ्लाइट कैंसल कर दी हैं. सूत्रों के मुताबिक, एयरलाइन ने शाम 6 बजे तक अपनी ज्यादातर फ्लाइट कैंसल कर दी है. स्थिति सामान्य न होने पर आज रात तक बड़े एयरपोर्ट्स पर पूरा ऑपरेशन अस्थायी रूप से बंद किया जा सकता है.

December 5, 202511:38 IST

IndiGo flight cancellations Live Update: देश के सभी एयरपोर्ट्स से इंडिगो की सभी फ्लाइट्स कैंसल करने की तैयारी

इंडिगो आज अपने नेटवर्क में जारी बड़े पैमाने पर ऑपरेशनल डिसरप्शन को ठीक करने के लिए सख्त कदम उठाने जा रही है. एयरलाइन ने दिल्ली एयरपोर्ट पर आज रात तक के लिए अपने सभी ऑपरेशन अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं, ताकि प्रभावित शेड्यूल को रीसेट किया जा सके और ग्राउंड मैनेजमेंट को स्थिर किया जा सके.

सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो यह कदम सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रख सकती. कुछ ही देर में मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर भी ऑपरेशन को लेकर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है. एयरलाइन का फोकस पूरे स्ट्रक्चर को रीबैलेंस करने और लगातार दो दिन से चल रही देरी व कैंसिलेशन की चेन को तोड़ने पर है.

अगर ऑपरेशन निलंबन का दायरा बढ़ता है, तो देशभर में हजारों यात्रियों की उड़ानों पर असर पड़ सकता है. इंडिगो का कहना है कि स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए सभी संसाधन लगाए जा रहे हैं.

December 5, 202511:33 IST

IndiGo flight Crisis Live Update: दिल्‍ली एयरपोर्ट से इंडिगो की सभी फ्लाइट कैंसल

इंडिगो फ्लाइट कैंसलेशन लाइव अपडेट: दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरेशनल एयरपोर्ट से बड़ी खबर आई है. इंडिगो ने पैसेंजर्स को झटका देते हुए आईजीआई एयरपोर्ट से ऑपरेट होने वाली सभी फ्लाइट्स को कैंसल कर दिया है. वहीं अचानक हुए इस कैंसलेशन ने पैसेंजर्स की मुसीबत बढ़ा दी है. पैसेंजर्स का आरोप है कि घंटो इंतजार कराने के बाद उनकी फ्लाइट कैंसल कर दी गई है.एयरपोर्ट पर उनकी मदद करने के लिए कोई तैयार नहीं है. आपको बता दें दोपहर 11 बजे तक आईजीआई एयरपोर्ट से करीब 250 फ्लाइट कैंसल हो चुकी थीं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticlePutin India Visit: जिस तेल खरीद को लेकर अमेरिका ने भारत पर लगाया था भारी टैरिफ, उस पर क्या बोले पुतिन | putin india visit Russia announces uninterrupted oil supply to india despite us sanctions 100 billion trade target
Next Article Parliament Winter Session Day 5: इंडिगो मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, लोकसभा से पास हुआ अहम बिल | Parliament Winter Session Day 5 Wrap-Up Centre vs Opposition, Major Bills & Budget Signals
HawkNews
  • Website

Related Posts

Ali Khamenei Funeral: 101 साल के इमाम पढ़ेंगे खामेनेई की जनाजे की नमाज, कौन हैं होसैनी नूरी हमेदानी? | ali-khamenei-funeral-grand-ayatollah-hossein-noori-hamedani-iran-world-news-hindi

July 4, 2026

aaj ka Vrishchik rashifal 05 july 2026 in hindi today inner strength health focus

July 4, 2026

PoK पाकिस्तान के खिलाफ बगावत! कौन है नवाज मीर जिसकी गिरफ्तारी से मचा बवाल, 5 जुलाई को होगा बवाल | pok-protest-jaac-pakistan-government-shaukat-nawaz-mir-arrest-world-news-hindi

July 4, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,053)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Ali Khamenei Funeral: 101 साल के इमाम पढ़ेंगे खामेनेई की जनाजे की नमाज, कौन हैं होसैनी नूरी हमेदानी? | ali-khamenei-funeral-grand-ayatollah-hossein-noori-hamedani-iran-world-news-hindi

July 4, 2026

aaj ka Vrishchik rashifal 05 july 2026 in hindi today inner strength health focus

July 4, 2026

PoK पाकिस्तान के खिलाफ बगावत! कौन है नवाज मीर जिसकी गिरफ्तारी से मचा बवाल, 5 जुलाई को होगा बवाल | pok-protest-jaac-pakistan-government-shaukat-nawaz-mir-arrest-world-news-hindi

July 4, 2026

250 साल का अमेरिका, नई उड़ान वाला भारत; ट्रंप को संदेश भेज PM मोदी ने दुनिया को दिया संकेत

July 4, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Ali Khamenei Funeral: 101 साल के इमाम पढ़ेंगे खामेनेई की जनाजे की नमाज, कौन हैं होसैनी नूरी हमेदानी? | ali-khamenei-funeral-grand-ayatollah-hossein-noori-hamedani-iran-world-news-hindi

July 4, 2026

aaj ka Vrishchik rashifal 05 july 2026 in hindi today inner strength health focus

July 4, 2026

PoK पाकिस्तान के खिलाफ बगावत! कौन है नवाज मीर जिसकी गिरफ्तारी से मचा बवाल, 5 जुलाई को होगा बवाल | pok-protest-jaac-pakistan-government-shaukat-nawaz-mir-arrest-world-news-hindi

July 4, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.