India
oi-Kumari Sunidhi Raj
IndiGo
Crisis
LIVE:
देश
की
सबसे
बड़ी
एयरलाइन
इंडिगो
की
उड़ानें
लगातार
छठे
दिन
भी
प्रभावित
रही।
रविवार
को
इंडिगो
एयरलाइंस
ने
कुल
650
उड़ानें
रद्द
कर
दीं।
कंपनी
ने
एक
बयान
जारी
कर
कहा
है
कि
उसकी
उड़ान
सेवाएं
10
दिसंबर
तक
सामान्य
होने
की
उम्मीद
है।
इस
अचानक
हुए
व्यवधान
की
वजह
से
दिल्ली,
मुंबई,
बेंगलुरु
समेत
देश
के
कई
बड़े
एयरपोर्ट
पर
यात्रियों
को
काफी
परेशानी
का
सामना
करना
पड़ा।
यात्रियों
ने
एयरलाइन
पर
आखिरी
समय
में
जानकारी
देने,
खराब
कम्युनिकेशन
और
लंबी
कतारों
में
खड़े
रहने
की
शिकायत
की।
वहीं
DGCA
ने
एयरलाइन
के
CEO
पीटर
एल्बर्स
को
नोटिस
जारी
किया
है
और
केंद्रीय
नागरिक
उड्डयन
मंत्री
के.
राममोहन
नायडू
ने
स्थिति
की
गंभीर
समीक्षा
की।
हैदराबाद,
स्रीनगर
और
त्रिची
समेत
कई
एयरपोर्ट
पर
उड़ानें
रद्द
होने
से
यात्रियों
की
परेशानी
बढ़
गई।
एयरलाइन
ने
कहा
है
कि
वह
जल्द
ऑपरेशन
को
सामान्य
करने
की
कोशिश
कर
रही
है,
लेकिन
हालात
अभी
भी
तनावपूर्ण
बने
हुए
हैं।

कई
यात्री
घंटों
तक
एयरपोर्ट
पर
फंसे
रहे
और
फ्लाइट
कैंसिलेशन
को
लेकर
असमंजस
की
स्थिति
बनी
रही।
इंडिगो
ने
यात्रियों
से
धैर्य
बनाए
रखने
की
अपील
की
है
और
कहा
है
कि
धीरे-धीरे
ऑपरेशन
को
स्थिर
किया
जा
रहा
है।
हैदराबाद
में
100
से
ज्यादा
उड़ानें
रद्द
हैदराबाद
के
राजीव
गांधी
इंटरनेशनल
एयरपोर्ट
पर
रविवार
को
54
आगमन
और
61
प्रस्थान
उड़ानें
रद्द
कर
दी
गईं।
इससे
यात्रियों
की
परेशानी
और
बढ़
गई
है।
एयरपोर्ट
प्रशासन
लगातार
यात्रियों
को
अपडेट
देता
रहा,
लेकिन
बड़ी
संख्या
में
लोग
समय
पर
यात्रा
नहीं
कर
पाए।
श्रीनगर-अमृतसर
और
मुंबई
की
कई
उड़ानें
भी
रद्द
इंडिगो
ने
रविवार
को
श्रीनगर
से
अमृतसर
जाने
वाली
दो
उड़ानें-6E
6165
और
6E
478-रद्द
कर
दीं।
मुंबई
से
नागपुर,
भोपाल
और
कोलकाता
जाने
वाली
तीन
उड़ानें
भी
कैंसिल
रहीं।
दक्षिण
भारत
में
भी
असर,
त्रिची
में
कई
उड़ानें
रद्द
त्रिची
एयरपोर्ट
पर
इंडिगो
की
कई
घरेलू
उड़ानें
प्रभावित
हुईं।
रविवार
को
5
घरेलू
आगमन
और
6
घरेलू
प्रस्थान
उड़ानें
रद्द
की
गईं।
एयरलाइन
ने
कहा
है
कि
वह
रविवार
को
1500
से
ज्यादा
उड़ानों
का
संचालन
करने
की
कोशिश
करेगी,
लेकिन
रद्दीकरण
जारी
रहने
की
संभावना
है।
दिल्ली-मुंबई
में
सबसे
ज्यादा
असर
देश
के
दो
सबसे
बड़े
एयरपोर्ट-दिल्ली
और
मुंबई-IndiGo
की
रद्द
उड़ानों
का
मुख्य
केंद्र
बने
रहे।
PTI
के
अनुसार:
-
मुंबई
में
112
उड़ानें
रद्द -
दिल्ली
में
109
उड़ानें
रद्द
इससे
इन
दोनों
शहरों
में
भारी
भीड़
देखने
को
मिली।
कई
लोग
अपने
गंतव्य
तक
पहुंचने
के
लिए
दूसरी
एयरलाइन
या
ट्रेन
का
सहारा
लेने
को
मजबूर
हुए।
लगातार
छह
दिन
से
अव्यवस्था,
देशभर
में
यात्रियों
की
मुश्किलें
बढ़ीं
बीते
एक
हफ्ते
से
IndiGo
की
उड़ानें
लगातार
बाधित
हैं।
शुक्रवार
को
हजार
से
ज्यादा
उड़ानें
प्रभावित
हुई
थीं,
जबकि
शनिवार
को
यह
संख्या
घटकर
850
से
कम
बताई
गई।
इसके
बावजूद
हजारों
लोग
दिल्ली,
मुंबई,
हैदराबाद,
गुवाहाटी
और
अन्य
बड़े
एयरपोर्ट
पर
फंसे
रहे।
यात्रियों
ने
शिकायत
की
कि
उन्हें
फ्लाइट
कैंसिल
होने
की
जानकारी
देर
से
मिली
और
एयरलाइन
की
तरफ
से
मदद
भी
सीमित
रही।
कई
लोगों
को
घंटों
लंबी
कतारों
में
खड़े
रहना
पड़ा।
DGCA
ने
CEO
पीटर
एल्बर्स
को
भेजा
नोटिस
फ्लाइट
ऑपरेशन
में
लगातार
हो
रही
गड़बड़ियों
को
देखते
हुए
DGCA
ने
IndiGo
के
CEO
पीटर
एल्बर्स
को
शो-कॉज
नोटिस
जारी
किया
है।
नोटिस
में
एयरलाइन
पर
“प्लानिंग,
निगरानी
और
संसाधन
प्रबंधन
में
गंभीर
कमी”
का
आरोप
लगाया
गया
है।
उधर,
केंद्रीय
नागरिक
उड्डयन
मंत्री
के.
राममोहन
नायडू
ने
भी
वरिष्ठ
अधिकारियों
के
साथ
एल्बर्स
की
बैठक
की।
इसमें
पूरे
हालात
की
समीक्षा
की
गई
और
अव्यवस्था
को
जल्द
ठीक
करने
के
निर्देश
दिए
गए।
हालात
कब
सुधरेंगे?
एयरलाइन
ने
कहा
है
कि
वह
स्थिति
को
सामान्य
करने
में
जुटी
है।
हालांकि
पिछले
छह
दिनों
में
जिस
तरह
बड़ी
संख्या
में
उड़ानें
प्रभावित
हुई
हैं,
उससे
यात्रियों
की
चिंता
कम
नहीं
हुई
है।
DGCA
की
सख्ती
के
बाद
उम्मीद
है
कि
ऑपरेशन
जल्द
स्थिर
होंगे,
लेकिन
फिलहाल
यात्रियों
को
यात्रा
से
पहले
हर
अपडेट
पर
नजर
रखने
की
सलाह
दी
जा
रही
है।
ये
भी
पढ़ें:
IndiGo
की
फ्लाइट
कैंसिल
होने
के
बाद
भी
नहीं
आया
रिफंड,
तुरंत
करें
ये
2
काम,
आज
ही
वापस
मिलेगा
पैसा
-

