Vivek Express longest distance in country- भारतीय रेलवे की एक अनोखी ट्रेन है, जो एक बार में इंडोनेशिया, सिंगापुर जितनी दूरी तय करती है, लेकिन चलती देश के अंदर ही है. इतनी लंबी दूरी तय करने के बाद भी देश के एक कोने से दूसरे कोने के बराबर चक्कर लगाती है. आखिर इतनी लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन कौन सी है, किस रूट पर चलती है और कितना लंबा सफर एक बार में तय करती है? आइए जानते हैं.
भारतीय रेलवे देशभर में 13000 से अधिक ट्रेनों का ऑपरेशन चल रहा है. इनमें अगर गुड्स ट्रेनों को शामिल कर लिया जाए तो इसकी संख्या इनकी संख्या बढ़कर 23000 हो जाएगी. इसमें तमाम ट्रेनें छोटी दूरी का सफर तय करती है तो तमाम लंबी दूरी तय करती हैं. लंबी दूरी तक चलने वाली ट्रेनों में राजधानी, सुपरफास्ट और एक्सप्रेस शामिल हैं. पर आपको यह जानकार हैरानी होगी, एक ट्रेन ऐसी भी है, जो एक बार में 4000 किमी. का सफर करती है, लेकिन देश के अंदर चलती है. ये दूरी इंडोनेशिया और सिंगापुर जैसी देशों के बराबर है.
ये ट्रेन सबसे लंबी दूरी करती है तय
देश में सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेन नहीं है बल्कि एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन है. जो पूर्वोत्त्तर से चलकर दक्षिण भारत के अंतिम स्टेशन तक चलती है. यह ट्रेन 22504 व 22503 विवेक एक्सप्रेस है. असम के डिब्रूगढ़ से चलकर तमिनलाडु के कन्याकुमारी तक की दूरी तय करती है. एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने में ट्रेन 4153 किमी. की दूरी तय करती है. भारत से इंडोनेशिया या सिंगापुर की दूरी 4000 किमी. के आसपास है.
इन देशों की दूरी के बराबर सफर
भारत से लगभग 4000 किमी के दायरे में आने वाले प्रमुख देशों में अफगानिस्तान (1500–2000 किमी), म्यांमार (2000–2500 किमी), ओमान (2000–2300 किमी), संयुक्त अरब अमीरात (2200–2500 किमी), कतर (2800–3000 किमी), थाईलैंड (2900–3200 किमी), मलेशिया (3500–3900 किमी), सऊदी अरब (3500–4000 किमी), इंडोनेशिया (3800–4000 किमी) और सिंगापुर (करीब 4000 किमी) शामिल हैं.
सात राज्यों से होकर गुजरती है ट्रेन
यह ट्रेन सात राज्यों से असम, नागालैंड, पश्चिमी बंगाल, ओडिशा, आन्ध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल से गुजरती है. जिसमें तिनसुकिया, दीमापुर, गुवाहाटी, बोंगाईगांव, अलीपुरद्वार, सिलीगुड़ी, किशनगंज, मालदा, रामपुरहाट, पाकुड़, दुर्गापुर, आसनसोल, खड़गपुर, बालासोर, कटक, भुवनेश्वर, खोरधा, ब्रह्मपुर, श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, समालकोट, राजमुंदरी, एलुरु, विजयवाड़ा, ओंगोल, नेल्लोर, रेनिगुंटा, वेल्लोर, सेलम, इरोड, कोयंबटूर, पलक्कड़, त्रिशूर, अलुवा, एर्नाकुलम, कोट्टायम, चेंगन्नूर, कोल्लम, तिरुवनंतपुरम और नागरकोइल जैसे प्रमुख शहरों में स्टापेज होता है .

