Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Friday, November 13
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Indias Development : भारत में भी बन सकता है अबुधाबी का पर्यटन मॉडल, पैसा और रोजगार दोनों आएगा
Hindi News

Indias Development : भारत में भी बन सकता है अबुधाबी का पर्यटन मॉडल, पैसा और रोजगार दोनों आएगा

HawkNewsBy HawkNewsNovember 13, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

नई दिल्ली. किसी भी देश की आर्थिक प्रगति केवल उसके प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि उन संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने की दूरदृष्टि और मजबूत विकास योजनाएं इसमें अहम भूमिका निभाती हैं.संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी ने दुनिया को ऐसा ही पर्यटन मॉडल विकसित करके दिखाया है और भारत चाहे तो यहां भी ऐसा ही मॉडल विकसित किया जा सकता है. इससे विदेशी सैलानी, पैसा और रोजगार तीनों को ही बढ़ावा मिलेगा. यह दावा अंतरराष्ट्रीय व्यापार सलाहकार अशोक ठोंबरे ने किया है.

अशोक ने बताया कि भारत खासकर महाराष्ट्र में पर्यटन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने की पर्याप्त संभावनाएं मौजूद हैं. इसके लिए दीर्घकालिक योजना, निजी निवेश, आधुनिक सुविधाओं और प्रभावी प्रबंधन को प्राथमिकता देने की जरूरत है. ठोंबरे ने अबु धाबी के यास आइलैंड स्थित फेरारी वर्ल्ड, वॉर्नर ब्रदर्स वर्ल्ड और वहां विकसित पर्यटन सुविधाओं का करीब से अनुभव किया. अबु धाबी ने रेगिस्तान में ऐसा मनोरंजन पार्क बनाया है, जहां दुनियाभर के सैलानी आते हैं.

पर्यटन को आर्थिक विकास से जोड़ने की जरूरत
अशोक का कहना है कि अबू धाबी ने अपनी अर्थव्यवस्था को केवल तेल पर निर्भर रखने के बजाय पर्यटन, सेवा क्षेत्र, प्रौद्योगिकी और अंतरराष्ट्रीय निवेश जैसे क्षेत्रों को भी विकास की रणनीति में शामिल किया है. आधुनिक हवाई संपर्क, सड़कें, होटल, शॉपिंग सेंटर और मनोरंजन सुविधाएं इस बदलाव का हिस्सा हैं. पर्यटन का लाभ केवल होटल या पर्यटन स्थल तक सीमित नहीं रहता. पर्यटकों के आने से परिवहन, रेस्तरां, खुदरा व्यापार, निर्माण और अन्य सेवा क्षेत्रों में भी आर्थिक गतिविधियां बढ़ती हैं. इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यवसाय के नए अवसर पैदा होते हैं. अबू धाबी ने Tourism Strategy 2030 बनाई है, जिसके तहत साल 2030 तक सालाना 3.93 करोड़ पर्यटकों को आकर्षित करने, पर्यटन क्षेत्र का आर्थिक योगदान 90 अरब यूएई दिरहम तक पहुंचाने और लगभग 1.78 लाख नए रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है.

भारत भी अपना सकता है यास आईलैंड का मॉडल
ठोंबरे ने यास आइलैंड को योजनाबद्ध पर्यटन विकास का एक प्रभावशाली उदाहरण बताया. उन्होंने कहा कि यहां बने फेरारी वर्ल्ड, वॉर्नर ब्रदर्स वर्ल्ड, यास वॉटरवर्ल्ड, यास मॉल, यास मरीना सर्किट और कई अंतरराष्ट्रीय होटल एक ही पर्यटन क्षेत्र का हिस्सा हैं. इन परियोजनाओं की खासियत केवल उनकी भव्यता नहीं, बल्कि पर्यटकों को मिलने वाला समग्र अनुभव है. किसी एक आकर्षण के लिए आने वाला पर्यटक आसपास की दूसरी सुविधाओं का भी उपयोग करता है. इससे उसका ठहराव बढ़ता है और पर्यटन से जुड़े कई व्यवसायों को एक साथ लाभ मिलता है.

ग्लोबल ब्रांड और लोकल रोजगार को बढ़ावा
फेरारी और वॉर्नर ब्रदर्स जैसे ग्लोबल ब्रांड किसी पर्यटन स्थल को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. हालांकि, ऐसी परियोजनाओं की सफलता केवल बड़े नामों पर निर्भर नहीं करती. इनके संचालन के लिए होटल प्रबंधन, इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, सुरक्षा, परिवहन और ग्राहक सेवा जैसे अनेक क्षेत्रों में प्रशिक्षित लोगों की जरूरत होती है. इससे लोकल सप्लायर, छोटे कारोबारियों और सर्विस प्रोवाइडर के लिए भी अवसर पैदा होते हैं. भारत में भी ग्लोबल ब्रांड के साथ साझेदारी और स्थानीय उद्यमों को जोड़कर पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है.