19 Minutes Viral Video वाले लड़के का हुआ ऐसा हाल? लोगों ने बरसाए डंडे और फिर जो किया, जानें पूरा सच
-

धर्मेंद्र के अस्थि विसर्जन पर पारिवारिक पुरोहित संदीप पराशर का शॉकिंग खुलासा, सनी देओल को लेकर दिया बड़ा बयान
-

BJP का नया चीफ कौन होगा? अब इस नए नेता की चर्चा हुई तेज, उम्र में भी हैं फिट और RSS की भी हैं पसंद
-

Mumbai weather: मुंबई में तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट
-

19 Minute Viral Video का सनीसनीखेज खुलासा, पुलिस ने सामने रखा ‘ऐसा सच’, खुल गई पोल
-

IND vs SA: रोहित ने किया दक्षिण अफ़्रीकी तोपों को ठंडा, यशस्वी जायसवाल ने बुरी तरह कुटाई कर जड़ा शतक
-

UP BJP Chief: ये महिला बन सकती हैं UP भाजपा की अध्यक्ष, रह चुकी हैं मोदी की मंत्री! इनकी जाति है बड़ा फैक्टर
-

BJP President: हो गया फाइनल! इस तारीख से पहले BJP को मिलेगा नया अध्यक्ष, इन नेताओं के नाम पर लग सकती है मुहर
-

इकलौती बेटी बांसुरी स्वराज के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए कौशल स्वराज और सुषमा स्वराज?
-

Putin India Visit 2025: पुतिन का दो दिनी भारत दौरा खत्म, दिल्ली से हुए रवाना, जानें हर अपडेट
-

Delhi-NCR Weather: आज कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली-एनसीआर में कहां होगी बारिश? चेक करें नोएडा-गुरुग्राम का मौसम
-

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: स्वास्थ्य और पर्सनल संबंधों पर ध्यान देना जरूरी, कैसा रहेगा वृषभ राशि का आज का दिन?
-

Simone Tata Death: रतन टाटा की मां सिमोन टाटा का निधन, कैसे हुई मौत? विदेश से आकर भारत में कर चुकी हैं कमाल
-

Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- भारत vs साउथ अफ्रीका
-

Putin State Dinner Menu: पुतिन की दिल्ली में कैसी बीती रात? भारत ने क्या खिलाया? डिनर में चौंकने वाली Dishes