महाराष्ट्र में पर्यटन की बड़ी संभावनाएं
अशोक ठोंबरे ने महाराष्ट्र को पर्यटन विकास के लिहाज से संभावनाओं वाला राज्य बताते हुए कहा कि यहां ऐतिहासिक विरासत, समुद्री तट, पर्वतीय क्षेत्र और धार्मिक पर्यटन का व्यापक आधार मौजूद है. अजंता-एलोरा की गुफाएं, छत्रपति शिवाजी महाराज के ऐतिहासिक किले, कोंकण का समुद्री तट, सह्याद्रि पर्वतमाला, शिर्डी और पंढरपुर जैसे स्थल अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं. छत्रपति संभाजीनगर क्षेत्र में अजंता, एलोरा, दौलताबाद किला और बीबी का मकबरा जैसे स्थलों को जोड़कर एक बेहतर पर्यटन सर्किट विकसित किया जा सकता है. साथ ही कोंकण में समुद्री पर्यटन, जलक्रीड़ा, स्थानीय खानपान और पर्यावरण के अनुकूल आवास सुविधाओं को बढ़ावा देने की जरूरत है.

योजनाओं को धरातल पर लाने की जरूरत
अशोक ठोंबरे का कहना है कि बड़ी पर्यटन परियोजनाओं की सफलता के लिए केवल योजनाएं बनाना पर्याप्त नहीं है. इसके लिए प्रशासनिक समन्वय, निवेशकों का भरोसा, वित्तीय अनुशासन, प्रशिक्षित मानव संसाधन और परियोजनाओं का समय पर क्रियान्वयन जरूरी है. भारत और संयुक्त अरब अमीरात की परिस्थितियां अलग-अलग हैं, इसलिए अबू धाबी के मॉडल को ज्यों का त्यों अपनाने के बजाय उसकी अच्छी व्यवस्थाओं और विकास संबंधी सिद्धांतों से सीखने की जरूरत है. पर्यटन के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय संस्कृति का सम्मान भी उतना ही महत्वपूर्ण होना चाहिए.

पर्यटन बन सकता है आर्थिक बदलाव का जरिया
अशोक का मानना है कि भारत के पास प्राकृतिक विविधता, ऐतिहासिक विरासत, विशाल घरेलू बाजार और युवा आबादी जैसी बड़ी ताकतें हैं. जरूरत इन संसाधनों को बेहतर सुविधाओं, आधुनिक प्रबंधन और निवेश के माध्यम से आर्थिक अवसरों में बदलने की है. अबू धाबी का अनुभव यह समझाता है कि दूरदर्शी योजना और प्रभावी क्रियान्वयन से पर्यटन किसी भी क्षेत्र की आर्थिक तस्वीर बदल सकता है. महाराष्ट्र जैसे राज्यों के लिए यह रोजगार, उद्यमिता और क्षेत्रीय विकास का बड़ा माध्यम बन सकता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने कंपनियों को दी चेतावनी, तय तारीख तक ECR दाखिल न करने पर देना होगा हर्जाना | EPFO Alert for Employers: Submit October 2026 PF Contribution and File ECR by November 15 to Avoid Penalty and Interest
HawkNews
  • Website

Related Posts

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने कंपनियों को दी चेतावनी, तय तारीख तक ECR दाखिल न करने पर देना होगा हर्जाना | EPFO Alert for Employers: Submit October 2026 PF Contribution and File ECR by November 15 to Avoid Penalty and Interest

November 13, 2026

Jensen Huang New Role : क्या एलन मस्क का हाथ थाम सकते हैं जेनसन हांग, टेस्ला के सीईओ ने दिया संकेत

November 13, 2026

Golaghat Bus Accident: असम में बस-ट्रक की टक्कर, 24 की मौत-गाड़ी काटकर निकाले गए शव, हादसे की वजह क्या? | Golaghat Bus Accident Reason: Mini-Bus Container Truck Collision, 24 Died-Injured, Who Is Accused News Hindi

November 13, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (14,141)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Indias Development : भारत में भी बन सकता है अबुधाबी का पर्यटन मॉडल, पैसा और रोजगार दोनों आएगा

November 13, 2026

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने कंपनियों को दी चेतावनी, तय तारीख तक ECR दाखिल न करने पर देना होगा हर्जाना | EPFO Alert for Employers: Submit October 2026 PF Contribution and File ECR by November 15 to Avoid Penalty and Interest

November 13, 2026

Jensen Huang New Role : क्या एलन मस्क का हाथ थाम सकते हैं जेनसन हांग, टेस्ला के सीईओ ने दिया संकेत

November 13, 2026

Golaghat Bus Accident: असम में बस-ट्रक की टक्कर, 24 की मौत-गाड़ी काटकर निकाले गए शव, हादसे की वजह क्या? | Golaghat Bus Accident Reason: Mini-Bus Container Truck Collision, 24 Died-Injured, Who Is Accused News Hindi

November 13, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Indias Development : भारत में भी बन सकता है अबुधाबी का पर्यटन मॉडल, पैसा और रोजगार दोनों आएगा

November 13, 2026

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने कंपनियों को दी चेतावनी, तय तारीख तक ECR दाखिल न करने पर देना होगा हर्जाना | EPFO Alert for Employers: Submit October 2026 PF Contribution and File ECR by November 15 to Avoid Penalty and Interest

November 13, 2026

Jensen Huang New Role : क्या एलन मस्क का हाथ थाम सकते हैं जेनसन हांग, टेस्ला के सीईओ ने दिया संकेत

November 13, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.